राहुल गांधी का नाम लेने से झिझक रहे हैं कांग्रेस के नेता: येडीयुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला

राहुल गांधी का नाम लेने से झिझक रहे हैं कांग्रेस के नेता: येडीयुरप्पा

'राहुल गांधी यह गलत आरोप लगा रहे हैं कि एचएएल बंद हो जाएगा'

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येडीयुरप्पा ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला| बेंगलूरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में येडीयुरप्पा ने कहा, "कांग्रेस भूल गई है कि देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं|" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस को वोट देना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है|येडीयुरप्पा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी का नेतृत्व कांग्रेस के लिए पूरी तरह विफल है| कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी का नाम लेने से झिझक रहे हैं|’’

येडीयुरप्पा ने कहा कि राहुल गांधी यह गलत आरोप लगा रहे हैं कि एचएएल बंद हो जाएगा जबकि एचएएल तो प्रगति कर रहा है। एचएएल को 84 हजार करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर मिले हैं और 50 हजार करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर पर बातचीत चल रही है| वर्ष 2023-24 में एचएएल ने 29 हजार करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया| क्या राहुल गांधी अब अपनी गलतबयानी पर माफी मांगेंगे? क्या कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार माफी मांगेंगे ? उन्होंने कहा, कांग्रेस में भरोसेमंद नेतृत्व और उपलब्धियों का अभाव है| इस पृष्ठभूमि में कांग्रेस केंद्र सरकार के अनुदान को लेकर सवाल उठाकर और विवाद खड़ा कर लोगों का ध्यान भटका रही है लेकिन इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। येडीयुरप्पा ने कहा, हम पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं| उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिना किसी डेटा के दो करोड़ नौकरियों के सृजन पर सवाल उठा रही है| वर्ष 2014 में, भविष्य निधि खातों की संख्या 15.54 करोड़ थी और वर्ष 2022 में यह बढ़कर 22.5 करोड़ हो गई| आंकड़ों के अनुसार देश में सात करोड़ नई नौकरियां पैदा हुई हैं| येडीयुरप्पा ने कहा, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया एक बयान दें कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने १० महीनों में कितनी नौकरियां पैदा की हैं?

उन्होंने कहा कि कलबुर्गी-बीदर रेलवे लाइन मोदी सरकार के दौरान पूरी हुई| मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद कहा था कि वह रेल मंत्री रहते हुए भी इसे पूरा नहीं कर सके| इस समय कर्नाटक की 95 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकृत है| पूर्व में रेलवे योजना में पीछे रहने वाला कर्नाटक अब अन्य राज्यों के बराबर तेजी से विकास कर रहा है| आज प्रदेश में 6 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं| उन्होंने कहा कि राज्य के 4 करोड़ लोगों को पिछले 4 वर्षों से गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन दिया जा रहा है| येडीयुरप्पा ने कहा कि  राज्य के 54 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये मिल रहे हैं| जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने इसमें 4,000 रुपये जोड़े थे| कांग्रेस सरकार ने इसे रोक दिया और इससे पता चलता है कि सरकार दिवालिया हो गई है|’’

इस मौके पर चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महासचिव वी. सुनील कुमार, पूर्व राज्य मंत्री बैरती बसवराज, राज्य मुख्य प्रवक्ता अश्वत्थनारायण उपस्थित थे|

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कथित यौन शोषण मामले में जांच का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करेगा जद (एस): कुमारस्वामी कथित यौन शोषण मामले में जांच का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करेगा जद (एस): कुमारस्वामी
Photo: hdkumaraswamy FB page
कांग्रेस और अघाड़ी पर मोदी का प्रहार- 'धर्म के नाम पर आरक्षण की कोशिश सफल नहीं होने देंगे'
इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति ने नामांकन वापस लिया, भाजपा कार्यालय पहुंचे
प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाले कथित ‘यौन उत्पीड़न’ मामले की एसआईटी करेगी जांच
कर्नाटक में अंतर्कलह से जूझ रही है कांग्रेस: मोदी
जल्द शादी करने वाले थे 'तारक मेहता ...' के सोढ़ी! सीसीटीवी में यहां दिखाई दिए
कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है: मोदी