अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ओडिशा के केंद्रपाड़ा में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है: राहुल गांधी

Photo: IndianNationalCongress FB page

केंद्रपाड़ा/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और बीजद पर खूब शब्दबाण छोड़े।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-बीजद मिलकर चंद उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुंचा रही हैं और जनता के साथ अन्याय कर रही हैं। इस अन्याय को मिटाकर न्याय स्थापित करने के लिए कांग्रेस आ रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली (लोकसभा) और ओडिशा (राज्य विधानसभा) में एकसाथ चुनाव हो रहे हैं। जैसे नरेंद्र मोदी ने चंद लोगों की सरकार दिल्ली में चलाई, वैसे ही नवीनजी यहां चुनिंदा लोगों की सरकार चलाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि ओडिशा में भाजपा-बीजद की शादी हो चुकी है। 'दिल्ली वाले अंकल' और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को 'पान' (पीएएएनएन) दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि 'पान' का मतलब ... पीए- पांडियन, ए- अमित शाह, एन- नरेंद्र मोदी, एन- नवीन पटनायक है। इन्होंने मिलकर आपका धन चोरी किया है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस और इंडि गठबंधन सत्ता में आएंगे और देश पर शासन करेंगे: डीके शिवकुमार कांग्रेस और इंडि गठबंधन सत्ता में आएंगे और देश पर शासन करेंगे: डीके शिवकुमार
Photo: DKShivakumar.official FB page
इंडि गठबंधन की ज्यादातर पार्टियां छिपकर घोटाले करती हैं, तृणकां घोटालों की ओपन इंडस्ट्री चलाती है: मोदी
रायबरेली में बोले शाह- इतने सालों से जिन्हें वोट दिया, उन्होंने लोगों को सांसद निधि से क्या दिया?
पीओके में उग्र हुए आंदोलनकारी, एक पुलिसकर्मी की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल
तृणमूल कांग्रेस ने प. बंगाल को घोटालों का गढ़ बना दिया: मोदी
पाक: आतंकियों ने लड़कियों के स्कूल को बम से उड़ाया, दो हमलों में 7 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया
एसएम कृष्णा की सेहत के बारे में आई बड़ी ख़बर