क्या इस बार रायबरेली में कांग्रेस को चुनौती देंगे कुमार विश्वास?

क्या इस बार रायबरेली में कांग्रेस को चुनौती देंगे कुमार विश्वास?

कवि कुमार विश्वास

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब पार्टियों की नजर लोकसभा चुनावों पर है। इसके लिए रणनीति बननी शुरू हो गई है और कहां से कौन प्रत्याशी होगा, इसके लिए कयासों के दौर भी जारी हैं। लोकसभा में सर्वाधिक सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश में इस बार भी जोरदार मुकाबला होने के आसार हैं। कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा के अलावा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के महारथी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बीच खबर है कि गांधी परिवार की रायबरेली सीट पर भाजपा कवि कुमार विश्वास को प्रत्याशी बना सकती है। अभी यहां से सोनिया गांधी लोकसभा सदस्य हैं। कुमार विश्वास के अलावा दिनेश सिंह का नाम भी चर्चा में है। आम आदमी पार्टी से बगावत कर दोबारा कविता पाठ में व्यस्त कुमार विश्वास ने 2014 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से पर्चा भरा और हार गए। भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि इस बार वे उनकी पार्टी के टिकट पर कांग्रेस को फिर चुनौती देने मैदान में उतर सकते हैं।

दूसरी ओर एमएलसी दिनेश सिंह हैं, जिनकी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पकड़ मानी जाती है। यहां ओबीसी और ब्राह्मण मतदाता अच्छी तादाद में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूर्व में संकेत दे चुके हैं कि इस बार वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को उसके गढ़ में ही घेरेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरे ताकत से तैयारी की बात कही थी।

बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी सांसद रही हैं। जनता पार्टी से राजनारायण और भाजपा से अशोक सिंह भी रायबरेली से सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर ज्यादातर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। भाजपा इस चक्रव्यूह को भेदने के लिए फिर रणनीति बना रही है। पिछली बार प्रचंड मोदी लहर के बावजूद अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस की झोली में गई थीं, लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा नेतृत्व इन पर कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएगा।

उत्तर प्रदेश भाजपा के एक नेता का कहना है कि रायबरेली में कुमार विश्वास के अलावा रीता बहुगुणा जोशी, दिनेश सिंह और विनय कटियार के नाम भी चर्चा में हैं। कटियार को बजरंग दल और विहिप का समर्थन मिलता रहा है। बताया जा रहा है कि चुनावों से पहले और भी दावेदारों के चेहरे सामने आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को रायबरेली में रैली करने जा रहे हैं। इस दौरान वे क्षेत्र में विकास का मुद्दा उठा सकते हैं।

ये भी पढ़िए:
– यहां सिर्फ 3 वोट के अंतर से हार गया कांग्रेस का उम्मीदवार!
– मप्र में सिंहस्थ का संयोग: जिस मुख्यमंत्री ने कराया आयोजन, उसकी चली गई कुर्सी!
– तीसरे मोर्चे की हवा से उलझा कांग्रेस का गणित, अधूरी रही प्रचंड बहुमत की उम्मीद
– सोनाक्षी ने हेडफोन के लिए किया आॅनलाइन आॅर्डर, पैकेट खोला तो निकला कुछ और!

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News