कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची आज आने की उम्मीदः बोम्मई

बोम्मई ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘सूची आज आने की उम्मीद है’

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची आज आने की उम्मीदः बोम्मई

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी

नई दिल्ली/बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी होने की उम्मीद है।

Dakshin Bharat at Google News
सूची को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी नेता पिछले दो दिनों से राजधानी दिल्ली में कई बैठकें कर रहे हैं। राज्य भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने संकेत दिया है कि पहली सूची में 170-180 उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं।

बोम्मई ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘सूची आज आने की उम्मीद है।’

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के दौरे से राष्ट्रीय राजधानी लौटने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सूची को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। इसके बाद इसे जारी किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दिनभर मंथन किया था। इस मंथन में हाल ही में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में सामने आए सुझावों को शामिल किया गया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोम्मई, उनके पूर्ववर्ती बीएस येडियुरप्पा और राज्य के अन्य नेताओं ने इन बैठकों में हिस्सा लिया।

शाह बाद में अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए, जबकि अन्य नेताओं ने विचार-विमर्श जारी रखा।

बोम्मई ने रविवार को सीईसी की बैठक के बाद कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी विभिन्न जानकारियों के अनुसार काम कर रही है। हालांकि, उन्होंने निर्देशों या इनपुट की प्रकृति के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

ऐसी अटकलें हैं कि आलाकमान कुछ नेताओं या विधायकों द्वारा अपने बच्चों के लिए भी टिकट मांगने से नाखुश है। बताया जा रहा है कि कुछ मौजूदा विधायक और मंत्री भी उम्मीदवारों की सूची में जगह बनाने में असफल हो सकते हैं। बहुत सारे उम्मीदवारों का होना भी पार्टी के लिए चिंता का कारण बताया जा रहा है।

चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

कांग्रेस पहले ही कर्नाटक सर्वाेदय पार्टी के दर्शन पुत्तनैया सहित कुल 166 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने मेलुकोट निर्वाचन क्षेत्र में पुत्तनैया को समर्थन दिया है। जनता दल (सेक्युलर) ने 93 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात