कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कंगना के सामने इन्हें उतारा मैदान में

पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया ...

कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कंगना के सामने इन्हें उतारा मैदान में

Photo: IndianNationalCongress FB page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार रात को अपने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे के नेतृत्व में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में इन नामों पर सहमति बनी है।

कांग्रेस ने चंडीगढ़ से मनीष तिवारी, गुजरात के मेहसाणा से रामजी ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से हिम्मत सिंह पटेल, राजकोट से परेश भाई धनानी, नवसारी से नैशाध देसाई को टिकट दिया है।

इसी तरह, हिमाचल की मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा के टिकट पर अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव लड़ रही हैं। उसने शिमला से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा है।

कांग्रेस ने ओडिशा के क्योंझर से मोहन हेबराम, बालासोर से श्रीकांत कुमार जेना, भद्रक से अनंत प्रसाद सेठी, जाजपुर से आंचल दास, ढेंकानाल से सुष्मिता बेहेड़ा, केंद्रपाड़ा से सिद्धार्थ स्वरूप दास, जगतसिंहपुर से रबींद्र कुमार शेट्टी, पुरी से सुचरिता मोहंती और भुवनेश्वर से यासिर नवाज पर दांव लगाया है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News