मोदी के नेतृत्व में अब वोटबैंक की नहीं, बल्कि रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

मोदी के नेतृत्व में अब वोटबैंक की नहीं, बल्कि रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है: नड्डा

नड्डा ने कहा कि हम अपने देश के लोगों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

बुलढाणा/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत में राजनीति की परिभाषा ही बदल दी है। पहले, राजनीति केवल झूठे वादों और वोटबैंक के बारे में थी। लेकिन अब, मोदी के नेतृत्व में राजनीति मतदाताओं के प्रति जिम्मेदारी के बारे में है। अब वोटबैंक की राजनीति नहीं, बल्कि रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है।

नड्डा ने कहा कि पहले देश में राजनीतिक दल चुनाव के दौरान अच्छे नारे लगाते थे, लोकलुभावन वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे। वे वोटबैंक की राजनीति करते थे। इलाके को इलाके से लड़ाना, जाति से जाति से लड़ाना, धर्म को धर्म से लड़ाकर, लोगों को विभाजित करके सत्ता तक आने का रास्ता प्रशस्त करते थे।

नड्डा ने कहा कि आपने देश को स्थिर सरकार दी, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता ​देने ​के लिए हमने सीएए लागू किया। संप्रग सरकार के दौरान क्या था? भ्रष्टाचार करो, परिवारवाद बढ़ाओ, मलाई खाओ, मौज उड़ाओ और जनता को भूल जाओ।

नड्डा ने कहा कि हम अपने देश के लोगों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, किसानों और युवाओं का कल्याण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता रही है। हमारी सरकार ने घोषणा की है कि वह देश के गरीबों के लिए 3 करोड़ नए पक्के घर बनाएगी। साथ ही मोदी के शानदार नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना देश में लाखों लोगों की जान बचाकर रहेगी।

नड्डा ने कहा कि पहले गांवों में महिलाएं सुबह उठकर जंगल जाती थीं, लकड़ी काट कर लाती थीं, तब खाना बनाती थीं। आज 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देकर मोदी ने उन्हें धुएं से आजाद कर दिया। उन्हें सशक्त किया।

नड्डा ने कहा कि आज भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसने हम पर लगभग दो शताब्दियों तक शासन किया था। यह मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के बिना संभव नहीं होता। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएं। मोदी को चुनें और साल 2027 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में चमकते हुए देखें।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे और निराधार, भाजपा ने रची थी साजिश: आप स्वाति मालीवाल के सभी आरोप झूठे और निराधार, भाजपा ने रची थी साजिश: आप
Photo: @AamAadmiParty X account
सामने आएगा संदेशखाली का सच? सीबीआई ने लगाया शिविर
रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील- आपको अपना बेटा सौंप रही हूं!
नवीन बाबू की सरकार झोला सरकार है, केंद्र से मिलने वाले अनाज पर अपना झोला लगा देते हैं: शाह
नेहा हिरेमठ, अंजलि अंबिगर ... बार-बार क्यों हो रहीं ऐसी घटनाएं? कर्नाटक सरकार करेगी जांच
'मारपीट' मामले में बयान दर्ज कराने के लिए तीस हजारी अदालत पहुंचीं स्वाति मालीवाल
पाकिस्तानी हसीनाओं के निशाने पर भारत के जवान! अब एनआईए ने की यह कार्रवाई