कर्नाटकः सड़क दुर्घटना में 9 की मौत, 15 घायल, मुआवजे का ऐलान

कर्नाटकः सड़क दुर्घटना में 9 की मौत, 15 घायल, मुआवजे का ऐलान

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है


तुमकुरु/दक्षिण भारत। यहां कलाम्बेला के पास गुरुवार तड़के सड़क दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है, जब एक लॉरी ने यात्री वाहन को टक्कर मार दी। सूत्रों ने कहा कि मृतक रायचूर जिले के विभिन्न हिस्सों से दिहाड़ी मजदूर बताए जाते हैं और बेंगलूरु जा रहे थे।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों ने कहा कि क्रूजर, जिसमें पीड़ित यात्रा कर रहे थे, में लगभग 24 यात्री थी। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

तुमकुरु के उपायुक्त वाईएस पाटिल ने कहा कि ये बुधवार दोपहर एक बजे क्रूजर में निकले थे। गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे जब उनके वाहन ने लॉरी को ओवरटेक किया, तो लॉरी ने पीछे से टक्कर मार दी और वह डिवाइडर से टकरा गई। इससे नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी 15 को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो को बेंगलूरु के निमहंस भेजा गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई गई है।

सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में कुछ एक ही परिवार के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों और घायलों के परिवार को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

राष्ट्पति ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक ट्वीट में कहा, ‘तुमकुरु, कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में बच्चों और महिलाओं सहित लोगों की जान का नुकसान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’

मुआवजे की घोषणा
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘कर्नाटक के तुमकुरु जिले में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के लिए प्रार्थना। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपए का भुगतान किया जाएगा।’

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अनुग्रह राशि की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, राज्य सरकार की ओर से भी प्रत्येक मृतक के परिजन को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और इसका खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को दुर्घटना की गहन जांच करने का आदेश दिया है।

गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र, जो तुमकुरु जिले के प्रभारी भी हैं, ने एक बयान में कहा कि उन्होंने जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्हें यह देखने का निर्देश दिया है कि घायलों को आवश्यक उपचार सुविधा प्रदान की जाए।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'