एयरटेल ने जीवन बीमा कवर के साथ पेश किया 179 रुपए का प्रीपेड पैक

एयरटेल ने जीवन बीमा कवर के साथ पेश किया 179 रुपए का प्रीपेड पैक

एयरटेल

नई दिल्ली/भाषा। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने 179 रुपए का प्रीपेड पैक पेश किया है। इस पैक के साथ भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस का दो लाख रुपए का जीवन बीमा कवर भी शामिल है।

Dakshin Bharat at Google News
कंपनी ने बयान में कहा, 179 रुपए के इस नए प्रीपेड पैक के जरिए किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल, 2जीबी डेटा, 300 एसएमएस और भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस का दो लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।

इस पैक की वैधता अवधि 28 दिन की होगी। इसे विशेष रूप से प्रवेश स्तर के स्मार्टफोन ग्राहकों तथा अर्द्धशहरी और ग्रामीण बाजारों के फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।

कंपनी ने कहा है कि यह बीमा कवर 18 से 54 वर्ष की आयु के लोगों को उपलब्ध होगा। इसके लिए किसी तरह के कागजी दस्तावेजों या चिकित्सा परीक्षण की जरूरत नहीं होगी। बीमा पॉलिसी या प्रमाणपत्र तुरंत डिजिटल रूप में भेज दिया जाएगा। आग्रह पर इसकी प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वक्तव्य में कहा गया है, इस प्रीपेड बंडल को खरीदने वाले ग्राहक जब भी इस पैक के जरिए रिचार्ज कराएंगे, उन्हें अपने आपको सुरक्षित रखने और अपने परिवार को वित्तीय रूप से सहारा देने का सरल और बेहद सुविधाजनक जरिया उपलब्ध होगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें साइबर ठगों की चाल को नाकाम करें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'डिजिटल अरेस्ट' से जुड़े मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर साइबर अपराध...
ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक