सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी से राजीव कुमार का फोन नंबर देने को कहा

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी से राजीव कुमार का फोन नंबर देने को कहा

आईपीएस राजीव कुमार

नई दिल्ली/भाषा। सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की संपर्क संबंधी जानकारी मुहैया कराने को कहा है।

Dakshin Bharat at Google News
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संबंध में पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र भेजा गया है। उनसे कुमार का फोन नंबर मांगा गया है, जिसके जरिए पूर्व पुलिस आयुक्त से बात की जा सके।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कुमार का पता लगाने के लिए एक विशेष दल का गठन किया है। कुमार सारदा पोंजी योजना के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश होने के एजेंसी के नोटिस से कथित रूप से ‘बच रहे हैं’।

कोलकाता उच्च न्यायालय ने पिछले शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तारी से मिला संरक्षण हटा दिया था जिसके बाद वह सीबीआई के नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने सोमवार को एक पत्र में सीबीआई को बताया था कि उसके नोटिस कुमार के आधिकारिक आवास पर भेजे गए थे और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

डीजीपी ने कहा था कि कुमार ने अपने वकील के जरिए उन्हें सूचित किया था कि वह 25 सितंबर तक अवकाश पर हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ चेन्नई: शानदार 'समर एडिट' पेश करेगी हाई लाइफ
चेन्नई/दक्षिण भारत। भारत की प्रमुख फैशन, ज्वैलरी और लग्ज़री प्रदर्शनी हाई लाइफ अब चेन्नई में गर्मियों को स्टाइलिश और शानदार...
ईरान के लोगों से रेज़ा पहलवी की अपील- 'अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकें'
जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
भरोसा रखें, घबराएं नहीं
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह