भारतीय सेना के शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, आंखें हुईं नम

भारतीय सेना के शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, आंखें हुईं नम

Army team paid last respect and honor during the funeral of Soldier Rahul Sulagekar who died in Pakistan firing at Kashmir at Ucchagav near Belagavi on Saturday.

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के मेंढर सब-डिविजन स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान राहुल भैरू सुलागेकर का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके गृह गांव पहुंच गया। शहीद राहुल के परिवार में सिर्फ उनकी मां हैं। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पुश्तैनी गांव ऊंचागांव लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोगों की आंखें नम हो गईं। जम्मू के डिफेंस पीआरओ ने शुक्रवार को बताया था कि मेंढर सब-डिविजन के केजी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर की गई फायरिंग में आर्मी का एक जवान शहीद हो गया।
प्रवक्ता ने कहा, ’राहुल बहादुर, उत्साही और निष्ठावान सैनिक थे। राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यपरायणता का ऋणी रहेगा।’ रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम (बीएटी) के सदस्य थे, जो नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सेना की चौकी पर हमला करने आए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात