जो कल तक 'टुकड़े-टुकड़े लॉबी' की पैरवी करते थे, आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले हैंः भाजपा

जो कल तक 'टुकड़े-टुकड़े लॉबी' की पैरवी करते थे, आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले हैंः भाजपा

शहजाद पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया


नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर शब्दप्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश जश्न मना रहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अनावरण किया गया। वो भी कर्तव्य पथ पर, उसका लोकार्पण भी किया गया और पूरे देश ने इसका जश्न मनाया।

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अपने कर्तव्य पथ से तो बहुत दूर है, लेकिन गुलामी पथ और अपने परिवार पथ पर आज भी अडिग है।  

शहजाद ने कहा कि कांग्रेस की इतनी संकीर्ण मानसिकता है कि वह अपने परिवारवाद से बाहर नहीं आ रही है। इसीलिए कहते हैं कि यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं है। दरअसल, यह राहुल गांधी की री-लॉन्च का मुझे जोड़ो यात्रा है।

शहजाद ने कहा कि इनकी पद यात्रा यह है कि परिवार को सत्ता से जोड़ो, राहुल को किसी प्रकार से पीएम पद की उम्मीदवारी से जोड़ो और ‘जीजाजी’ को किसी प्रकार से पार्टी के किसी पद से जोड़ो।

शहजाद ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का इतिहास सिर्फ तोड़ने का है। जो कल तक टुकड़े-टुकड़े लॉबी की पैरवी करते थे, आज वो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।

शहजाद ने कहा कि राहुल गांधी, पहले हिपोक्रेसी छोड़ो। कांग्रेस सरकार में देश दंगों की आग में जलता रहा, नरसंहार होते रहे, जिनमें हजारों लोग मारे गए। उन दंगों और नरसंहार के दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय बयान दिए गए कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

अनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई अनुच्छेद 370 पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई
श्रीनगर/दक्षिण भारत। पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने को...
नाकाम कोशिश
छत्तीसगढ़ में होंगे 2 उपमुख्यमंत्री, रमन सिंह को ​मिलेगा यह 'खास' पद
गांव के पंच, निर्विरोध सरपंच, 4 बार लगातार सांसद; ऐसा है विष्णुदेव साय का सियासी सफर
छग के अगले मुख्यमंत्री विष्णुदेव के बारे में अमित शाह ने पहले ही दे दिए थे ये संकेत
आदिवासी परिवार का बेटा अब बनेगा छग का सीएम, यहां जानिए विष्णुदेव साय के बारे में खास बातें
हो गया ऐलान, विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री