चोरी करने घर में घुसा युवक आंगन में बने कुएं में गिरा, मौत

चोरी करने घर में घुसा युवक आंगन में बने कुएं में गिरा, मौत

कुआं.. प्रतीकात्मक चित्र

बांदा (उप्र)/भाषा। बांदा जिले के बिसंडा क्षेत्र में घर में घुसे एक चोर की आंगन में बने कुएं में कथित रूप से गिर जाने से मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अकौना गांव में रेखा नामक महिला के घर के आंगन में बने कुएं से रविवार की सुबह इसी गांव के ही रहने वाले युवकों ठोकिया उर्फ सुनील (28) और करन लोधी (29) को बाहर निकाला गया। उस वक्‍त तक ठोकिया की मौत हो चुकी थी।

सूत्रों के मुताबिक, रेखा ने बताया कि दोनों युवक तड़के करीब तीन बजे उसके घर चोरी की नीयत से घुसे थे, लेकिन घर के लोगों की नींद खुल जाने पर भागने की कोशिश करते समय दोनों आंगन में बने कुएं में गिर गए।

उन्‍होंने बताया कि रेखा की शिकायत पर दूसरे युवक करन लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद ठोकिया का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। ठोकिया और लोधी दोनों के ही खिलाफ चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

किसी को कोसें नहीं, खुद को तैयार करें किसी को कोसें नहीं, खुद को तैयार करें
हर दशक में लोगों की पसंद बदल जाती है
घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया