70 साल के पादरी पर आशीर्वाद लेने आईं बच्चियों के उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज होते ही फरार
On
70 साल के पादरी पर आशीर्वाद लेने आईं बच्चियों के उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज होते ही फरार
कोच्चि/भाषा। एर्नाकुलम जिले के चेंदामंगलम में पिछले महीने एक पादरी ने अपने कार्यालय में आईं तीन नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर उत्पीड़न किया। लड़कियां पादरी से आशीर्वाद लेने आई थीं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि चेंदामंगलम के एक सीरियन कैथोलिक चर्च का 70 वर्षीय पादरी मामला दर्ज होने के बाद से फरार है।वेदाक्केकारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पादरी पर पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना एक महीने पहले की है जब नौ साल की बच्चियां चर्च में प्रार्थना के बाद आशीर्वाद लेने पादरी के कार्यालय गई थीं।
चर्च के सूत्र ने बताया कि पादरी को निलंबित कर दिया गया है और उससे पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Mar 2026 14:01:35
Photo: girirajsinghbjp FB Page


