अपने अहंकार में दीदी इतनी बड़ी हो गईं कि उन्हें हर कोई छोटा दिखता है: मोदी

अपने अहंकार में दीदी इतनी बड़ी हो गईं कि उन्हें हर कोई छोटा दिखता है: मोदी

अपने अहंकार में दीदी इतनी बड़ी हो गईं कि उन्हें हर कोई छोटा दिखता है: मोदी

भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

आसनसोल/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार दौर का मतदान, तृणमूल कांग्रेस खंड-खंड हो गई। बाकी चार दौर का मतदान, दीदी-भाइपो का पत्ता साफ। पांचवें चरण के मतदान में भी कमल के फूल पर बटन दबाकर, भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारी संख्या में मतदान हो रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने कहा कि बंगाल में जो सरकारें रहीं, उनके कुशासन ने आसनसोल को कहां से कहां पहुंचा दिया। जहां लोग चाकरी के लिए आते थे, आज यहां से लोग पलायन कर रहे हैं। मां-माटी-मानुष की बात करने वाली दीदी ने यहां हर तरफ माफिया राज पहुंचा दिया है।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने वाले कानून बनाए, तो दीदी विरोध में उतर आईं। केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने शुरू किए, तो दीदी ने इससे भी किसानों को वंचित रखा।

मोदी ने कहा कि बंगाल को विकास रोकने वाली नहीं, डबल इंजन की सरकार चाहिए। बंगाल की भाजपा सरकार आपका लाभ कराने वाली हर उस योजना को लागू करेगी, जिन्हें दीदी की सरकार ने रोका हुआ है।

मोदी ने कहा कि अपने अहंकार में दीदी इतनी बड़ी हो गई हैं कि हर कोई उन्हें अपने आगे छोटा दिखता है। केंद्र सरकार ने अनेक बार अनेक विषयों पर बात करने के लिए बैठकें बुलाई हैं, लेकिन दीदी कोई न कोई कारण बताकर इन बैठकों में नहीं आतीं।

मोदी ने कहा कि कोरोना पर पिछली दो बैठकों में बाकी मुख्यमंत्री आए, लेकिन दीदी नहीं आईं। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल में बाकी मुख्यमंत्री आए, लेकिन दीदी नहीं आईं। मां गंगा की सफाई के लिए देश में इतना बड़ा अभियान शुरू हुआ लेकिन दीदी उससे संबंधित बैठक में भी नहीं आईं।

मोदी ने कहा कि कूचबिहार में जो हुआ, उस पर कल एक ऑडियो टेप आपने सुना होगा। पांच लोगों की दुखद मृत्यु के बाद दीदी किस तरह राजनीति कर रही हैं, ये इस ऑडियो से सामने आता है। इस ऑडियो में कूचबिहार के तृणमूल नेता को कहा जा रहा है कि मारे गए लोगों के शवों के साथ रैली करो।

मोदी ने कहा कि 2018 के पंचायत चुनाव पश्चिम बंगाल कभी नहीं भूल सकता। बर्धमान से लेकर बांकुरा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद के लोगों को आज भी याद है कैसे उनके अधिकारों को छीना गया।

मोदी ने कहा कि दीदी, आप जितनी चाहे साजिशें कर लीजिए, जितनी चाहे कोशिशें कर लीजिए, इस बार आपकी साजिश बंगाल के लोग खुद ही नाकाम कर रहे हैं। इस बार बंगाल के लोगों ने ही आपके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download