दंगा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात नियंत्रण में: एनएसए डोभाल

दंगा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात नियंत्रण में: एनएसए डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

नई दिल्ली/भाषा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद बुधवार को कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने बुधवार दोपहर कुछ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया।

Dakshin Bharat at Google News
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग, शिव विहार मुख्य रूप से दंगों से प्रभावित हुए हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

डोभाल को हिंसा को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सीलमपुर में पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) के कार्यालय में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मनदीप सिंह रंधावा, नव नियुक्त विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव, विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सतीश गोलचा, उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी वेद प्रकाश आर्य भी बैठक में शामिल थे। यह बैठक 30 मिनट से अधिक समय तक चली।

https://platform.twitter.com/widgets.js

डोभाल ने मंगलवार देर रात भी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसी तरह की बैठक की थी। बैठक के बाद डोभाल हालात का जायजा लेने के लिए जाफराबाद और मौजपुर गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और इलाके में शांति सुनिश्चित करने के बारे में उन्हें आश्वस्त किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, स्थिति नियंत्रण में है और लोग संतुष्ट हैं। हमें कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर भरोसा है। पुलिस अपना काम कर रही है और सतर्क है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों? गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
आयुर्वेद विशेषज्ञ मानते हैं कि गोमूत्र में कई रोगनिवारक गुण होते हैं
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान
आईआरजीसी का दावा- कुवैत में सैन्य बेस पर हमले में कम से कम 100 अमेरिकी सैनिक घायल
ईरान ने अमेरिका-इज़राइल के हमलों में मारे गए सैन्य कमांडरों को अंतिम विदाई दी
एकजुट होकर चुनौती का सामना करें
स्टालिन ने पश्चिम एशिया में फंसे तमिलों की सुरक्षित निकासी और रसोई गैस की कमी को लेकर मोदी को पत्र लिखा
अमेरिकी और इज़राइली ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' की सबसे तीव्र लहर शुरू