प. बंगाल: बच्चों को ‘यू’ फॉर ‘अंब्रेला’ नहीं, कुछ और पढ़ा रही थीं टीचर, निलंबित

प. बंगाल: बच्चों को ‘यू’ फॉर ‘अंब्रेला’ नहीं, कुछ और पढ़ा रही थीं टीचर, निलंबित

प. बंगाल: बच्चों को ‘यू’ फॉर ‘अंब्रेला’ नहीं, कुछ और पढ़ा रही थीं टीचर, निलंबित

प्रतीकात्मक चित्र

कोलकाता/भाषा। पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी वर्धमान जिले में दो शिक्षिकाओं को प्री-प्राइमरी के छात्रों को अंग्रेजी वर्णमाला की पुस्तक में सांवले रंग के लोगों के लिए अपमानजनक हिस्से को पढ़ाने के आरोप में निलंबित कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
संबंधित अक्षर से जुड़े शब्दों और छवियों को छात्रों को समझाने के लिए इस पुस्तक में ‘यू’ अक्षर से ‘अगली’ (बदसूरत) शब्द लिखा हुआ है। अक्षर के बगल में छपा चित्र सांवले रंग के एक लड़के का है।

शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘यह पुस्तक शिक्षा विभाग द्वारा निर्दिष्ट पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा नहीं है। स्कूल ने स्वयं यह किताब शामिल की है। छात्रों के मन में पूर्वाग्रह स्थापित करने वाले किसी भी कृत्य को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते भले ही स्कूल अब बंद हों, लेकिन यह मामला उस वक्त सामने आया जब स्कूल के एक छात्र के पिता उसे इस किताब से घर पर पढ़ा रहे थे। उन्होंने अन्य अभिभावकों को सूचित किया और फिर शिक्षा विभाग को इससे अवगत कराया गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में