कोलकाता से पूर्वोत्तर राज्यों में जाने वाली कई उड़ानें रद्द

कोलकाता से पूर्वोत्तर राज्यों में जाने वाली कई उड़ानें रद्द

सांकेतिक चित्र

कोलकाता/भाषा। नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के खिलाफ पूर्वोत्तर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए कई निजी एयरलाइनों ने कोलकाता से असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में जानेवाली उड़ानों को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
कोलकाता हवाईअड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी ने ऐसा नहीं किया है बल्कि कुछ निजी परिचालकों ने असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में जाने वाली उड़ानें बृहस्पतिवार को रद्द कर दी। अधिकारी ने बताया, हम अभी विमानों की जानकारी नहीं दे सकते। लेकिन कई उड़ानें रद्द हुई हैं।

गुवाहाटी नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है। यहां अनिश्चितकाल के लिए बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया जबकि राज्य के चार स्थानों पर सेना को बुलाया गया है। असम राइफल्स के जवानों को त्रिपुरा में तैनात किया गया है क्योंकि असम और त्रिपुरा में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव
Photo: ashwinivaishnawbjp FB Page
पवित्र बंधन की मर्यादा न भूलें
भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख