खेल - Dakshin Bharat Rashtramat

अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
मुंबई/दक्षिण भारत। भारत के वरिष्ठ बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का सही समय है।

38 वर्षीय खिलाड़ी ने सन् 2013 में शुरू हुए अपने करियर में भारत के लिए कुल मिलाकर 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ सन् 2023 की अवे टेस्ट सीरीज के बाद से वे भारत के लिए नहीं खेले हैं।

रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'आज मुझे लगता है कि आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा करने का सही समय आ गया है।'

नेशनल सेलेक्टर्स की नज़रों से दूर होने के बावजूद, रहाणे घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं और 2024-25 सीज़न तक मुंबई की कप्तानी की है।

अजिंक्य रहाणे का जन्म 6 जून, 1988 को महाराष्ट्र के अश्वी खुर्द में मधुकर बाबूराव रहाणे और सुजाता रहाणे के घर में हुआ था। उनका पैतृक गांव अहमदनगर ज़िले के संगमनेर तालुका में चंदनपुरी है।

अजिंक्य रहाणे ने 2007-08 रणजी ट्रॉफी सीज़न में मुंबई के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अगस्त 2011 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ़ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला और मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

टोरेस के गोल से अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैंपियन बना स्पेन
ईस्ट रदरफोर्ड/एपी। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल गंवाने वाली स्पेन के अभेद्य रक्षण में लियोनेल मेस्सी भी सेंध नहीं लगा सके और लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का उनका सपना आखिरी तिलिस्म पर आकर टूट गया।

फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल करके स्पेन को 16 साल बाद विश्व चैम्पियन बना दिया। इस विश्व कप का उनका पहला गोल उनके जीवन का सबसे अनमोल गोल बन गया जिसने स्पेन को ट्रॉफी दी और इस खूबसूरत खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेस्सी को आंसुओं के साथ विदाई।

टोरेस ने जीत के बाद स्पेन के लोगों का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह गोल 47 मिलियन लोगों ने किया था।’

टोरेस स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे और अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में यह गोल दागकर स्पेन को 1—0 से जीत दिलाई। उन्होंने बॉक्स के भीतर हवा में आई गेंद पर अपने बाएं पैर से कब्जा करके शॉट लगाया और अर्जेंटीना के गोलकीपर उसे बचा नहीं सके।

यह 2010 के बाद स्पेन का दूसरा विश्व खिताब है। टूर्नामेंट में आठ मैचों में सिर्फ एक गोल गंवाने वाली स्पेन ने चैम्पियन द्वारा सबसे कम गोल गंवाने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में आखिरी मिनटों में चमत्कारिक वापसी करती आई अर्जेंटीना उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी।

उपविजेता का पदक लेने के बाद मेस्सी अपने आंसू नहीं रोक सके और दर्शक दीर्घा में बैठे अर्जेंटीना के समर्थकों की ओर देखकर कहा, ‘मुझे दुख हो रहा है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने बेहतर खेला। हमने पूरी कोशिश की थी।’

निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी के बाद मैच अतिरिक्त समय में खिंचा था।

स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने भी साल 2023 में विश्व कप जीता था और स्पेन एक ही साथ महिला और पुरुष फुटबॉल विश्व कप जीतने वाला पहला देश बन गया।

स्कोर से भले ही लगे कि यह मैच कांटे का था, लेकिन असलियत यह है कि पूरे मैच में स्पेन का दबदबा था। अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में मानो अर्जेंटीना की टीम जागी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

स्पेन अब पिछले 38 मैचों से अपराजेय है जिसमें उसने 29 मैच जीते और नौ ड्रॉ खेले। यह किसी यूरोपीय टीम का अपराजेय रहने का सबसे बड़ा सिलसिला है। इससे पहले इटली ने अक्टूबर 2018 से सितंबर 2021 के बीच 37 मैचों में हार का सामना नहीं किया था।

मेस्सी ने कहा, ‘हम हार गए और हम इसे स्वीकार करते हैं लेकिन इसके यह मायने नहीं है कि हमने अब तक जैसा खेला, उसे भूल जाएंगे। मैं अपने देशवासियों, अपने खिलाड़ियों और देश को धन्यवाद देता हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमने कोशिश की।’

अर्जेंटीना को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पड़ा जब दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में उन्हें दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया। उन्हें स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबारासी से खतरनाक ढंग से टकराने के कारण कार्ड मिला।

स्पेन ने गोल पर 20 शॉट लगाए जबकि अर्जेंटीना ने पहला संजीदा प्रयास अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में दिखाया। स्पेन ने मैच की पहली दस कार्नर किक में से नौ हासिल की। अर्जेंटीना के लिए उसके गोलकीपर एमिलियानो मार्तिनेज ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया और विश्व कप फाइनल में रिकॉर्ड 12 शॉट बचाए।

मेस्सी ने आखिरी सीटी बजने से चार मिनट पहले कॉर्नर किक ली और गेंद रिजर्व खिलाड़ी जियुलियानो सिमोन की ओर गई जिन्होंने इसे हवा में उछाला और वह क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई।

टोरेस ने मैच के बाद कहा, ‘जब दूसरी टीम में मेस्सी हो तो आप नर्वस तो होंगे ही, लेकिन हमने एक टीम के रूप में अपना खेल दिखाया, जो हम हमेशा दिखाते आये हैं।’

इसके साथ ही स्पेन के कोच लुईस डे ला फुऐंटे 65 वर्ष की उम्र में किसी टीम को खिताब दिलाने वाले सबसे उम्रदराज कोच बन गए।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा, ‘हम दुखी है लेकिन हमने पूरी कोशिश की। स्पेन की टीम बेहतर थी।’

39 वर्ष के मेस्सी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यह उनका आखिरी विश्व कप था। मेस्सी के दौर में फुटबॉलप्रेमियों ने मैदान पर चमत्कार होते देखे।

मेस्सी ने साल 2022 विश्व कप, 2008 बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक, 2021 और 2024 कोपा अमेरिका खिताब के साथ 19 साल में 16 बार अर्जेंटीना के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरसकार जीता है।

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में 48 टीमों के इस सबसे बड़े विश्व कप का यह 104वां मैच था।

इसे देखने के लिये टॉम क्रूज, ब्रैड पिट, जेनिफर हडसन, डेनियल क्रेग, जेनिफर कोनोली जैसे हॉलीवुड सितारे मौजूद थे जबकि काका, जिनेदीन जिदान, डेविड बैकहम, दिदियेर ड्रोग्बा, रोनाल्डो, रोनाल्डिन्हो जैसे दिग्गज पूर्व फुटबॉलर भी दर्शक दीर्घा में थे।

मेटलाइफ स्टेडियम के भीतर 80000 दर्शकों के अलावा दुनिया भर में अरबों लोगों ने इसे देखा। केप वर्दे से पहले ही मैच में गोलरहित ड्रॉ के बाद खिताब तक पहुंची स्पेन ने उन्हें निराश नहीं किया।

अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के 7वें संस्करण में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मार्शल ऑफ़ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का 7वां संस्करण 23 जून से 3 जुलाई तक एयर फोर्स स्टेशन जलाहल्ली के अमित सिंह बख्शी हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन एयर ऑफिसर-इन-चार्ज एडमिनिस्ट्रेशन एयर मार्शल एस शिवकुमार ने किया। इसमें कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ट्रेनिंग कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास थे। इस अवसर पर डायरेक्टर जनरल (एडमिनिस्ट्रेशन) एयर मार्शल पीसीपी आनंद भी मौजूद थे।

फ़ाइनल मैच एयर फ़ोर्स और नेवी के बीच खेला गया। एयर फ़ोर्स ने इसे 2-1 गोल से जीता। सार्जेंट आनंद लाकड़ा और अग्निवीर आज्ञापाल को क्रमशः 'मैन ऑफ़ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया। विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफ़ी के साथ-साथ क्रमश: 10 लाख और 8 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया।

मुख्य अतिथि ने जाने-माने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

शूटिंग कोच जसपाल राणा नहीं रहे
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। मशहूर भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एनआरएआई) के प्रेसिडेंट कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार, राणा ने गुरुवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

हाल में जर्मनी के म्यूनिख में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से लौटते समय भारतीय दल के साथ यात्रा कर रहे राणा बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें एक मेडिकल प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा।

नई दिल्ली पहुंचने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्टेंट लगाने के लिए एक मेडिकल प्रक्रिया की गई।

राणा भारतीय पिस्टल शूटर्स के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के तौर पर काम कर रहे थे।

https://twitter.com/narendramodi/status/2065294856789033357

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर शोक प्रकट करते हुए लिखा, 'जसपाल राणा के निधन से गहरा दु:ख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत् के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का बहुत नाम रोशन किया।'

प्रधानमंत्री ने लिखा, 'एक मेंटर के तौर पर उनका योगदान भी उतना ही उल्लेखनीय था; उन्होंने बहुत लगन के साथ युवा एथलीट्स को तराशा और उन्हें सही दिशा दिखाई। खेल की दुनिया में उत्कृष्टता, अनुशासन और सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें बहुत सम्मान दिलाया। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत् के साथ हैं। ऊं शांति।'

भारतीय मूल के आरोन राय ने पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास
न्यूटाउन स्क्वायर/एपी। भारतीय मूल के ब्रिटिश गोल्फर आरोन राय ने पीजीए चैंपियनशिप जीतकर नया इतिहास रच दिया। वह पिछली एक सदी से भी अधिक समय में इंग्लैंड में जन्मे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह प्रतियोगिता जीती है। राय पहले फॉर्मूला वन ड्राइवर बनना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने गोल्फ को अपनाया।

यह 31 वर्षीय खिलाड़ी एक समय तीन शॉट से पीछे चल रहा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। राय ने पार-5 वाले नौवें होल पर 40 फुट का ईगल पुट लगाया। इसके बाद भी उन्होंने अपना अच्छा खेल बरकरार रखा और पांच अंडर 65 के स्कोर के साथ समापन किया। उन्होंने कुल नौ अंडर का स्कोर बनाकर खिताब जीता।

राय से पहले पीजीए चैंपियन बनने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी विजय सिंह थे। फिजी के इस खिलाड़ी ने दो बार पीजीए चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने कहा, ‘यह खिताब मेरी कल्पना से परे है।’

राय को इस जीत से पीजीए टूर पर पांच साल की छूट मिल गई है। अब वह मास्टर्स, यूएस ओपन और ब्रिटिश ओपन में खेल सकते हैं। वह अब जीवन भर पीजीए चैंपियनशिप में खेल सकते हैं।

राय ने कहा, ‘गोल्फ एक अद्भुत खेल है। यह आपको बहुत कुछ सिखाता है। यह आपको बहुत विनम्रता, अनुशासन और अथक परिश्रम करना सिखाता है क्योंकि इस खेल में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है।’

राय की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने जॉन रहम, रोरी मैकलॉय, ज़ेंडर शॉफेल, कैमरन स्मिथ, जस्टिन रोज़ जैसे शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी में चैंपियनशिप जीती।

रहम और एलेक्स स्माइली छह अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।

केआईआईटी विवि ने एफआईवीबी बीच प्रो टूर चैलेंज के ग्रैंड फिनाले की भव्य मेजबानी की
भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। एफआईवीबी वॉलीबॉल वर्ल्ड बीच प्रो टूर चैलेंज 2026 का रविवार को भव्य अंदाज में समापन किया। यह केआईआईटी विश्वविद्यालय के दुती चंद एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित हुआ। शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीमों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

दिन की शुरुआत महिला कांस्य पदक मुकाबले से हुई, जहां अमेरिका की टीम माइजकोव्सकी/कैन ने ह्यूजेस/बैटेन्होर्स्ट के खिलाफ एक रोमांचक ऑल-अमेरिकन मुकाबला खेला। पहला सेट जीतने के बाद, माइजकोव्सकी/कैन अपनी बढ़त बनाए रखने में असफल रहीं। ह्यूजेस/बैटेन्होर्स्ट ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 2–1 से जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिला स्वर्ण पदक मुकाबले में, जापान की टीम शीबा/रेइका ने अमेरिका की जोड़ी ड्यूरिश/कोएनिग का सामना किया। अमेरिकी जोड़ी ने बेहतरीन समन्वय के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 2–0 से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि शीबा/रेइका को रजत पदक मिला।

पुरुष कांस्य पदक मुकाबले में, इज़राइल की टीम एलेज़ार/कुज़मिसियोव का सामना डेनमार्क की जोड़ी ब्रिंक/हौमैन से हुआ। इज़राइली जोड़ी ने दबदबा बनाए रखा और मुकाबला 2–0 से जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

टूर्नामेंट का समापन पुरुष स्वर्ण पदक मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें चेक गणराज्य की टीम सेप्का/ज़ावोरोनोक ने बेल्जियम की जोड़ी वर्कॉटरेन/वैन लांगेंडांक का सामना किया। एक रोमांचक मुकाबले में, बेल्जियम की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 2–0 से जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि चेक टीम को रजत पदक मिला।

अंतिम मुकाबले शाम 4 बजे से 6 बजे तक खेले गए, जिनमें महिला फाइनल में अमेरिका और जापान की टीमें शामिल थीं। उसके बाद पुरुष फाइनल चेक गणराज्य और बेल्जियम के बीच हुआ।

समापन समारोह शाम 6 बजे शुरू हुआ, जिसे केआईआईटी, केआईएसएस एवं किम्स के संस्थापक प्रोफेसर (डॉ.) अच्युत सामंत ने संबोधित किया। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धा के स्तर की सराहना की।

ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति का संदेश पढ़ा गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया का वीडियो संदेश प्रस्तुत किया गया। पदक वितरण समारोह में गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता टीमों को पदक प्रदान किए। कांस्य पदक प्रोफेसर (डॉ.) ज्ञान रंजन मोहंती और उपेंद्र कुमार मोहंती, रजत पदक प्रोफेसर (डॉ.) सरनजीत सिंह और अभिनेता देबाशीष पात्रा, स्वर्ण पदक प्रोफेसर (डॉ.) अच्युत सामंत के साथ पंकज लोचन मोहंती द्वारा प्रदान किए गए।

केआईआईटी विवि करेगा एफआईवीबी वॉलीबॉल वर्ल्ड बीच प्रो टूर की मेजबानी
भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। शहर एक ऐतिहासिक खेल आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, क्योंकि एफआईवीबी वॉलीबॉल वर्ल्ड बीच प्रो टूर (पुरुष एवं महिला) 4 से 8 मार्च तक केआईआईटी विश्वविद्यालय में ओडिशा में पहली बार आयोजित किया जाएगा।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप, जो भारत में पहली बार किसी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी, 52 देशों की 82 टीमों को एकसाथ लाएगी। इसमें ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं सहित 306 मान्यता प्राप्त खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।

यह टूर्नामेंट दुतीचंद एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसे केआईआईटी परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के बीच वॉलीबॉल एरीना में परिवर्तित किया गया है। कार्यक्रम का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी केआईआईटी और केआईआईएस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत के मार्गदर्शन में की जा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवास, प्रशिक्षण सुविधाओं और आतिथ्य से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की है, ताकि आयोजन उच्चतम मानकों के अनुरूप संपन्न हों।

भुवनेश्वर में इस चैंपियनशिप की घोषणा एफआईवीबी के अध्यक्ष फैबियो अज़ेवेदो ने पिछले साल दिसंबर में वॉलीबॉल ग्रैंड प्रिक्स के अवसर पर केआईआईटी और केआईआईएस के दौरे के समय की थी।

केआईआईटी में वर्ल्ड-क्लास खेलकूद इंफ्रास्ट्रक्चर और ओडिशा के अच्छे खेल माहौल से प्रभावित होकर अज़ेवेदो ने घोषणा की कि एफआईवीबी बीच वॉलीबॉल इवेंट केआईआईटी और केआईआईएस के सहयोग से राज्य में लगातार तीन साल — 2026, 2027 और 2028 — आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. सामंत ने कहा कि केआईआईटी और केआईआईएस ने खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा, 'वॉलीबॉल एक ग्रामीण खेल है और ओलंपिक खेल भी है। पिछले आठ वर्षों से, हमने इसके विकास के लिए लगातार कदम उठाए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों की भागीदारी को बढ़ावा दिया है।'

चैंपियनशिप में 82 अंतरराष्ट्रीय टीमों के 164 एलीट एथलीट हिस्सा लेंगे। उनके अलावा अंतरराष्ट्रीय रेफरी और वरिष्ठ एफआईवीबी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मैचों को वॉलीबॉल वर्ल्ड टीवी के ज़रिए दुनियाभर में लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। टूर्नामेंट 8 मार्च को ब्रॉन्ज़ मेडल मैच, गोल्ड मेडल फ़ाइनल और अवॉर्ड सेरेमनी के साथ संपन्न होगा।

बेंगलूरु: डीएडी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। आठवें अखिल भारतीय रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन रक्षा लेखा खेल नियंत्रण बोर्ड (डीएएससीबी) के तत्वावधान में बेंगलूरु के एयरफोर्स स्टेशन, जलाहल्ली में किया गया। इसकी मेजबानी बेंगलूरु के प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स द्वारा की जा रही है। इसमें देशभर से 21 टीमें तीन दिनों तक मुकाबला करेंगी।

डीएडी के इतिहास में पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल कर झंडा फहराया गया, जो विभाग द्वारा मॉडर्न टेक्नोलॉजी को अपनाने का प्रतीक है। मुख्य अतिथि आईडीएएस के अतिरिक्त सीजीडीए एएन दास ने आयोजकों के प्रोफेशनलिज़्म और इनोवेशन की तारीफ़ की। उन्होंने अनुशासन, टीम वर्क और ईमानदारी पर जोर दिया।

पीसीडीए प्रमोद कुमार ने कर्मियों के बीच एकता और सर्वांगीण कल्याण को बढ़ावा देने में टूर्नामेंट की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 'यह टूर्नामेंट न सिर्फ़ एथलेटिक उत्कृष्टता दिखाता है, बल्कि कर्मचारियों के बीच टीम भावना, अनुशासन और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।'

उद्घाटन कार्यक्रम में सर्वोदय नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन का प्रदर्शन किया। एमईजी एंड सेंटर के आर्मी बैंड ने जोश भरी प्रस्तुति दी। सेवानिवृत्त आईडीएएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा टॉर्च रिले हुआ। 12 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में यादगार नज़ारे देखने को मिलेंगे।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता टूटा
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय महिला टीम की वाइस-कैप्टन स्मृति मंधाना ने रविवार को अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रहीं अटकलों को खत्म करते हुए कन्फर्म किया कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है। स्टार बल्लेबाज़ ने फैंस और मीडिया से दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।

देश की सबसे जानी-मानी महिला क्रिकेटरों में से एक, मंधाना ने पिछले महीने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अटकलें तेज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना पहला बयान जारी किया है।

उन्होंने लिखा, 'मुझे स्पष्ट करना है कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं चाहती हूं कि इस मामले को यहीं समाप्त किया जाए और आप सभी से भी यही करने का आग्रह करती हूं।'

उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ हफ़्तों से मेरी ज़िंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए इस बारे में बात करना ज़रूरी है। मैं एक बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे वैसा ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह साफ़ करना है कि शादी रद्द हो गई है।'

स्मृति ने कहा, 'मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा ही करने की गुज़ारिश करती हूं। मैं आपसे ​अनुरोध करती हूं कि कृपया इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें अपनी स्थिति से इस दुख से उबरने और आगे बढ़ने का मौका दें।'

उन्होंने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि हम सभी को कोई बड़ा मकसद चला रहा है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जितना हो सके भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफियां जीतती रहूंगी, और मेरा फोकस हमेशा इसी पर रहेगा। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।'

बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रु. का इनाम देने की घोषणा की
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार वैश्विक ट्रॉफी जीती।

सैकिया ने सोमवार को कहा, 'बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानस्वरूप 51 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देगा। इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति शामिल है।'

सिद्दरामय्या ने टीम की सराहना की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणादायी क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला टीम की जीत उसके कौशल, जुनून और दृढ़ता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने भावी पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कौशल, जुनून और दृढ़ता के असाधारण प्रदर्शन के साथ विश्व कप जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। हमारी अद्भुत विश्व चैंपियन टीम को हार्दिक बधाई!'

भारत ने महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत पर खुशी जताई। प्रमुख खेल हस्तियों ने इसे एक निर्णायक क्षण बताया है। वर्षों की कड़ी मेहनत और करीबी हार के बाद यह एक ऐतिहासिक शाम थी, जिसमें टीम फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर एकदिवसीय खिताब जीतने वाली चौथी टीम बन गई।

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 'एक्स' पर लिखा, 'सन् 1983 ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया था। आज हमारी महिला क्रिकेट टीम ने सचमुच कुछ खास किया है।'

पक्तिका: पाकिस्तानी हमले में 3 क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से हटा
काबुल/दक्षिण भारत। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि उसने पाकिस्तान के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से हटने का फैसला किया है। देश के क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि इस हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई है, जिसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया कायराना हमला बताया गया है।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच यह सीरीज 17-29 नवंबर के बीच रावलपिंडी और लाहौर में खेली जानी थी।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कड़े शब्दों में कहा कि वह अपने खिलाड़ियों कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून, की शहादत से बेहद दु:खी है, जो पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रांतीय राजधानी शारना में एक मैत्रीपूर्ण मैच से लौटने के बाद हमले में मारे गए।

इस घटना में सात अन्य घायल हो गए।

एसीबी ने एक बयान में कहा, 'अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन ज़िले के बहादुर क्रिकेटरों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया।'

बोर्ड ने शोक संतप्त परिवारों और पक्तिका प्रांत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'एसीबी इसे अफगानिस्तान के खेल समुदाय, उसके एथलीटों और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है।'

एसीबी ने कहा कि सीरीज से हटने का फैसला पीड़ितों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए लिया गया है।

उसने कहा, 'इस दु:खद घटना के प्रतिक्रियास्वरूप तथा पीड़ितों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ आगामी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में भाग लेने से हटने का फैसला लिया है, जो नवंबर के अंत में खेली जानी है।'

रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत के अरगुन और बरमल जिलों में हवाईहमले किए, जिससे दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम भी खत्म हो गया।

एशिया कप की अपनी मैच फीस सशस्त्र बलों और पहलगाम पीड़ितों को दान करेंगे सूर्य कुमार
दुबई/दक्षिण भारत। भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप की अपनी पूरी मैच फीस देश के सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे।

भारत ने रविवार रात यहां फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली।

उन्होंने इस शानदार जीत के बाद 'एक्स' पर लिखा, 'मैंने इस टूर्नामेंट से मिलने वाली अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरे विचारों में रहेंगे। जय हिंद।'

भारतीय खिलाड़ियों को टी-20 प्रारूप में प्रति मैच चार लाख रुपए मिलते हैं, जिसका मतलब है कि सूर्यकुमार महाद्वीपीय प्रतियोगिता में खेले गए सात मैचों के लिए कुल 28 लाख रुपए दान करेंगे।

भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी टीम के साथ किसी भी तरह का व्यवहार करने से साफ इन्कार कर दिया, जहां उसे लगातार तीन रविवारों में सलमान अली आगा की टीम को हराना पड़ा।

सूर्य कुमार ने टूर्नामेंट के दौरान हर मौके पर पाकिस्तान को मात देने में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने 14 सितंबर को एक ग्रुप मैच में अपनी टीम द्वारा चिर प्रतिद्वंद्वी को हराने के बाद पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को भी नमन किया था। इससे नाराज पाकिस्तान ने उन पर राजनीतिक बयान देने का आरोप लगाया था और आईसीसी को दी गई अपनी शिकायत में उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

संस्था ने तब उनसे ऐसा कोई भी बयान देने से बचने को कहा था, जिसे राजनीतिक समझा जा सकता हो। इसके अलावा उस दिन की मैच फीस पर 30 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था।

पिछले सप्ताह आईसीसी की सुनवाई के दौरान सूर्य कुमार ने खुद को निर्दोष बताया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर लगाए गए जुर्माने को चुनौती दी है।