भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2023 तक हो जाएगी 90 करोड़: रिपोर्ट

भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2023 तक हो जाएगी 90 करोड़: रिपोर्ट

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। प्रौद्योगिकी कंपनी सिस्को ने कहा कि 2023 तक इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़कर 90.7 करोड़ तक पहुंच जाएगी। वर्ष 2018 में देश में 39.8 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे थे।

Dakshin Bharat at Google News
सिस्को की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 तक देश में इंटरनेट से जुड़े उपकरण 2.1 अरब तक पहुंच जाएंगे। इसमें से एक चौथाई मशीन से मशीन (एम2एम) मॉड्यूल वाले यंत्र होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, उस समय तक देश में मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या 96.6 करोड़ हो जाएगी जो कुल आबादी का 68 प्रतिशत है। 2018 में यह संख्या 76.3 करोड़ (56 प्रतिशत) थी।

उस समय तक हर 20 में से एक कनेक्शन 5जी वाला होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में इंटरनेट से जुड़े उपकरणों और कनेक्शन की वृद्धि (7 प्रतिशत वार्षिक) की दर से हो रही है जो आबादी में वृद्धि दर से अधिक है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ
चेन्नई/दक्षिण भारत। भारत की प्रमुख फैशन, ज्वैलरी और लग्ज़री प्रदर्शनी हाई लाइफ अब चेन्नई में गर्मियों को स्टाइलिश और शानदार...
ईरान के लोगों से रेज़ा पहलवी की अपील- 'अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकें'
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
भरोसा रखें, घबराएं नहीं
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह