कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना संक्रमित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फोटो स्रोत: फेसबुक पेज।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतते हुए नियमों का पालन करें।

Dakshin Bharat at Google News
राहुल गांधी में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने जांच कराई, जो पॉजिटिव आई है। उन्होंने उन सभी लोगों से अपील की है जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘हल्के लक्षण अनुभव करने के बाद, मेरी कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। वे सभी जो हाल में मेरे संपर्क में हैं, कृपया सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।’

बता दें कि हाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है और कई चर्चित लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। डॉ. सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राहुल गांधी के कोरोना संक्रमित होने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं लोकसभा सांसद राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात