इंडि गठबंधन पर नड्डा का प्रहार- परिवारवादी पार्टियां अपने परिवारों को बचाने में लगी हैं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मप्र के टीकमगढ़ में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

इंडि गठबंधन पर नड्डा का प्रहार- परिवारवादी पार्टियां अपने परिवारों को बचाने में लगी हैं

'आज सामान्य मानव यह कहने लगा है कि देश बदल चुका है और विकास के मार्ग पर चल चुका है'

टीकमगढ़/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, राजनीति की सोच ... ये सबकुछ बदल चुकी हैं। 

उन्होंने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 10 साल पहले आप ही कहा करते थे कि राजनीति में कुछ बदलाव नहीं आएगा, यह तो ऐसे ही चलेगा। हर तरफ निराशा का वातावरण था। आज सामान्य मानव यह कहने लगा है कि देश बदल चुका है और विकास के मार्ग पर चल चुका है।

नड्डा ने कहा कि आपने साल 2019 में ईवीएम का बटन दबाकर एक महत्त्वपूर्ण फैसला किया था, जिससे देश में एक स्थिर सरकार बनी। यह स्थिर सरकार का ही नतीजा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 धराशायी हुई।

नड्डा ने कहा कि आपने कभी सोचा था कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा? लेकिन भारत पर 200 वर्षों तक राज करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। साल 2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले आप खिलौने भी चीन से खरीदते थे और दीपावली पर हमारे गणेशजी भी चीन से आकर हमारे घर में विराजते थे। आज खिलौने निर्यात करने में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर आ चुका है।

नड्डा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

नड्डा ने कहा कि एक तरफ वो लोग है, जो मोदी के नेतृत्व में देश का विकास करने में जुटे हैं, तो दूसरी ओर वो लोग हैं, जो अपने परिवार और भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हुए हैं। यह इंडि गठबंधन सिर्फ दो चीजों का गठबंधन है- पहला, परिवारवादी पार्टियां अपने परिवारों को बचाने में लगी हैं। दूसरा, ये अपने भ्रष्टाचार को बचाने में जुटे हैं।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News