अपने काम से संतुष्ट हैं कैटरीना कैफ

अपने काम से संतुष्ट हैं कैटरीना कैफ

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ अपने काम से संतुष्ट है। कैटरीना की हाल के समय में बार-बार देखो और जग्गा जासूस बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। कैटरीना का का कहना है कि वह जिस तरह की फिल्में कर रही हैं, उनसे बेहद खुश और संतुष्ट हैं। कैटरीना ने कहा, मैं जो भी करना चाहती हूं, उस पर ध्यान देती हूं। मैं जिस तरह की फिल्में कर रही हूं पसंदीदा लोगों के साथ काम करने का मौका पाकर और नए लोगों से सीखने को लेकर बहुत खुश और संतुष्ट हूं। कैटरीना ने कहा, हर फिल्म के साथ आप यह कोशिश करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि आप सीख रहे हैं और कहीं किसी मो़ड पर अगर आप परेशान होते हैं तो शायद खुद से सवाल करते हैं, क्यों, यह क्या हो रहा है? मुझसे कहां गलती हो रही है? मुझे कैसे खुद को आगे ब़ढाना है। हर किसी को ऐसे दौर से गुजरना प़डता है, जहां वे बहुत प्रेरित होते हैं और फिर कभी-कभी ऐसा समय भी आता है, जब वे निरुत्साहित महसूस करते हैं। लेकिन हमेशा खुद को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए और नई चीजें करने की कोशिश करनी चाहिए। कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर जिंदा है में नजर आएंगी। वह अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी काम कर रही हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है? शाह ने विपक्ष से पूछा: देश में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री घुसपैठिए तय करें तो लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है?
Photo: @BJP4India X account
दिल्ली पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के खोए हुए फोन उनके मालिकों को लौटाए
गोवा नाइटक्लब: सह-मालिक अजय गुप्ता ने कहा- 'मैं सिर्फ एक पार्टनर हूं'
इंडिगो ने सीईओ के 'संचालन स्थिर' होने के दावे के बावजूद बेंगलूरु से 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं
भारत-पाक सैन्य संघर्ष के बारे में ट्रंप ने फिर कर दिया बड़ा दावा
राजनीतिक परिपक्वता दिखाएं
कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया