प्रताप सिम्हा की गिरफ्तारी निंदनीय : येड्डीयुरप्पा
प्रताप सिम्हा की गिरफ्तारी निंदनीय : येड्डीयुरप्पा
कलबुर्गी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डीयुरप्पा ने रविवार को हुनमान जयंती जुलूस निकालने के क्रम में मैसूरु के हुंसूर में लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की घटना की निंदा की और पूरी कार्रवाई को सत्ताधारी कांग्रेस सरकार की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता करार दिया। ‘परिवर्तन यात्रा’’ के साथ अफजलपुर पहुंचे येड्डीयुरप्पा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि राज्य में सिद्दरामैया का शासन ‘तुगलक शासन’’ के समान है जबकि राज्य में कानून और व्यवस्था अनियंत्रित हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज कंटकों को गिरफ्तार नहीं करती है लेकिन अपने मंदिरों में भगवान की पूजा करने की चाहत रखने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू श्रद्धालुओं को गिरफ्तार करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्दरामैया को चेतावनी देते हुए कहा कि हुंसूर में गिरफ्तार किए गए भाजपा और हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए अन्यथा सोमवार को भाजपा हंुसूर बंद बुलाएगी और पूरे राज्य में इसके खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह जानना चाहिए कि जनता के प्रतिनिधि के साथ कैसे पेश आना चाहिए और उनका कैसे सम्मान करें, अन्यथा राज्य की जनता आगामी चुनाव में सिद्दरामैया और कांग्रेस सरकार को बेहतर सबक सिखाएगी।
Comment List