उप्र: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का निधन
दिन में तबीयत बिगड़ने के बाद अंसारी को बांदा जिला जेल से अस्पताल ले जाया गया था
By News Desk
On
Photo: uplegisassembly.gov.in
बांदा/लखनऊ/दक्षिण भारत। गैंगस्टर से नेता बने और जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कॉलेज में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी है।
इससे पहले, दिन में तबीयत बिगड़ने के बाद अंसारी को बांदा जिला जेल से अस्पताल ले जाया गया था।
बांदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने पीटीआई को फोन पर बताया कि अंसारी की अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।
अंसारी के निधन की खबर के बाद उसके ग़ाज़ीपुर स्थित आवास के बाहर लोग इकट्ठे हो गए।
समाजवादी पार्टी ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर कहा, 'पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोकाकुल परिजन को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि!'
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News
मुन्नाभाई 3 के लिए राज कुमार हिरानी के पास हैं इतनी स्क्रिप्ट! अरशद वारसी ने बताया ...
09 May 2024 12:12:18
Photo: arshad_warsi Instagram Account
Comment List