लोकसभा में कूदने वाले दोनों लोगों की पुलिस ने पहचान की
ये दोनों दर्शकदीर्घा से सदन के अंदर कूदे थे
By News Desk
On
इनके अलावा एक पुरुष और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा में बुधवार को कूदने वाले दूसरे व्यक्ति की भी पहचान कर ली गई है। उसका नाम 'मनोरंजन' बताया गया है। जबकि, इससे पहले जो व्यक्ति कूदा, उसका नाम सागर शर्मा बताया गया है।
ये दोनों ही दर्शकदीर्घा से सदन के अंदर कूदे थे।घटना के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और वरिष्ठ अधिकारियों ने संसद भवन परिसर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा में चूक का पता लगाने के लिए स्थिति का जायजा लिया।
बता दें कि इनके अलावा एक पुरुष और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। वे संसद भवन परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे गैस उत्पन्न करने वाली सामग्री से रंगीन गैस का प्रसार करते दिखाई दिए थे। उनके नाम नीलम और अमोल हैं।
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Nov 2025 19:37:36
फोटो: संबंधित पार्टियों के फेसबुक पेजों से।


