बीजद के संस्थापक सदस्य, 6 बार के लोकसभा सांसद ... अब भाजपा में शामिल हुए

67 वर्षीय नेता यहां पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए

बीजद के संस्थापक सदस्य, 6 बार के लोकसभा सांसद ... अब भाजपा में शामिल हुए

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण ओडिशा एक 'परिवर्तन' का गवाह बनने जा रहा है

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल (बीजद) को बड़ा झटका देते हुए इसके संस्थापक सदस्य और कटक से छह बार के लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब गुरुवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। 

67 वर्षीय महताब यहां पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

उनके साथ पूर्व बीजद सांसद सिद्धांत महापात्रा और प्रसिद्ध संथाली साहित्यकार दमयंती बेश्रा, जिन्हें साल 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था, भी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने के बाद यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महताब ने कहा कि उन्हें ओडिशा के विकास और प्रगति के लिए काम करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की 'शक्ति', गृह मंत्री का 'विश्वास' और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 'प्रेरणा' हमें आगे बढ़ने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण ओडिशा एक 'परिवर्तन' का गवाह बनने जा रहा है।

कटक लोकसभा क्षेत्र से छह बार सांसद रहे महताब ने पिछले शुक्रवार को पार्टी से वर्षों पुराना नाता तोड़ते हुए उसकी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वे बीजद के संस्थापक सदस्य भी थे।

महताब साल 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में कटक सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे।

उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रकाश मिश्रा को भारी अंतर से हराया था।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News