पुलवामा: मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद
On
पुलवामा: मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बुंडजू में मंगलवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Mar 2026 12:02:37
Photo: MKhamenei_ir X account


