मैंने यह नहीं कहा कि कोई फीमेल प्लेअर सौरव गांगुली जैसा करे – ऋषि कपूर
On
मैंने यह नहीं कहा कि कोई फीमेल प्लेअर सौरव गांगुली जैसा करे – ऋषि कपूर
मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर उन अभिनेताओं में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी एक्टिवनेस के चलते अब उनको ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। कारण है उनके द्वारा भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर किया गया ट्विट।
ऋषि कपूर ने आईसीसी महिला विश्व कप के भारत और इंग्लैड के बीच फाइनल मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का फोटो शेयर किया जिसमें वो नेटवेस्ट सीरिज़ में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद शर्ट उतारकर हवा में लहराते दिख रहे हैं। इसके साथ ऋषि ने लिखा था कि मैं लॉर्ड्स ग्राउंड की बालकनी में सौरव द्वारा किए गए उस एक्ट के रिपीट होने का इंतजार कर रहा हूं। इस ट्विट के बाद ऋषि कपूर को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन ऋषि कपूर ने अपने इस ट्विट को लेकर सफाई देते हुए अब ट्विट किया है कि, ‘मैंने क्या गलत कहा, मैंने यह नहीं कहा कि कोई फीमेल प्लेअर एेसा करे, सिर्फ यही कहा कि सौरव एेसा फिर से करें’।Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Mar 2026 14:01:35
Photo: girirajsinghbjp FB Page


