हम एक त्रिपुरा, उन्नत त्रिपुरा, सुशासित त्रिपुरा का लक्ष्य लेकर बढ़ रहे आगे: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अगरतला में जनसभा को संबोधित किया

हम एक त्रिपुरा, उन्नत त्रिपुरा, सुशासित त्रिपुरा का लक्ष्य लेकर बढ़ रहे आगे: नड्डा

नड्डा ने कहा कि एक समय था, जब त्रिपुरा अभावग्रस्त था और हर चीज से वंचित था, आज त्रिपुरा 'समृद्ध ​त्रिपुरा' की ओर आगे बढ़ रहा है

अगरतला/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को त्रिपुरा के अगरतला में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं, जो स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। स्वामीजी ने कहा था कि प्रत्येक देश को लक्ष्य निर्धारित करने चाहिएं और अपने कार्यों के माध्यम से उन्हें प्राप्त करना चाहिए।

नड्डा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि भारत स्वाभिमानी देश के रूप में स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ेगा। मुझे खुशी है कि आज जब हम युवा दिवस मना रहे हैं तो भारत और देश का युवा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रहा है।

नड्डा ने कहा कि आज मैं नारा सुन रहा था कि 'मोदी है तो मुमकिन है'। यह नारा बिलकुल सही है, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है और छलांग लगाता हुआ भारत है।

पिछले 8 वर्षों के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा सुविधाओं को बढ़ाया गया है। मेडिकल कॉलेजों की संख्या; उनमें सीटें और देश में आईआईटी की संख्या मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत बढ़ी है।

नड्डा ने कहा कि एक समय था, जब त्रिपुरा अभावग्रस्त था और हर चीज से वंचित था, आज त्रिपुरा 'समृद्ध ​त्रिपुरा' की ओर आगे बढ़ रहा है। एक त्रिपुरा, उन्नत त्रिपुरा और सुशासित त्रिपुरा का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि ब्रिटेन को पछाड़कर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि हमने यह उस देश की अर्थव्यवस्था को पछाड़ कर किया है, जिसने हम पर 200 से अधिक वर्षों तक शासन किया है।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पनडुब्बी में भ्रष्टाचार, बुलेटप्रूफ जैकेट में भ्रष्टाचार, हेलीकॉप्टर में भ्रष्टाचार, हवाई जहाज में भ्रष्टाचार, लेकिन आज भारत डिफेंस एक्पोर्ट में 365 फीसद आगे बढ़ गया है। अब भारत देने वाला हो गया है। ऑटोमोबाइल से लेकर फार्मा, केमिकल से लेकर रक्षा तक, भारत सभी मोर्चों पर अग्रणी है।

नड्डा ने कहा कि दलित, वंचित, शोषित, आदिवासी, युवा, किसान, महिलाओं सबके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और नीतियों ने काम किया है। सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इन सबको मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

उप्र: रैली को बिना संबोधित किए ही लौटे राहुल और अखिलेश, यह थी वजह उप्र: रैली को बिना संबोधित किए ही लौटे राहुल और अखिलेश, यह थी वजह
Photo: IndianNationalCongress FB page
कांग्रेस-तृणकां एक ही सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक-दूसरे को गाली, दिल्ली में दोस्ती: मोदी
कांग्रेस-सपा ने अनुच्छेद-370 को 70 साल तक संभाल कर रखा, जिससे आतंकवाद बढ़ा: शाह
मोदी और भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है: केजरीवाल
सामान्य मानव को गरीब रखकर कांग्रेस-जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है: मोदी
मालीवाल ने बोला हमला- '12 साल बाद ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर निकले हैं, जिसने ...'
दिल्ली: 'आप' के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई