कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के 9 न्यायाधीशों को स्थायी बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया
On
कॉलेजियम ने मद्रास उच्च न्यायालय के 9 न्यायाधीशों को स्थायी बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया
नई दिल्ली/भाषा। उच्चतम न्यायालय ने नौ अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के मद्रास उच्च न्यायालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने बुधवार को न्यायमूर्ति पीटी आशा, न्यायमूर्ति एम निर्मल कुमार, न्यायमूर्ति सुब्रमणनियम प्रसाद, न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश, न्यायमूर्ति जीके इलांतीरैयन, न्यायमूर्ति कृष्णन रामासामी, न्यायमूर्ति सी सरवनन, न्यायमूर्ति बी पुगलेन्डी और न्यायमूर्ति संतिलकुमार राममूर्ति को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश राहुल चतुर्वेदी को भी स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रस्ताव मंजूर किया।
इसके अलावा, कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारी आई जसवंतराय वोरा, गीता गोपी, डॉ. अशोक कुमार सी जोशी और राजेंद्र एम सरीन को पदोन्नति देकर गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Feb 2026 18:04:40
Photo: IndianNationalCongress FB Page


