कश्मीर घाटी में बर्फबारी जारी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान के सामान्य से भी नीचे जाने से सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में सुबह का तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। शहर की कई सड़कें अब भी बर्फ की चादर से ढकी हुई हैं। शहर में भारी हिमपात होने के कारण तीन दिनों से बिजली नहीं थी। तीन दिन के बाद शहर के कई हिस्सों में बुधवार को बिजली आ गई। हालांकि पानी की आपूर्ति पाइप लाइनों के जमने से प्रभावित हो रही है।
Short URL: http://www.dakshinbharat.com/?p=2932

