मनोरंजन - Dakshin Bharat Rashtramat

साध्वी सैल को पहनाया गया 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज
भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। केआईआईटी भुवनेश्वर में 61वें 'फेमिना मिस इंडिया' का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सौंदर्य और विरासत का शानदार उत्सव साबित हुआ, जिसने एक ऐसी रात को साकार किया जो भव्यता, आत्मविश्वास और अविस्मरणीय पलों से सजी थी।

साध्वी सैल को 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज पहनाया गया। वे आगे चलकर 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजनंदिनी पवार को फर्स्ट रनरअप और श्री अद्वैता को सेकंड रनरअप घोषित किया गया।

इसी तरह फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ की ज़ोनल विजेता यशिका शर्मा, नॉर्थ ईस्ट की पासांग डिकीला शेरपा, ईस्ट की अनुष्का सोने, साउथ की इंदु फाल्गुनी और वेस्ट की ज़ोनल विजेता राजनंदिनी पवार हैं।

सौंदर्य प्रतियोगिता का यह संस्करण पिछले साल नवंबर में एक राष्ट्रव्यापी टैलेंट हंट के साथ शुरू हुआ था। प्रतियोगिता के इस संस्करण ने केआईआईटी भुवनेश्वर के साथ अपनी साझेदारी से एक निर्णायक मोड़ लिया। यह ऐसा संस्थान है जिसने प्रो. डॉ. अच्युत सामंत के नेतृत्व में भारत के सबसे सम्मानित वैश्विक संस्थानों में से एक के रूप में पहचान हासिल की है।

केआईआईटी विश्वविद्यालय में अपने प्रवास के दौरान फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल ने शीर्ष 30 स्टेट विजेताओं के साथ मिलकर कैंपस टूर के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत की और विशाल परिसर का भ्रमण किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पूरे कैंपस में मानव चेन बनाईं, नारे लगाए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद लगभग 40,000 बच्चे ऊर्जा और उत्साह के साथ उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठे हुए।

स्टेट विजेता अगले कुछ दिनों तक केआईआईटी में अपनी यात्रा जारी रखते हुए विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुईं, विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और ओडिशा की जीवंत संस्कृति में पूरी तरह से रम गईं। उन्होंने एक विशेष उत्सवपूर्ण भोजन के साथ 'ओड़िया नव वर्ष' भी मनाया। इस दौरान ओड़िया व्यंजनों का आनंद लिया। इस अनुभव को और भी खास बनाते हुए, स्टेट विजेताओं ने ग्रैंड फिनाले से पहले जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर के दर्शन कर क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से जाना।

स्टेट विजेताओं का मूल्यांकन एक विशिष्ट पैनल द्वारा किया गया, जिसमें फेमिना मिस इंडिया एशिया पैसिफिक 1970 की विजेता ज़ीनत अमान, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, ओलंपियन दुती चंद, फेमिना मिस इंडिया 2002 एवं अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिनेता डॉ. टेरेंस लुईस, अभिनेत्री सिमरन, मिस यूनिवर्स 2001 की रनरअप एवं अभिनेत्री सेलिना जेटली, संगीतकार अमाल मलिक और मिस दिवा 2019 वर्तिका सिंह शामिल थे।

फेमिना मिस इंडिया की प्रतिभागी केआईआईटी कैंपस पहुंचीं
भुवनेश्वर/दक्षिण भारत। केआईआईटी में होने वाले 61वें फेमिना मिस इंडिया कार्यक्रम के लिए क्वालीफाई कर चुकीं 30 स्टेट विजेताओं का परिसर में भव्य स्वागत हुआ। यह पहली बार है, जब पूर्वी भारत के किसी विश्वविद्यालय में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ओडिशा सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से, इस कार्यक्रम का आयोजन केआईआईटी और केआईएसएस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत के सहयोग से किया जा रहा है। कैंपस पहुंचने पर, डॉ. सामंत ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता भारत में आयोजित होने वाली सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है। इस कार्यक्रम की मेज़बानी के लिए विभिन्न राज्यों के बीच प्रतिस्पर्द्धा होती है।

इसके भव्य समापन तक, प्रतिभागी केआईआईटी और केआईएसएस में सात दिन बिताएंगी। इस अवधि में, वे कैंपस का दौरा करेंगी और विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगी। इसके अलावा, वे ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के लिए पुरी, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच जाएंगी। वे पुरी बीच और चंद्रभागा बीच पर एक हेरिटेज वॉक में भी हिस्सा लेंगी। वहीं, मुक्तेश्वर मंदिर में हेरिटेज वॉक में शामिल होंगी।

चूंकि पाना संक्रांति और ओडिया नववर्ष 14 तारीख को पड़ रहे हैं, इसलिए प्रतिभागी उस दिन पारंपरिक ओडिया रीति-रिवाजों का पालन करेंगी। वे ओडिया व्यंजनों का आनंद लेंगी और ओडिशा की मशहूर मिठाई 'छेना पोड़ा' का स्वाद चखकर एक विशेष 'छेना पोड़ा उत्सव' मनाएंगी।

समारोह में फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल, केआईआईटी के कुलपति प्रो. सरनजीत सिंह मौजूद थे।

गायिका आशा भोंसले का 92 साल की उम्र में निधन
मुंबई/दक्षिण भारत। मशहूर गायिका आशा भोंसले का रविवार को निधन हो गया। उनके कई अंगों के काम करना बंद कर दिया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वे 92 साल की थीं।

आशा भोंसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और थकान के चलते यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती ज़नाई भोंसले ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।

आठ दशकों से भी ज़्यादा लंबे करिअर वाली आशा भोंसले अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने रोमांटिक गानों से लेकर ग़ज़लों और जोशीले नगमों तक, कई यादगार धुनें गाईं।

उनके सबसे लोकप्रिय गानों में 'अभी ना जाओ छोड़ कर', 'इन आंखों की मस्ती', 'दिल चीज क्या है', 'पिया तू अब तो आजा', 'दुनिया में लोगों को' और 'जरा से झूम लूं मैं' शामिल हैं।

भोंसले ने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 12,000 से ज़्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वे कई मशहूर अभिनेत्रियों- मीना कुमारी, मधुबाला, ज़ीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर तक, और साथ ही दक्षिण की अभिनेत्रियों जैसे पद्मिनी और वैजयंतीमाला की भी आवाज़ बनी थीं।

उन्होंने साल 2023 में, अपने 90वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए दुबई में ‘आशा एट 90: लावइ कॉन्सर्ट' नामक विशेष कॉन्सर्ट में प्रस्तुति दी थी। आशा भोंसले दिग्गज गायिका स्व. लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं।

'रुपया-डॉलर सब ऊपर-नीचे हो रहा है' - राजपाल के सवाल पर सलमान का जवाब दिल जीत लेगा
मुंबई/दक्षिण भारत। एक अवॉर्ड शो में अभिनेता राजपाल यादव के सवाल पर सलमान खान के जवाब ने सबका दिल जीत लिया। हालांकि सलमान ने यह जवाब अपने एक्स अकाउंट पर दिया है। राजपाल यादव कहते हैं, 'रुपया-डॉलर सब ऊपर-नीचे हो रहा है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है।'

उन्होंने कहा, 'बस, बैठा-बैठा 'शांति-शांति' यही कर रहा हूं।' तब पत्रकार सौरभ द्विवेदी कहते हैं, 'राजपाल भाई, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं।'

सौरभ के इस जवाब पर कई लोग हंसते हैं। हालांकि उनका यह व्यंग्य कई लोगों को बुरा लगा। उन्होंने कहा कि किसी की आर्थिक स्थिति पर इस तरह टिप्पणी करना अपमानजनक है।

दूसरी ओर, अभिनेता सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर राजपाल के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको रिपीट किया है, क्योंकि आप अपना काम जानते हैं और एक वैल्यू लाते हैं।'

सलमान ने कहा, 'काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा। हकीकत यह है।'

उन्होंने कहा, 'और यह याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है? देना तो इंडिया ही है।'

भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने नई फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' की घोषणा की
मुंबई/दक्षिण भारत। भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी नई फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई लक्षित सैन्य कार्रवाई के कोडनेम से प्रेरित है।

यह फ़िल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों (सेवानिवृत्त) की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ इंडियाज़ डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित होगी। अग्निहोत्री इस फ़िल्म का निर्देशन करेंगे। इस फ़िल्म का निर्माण कुमार की टी-सीरीज़ और अग्निहोत्री के 'आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस' द्वारा किया जाएगा।

फिल्म निर्माताओं ने कहा कि यह फिल्म पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत के लक्षित सैन्य हमलों से प्रेरित है, जो भारत के इतिहास में रणनीतिक संकल्प, साहस और सटीकता का एक निर्णायक क्षण है।

उन्होंने इस फ़िल्म को 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बेकसूर नागरिकों, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे, के नरसंहार पर एक सिनेमाई प्रतिक्रिया बताया।

भूषण कुमार ने कहा, 'कुछ कहानियां हम नहीं चुनते, बल्कि वे हमें चुनती हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' भी ऐसी ही एक कहानी है। एक ऐसी कहानी जिसे पूरी ईमानदारी, हिम्मत और ज़िम्मेदारी के साथ सुनाया जाना ज़रूरी है। यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, बल्कि एक बड़ा खुलासा है। जब कोई देश इतनी बड़ी घटनाओं से गुज़रता है तो उन घटनाओं को पूरी सच्चाई के साथ दर्ज करना बेहद ज़रूरी हो जाता है।'

निर्देशक-निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, 'यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है। यह एक बड़ा खुलासा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के ज़रिए भारत ने न सिर्फ़ पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया और पाकिस्तान को सज़ा दी, बल्कि आधुनिक युद्ध में अपनी ताक़त भी दिखाई।'

'हमने भारतीय सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के सहयोग से बड़े पैमाने पर और ज़मीनी स्तर पर शोध किया है, ताकि हम न केवल यह समझ सकें कि क्या हुआ, बल्कि यह भी जान सकें कि वह कैसे और क्यों हुआ। इस शोध से जो सच्चाई सामने आई है, वह सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी की तुलना में कहीं अधिक जटिल, कहीं अधिक सटीक और कहीं अधिक विचलित करने वाली है।'

उन्होंने कहा, 'मेरी कोशिश है कि हिम्मत, प्रोफेशनलिज़्म और रणनीतिक स्पष्टता की इस कहानी को दर्शकों तक पूरी सच्चाई के साथ पहुंचाऊं। साथ ही, इसे एक बेहद रोमांचक सिनेमाई अनुभव के तौर पर पेश करूं। मेरा मकसद शोर मचाना नहीं, बल्कि तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू के ज़रिए उस शोर का सामना करना है।'

बढ़ाया मदद का हाथ, राजपाल यादव को फिल्म में भूमिका की पेशकश
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। अभिनेता एवं मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह ने कॉमेडियन राजपाल यादव को अपना समर्थन दिया और उन्हें संजय संजू सैनी के साथ अपनी आगामी फिल्म में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

विजेंदर सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर एक नोट लिखा और कहा कि राजपाल यादव ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।

उन्होंने कहा, 'मैं सच्ची प्रतिभा का सम्मान करता हूं। राजपाल यादव ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने अपने कई किरदारों के माध्यम से हमारे चेहरों पर मुस्कान लाई है। मैं राजपाल यादव को अपनी आगामी फिल्म में साथ काम करने के लिए आमंत्रित करता हूं, जिसे संजय संजू सैनी ने लिखा और निर्देशित किया है और हम इस समय उनका समर्थन करना चाहते हैं।'

बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव अपने कर्ज और चेक बाउंस मामले के सिलसिले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के बाद सुर्खियों में हैं। इस मुश्किल दौर के बीच, फिल्म जगत के कई सहयोगी उनके समर्थन में आगे आए हैं।

राजपाल यादव ने स्वयं द्वारा निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए एक कंपनी से कर्ज लिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद राजपाल यादव को कर्ज चुकाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

फिल्म जगत से राजपाल यादव के लिए मदद की पेशकश पर उनकी पत्नी राधा यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए लोगों का आभार जताया है।

... तो यह होगी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म!
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को पूरा भरोसा है कि आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर 2, जो मार्च में रिलीज़ होने वाली है, 'सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म' बनेगी।

दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे और यह गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पृष्ठभूमि में कंधार प्लेन हाईजैक, साल 2001 का संसद हमला और 26/11 मुंबई हमले जैसे भू-राजनीतिक और आतंकवादी घटनाएं शामिल हैं।

इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल सहित कई अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया।

वर्मा, जिन्होंने पहले फिल्म के पहले पार्ट की तारीफ की थी, उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, 'धुरंधर 2' सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी, क्योंकि पहली फिल्म का हर किरदार दर्शकों के मन में अपनी वैल्यू और इम्पैक्ट के मामले में बहुत बड़ा बन गया है, और यही असली स्टारडम होता है।'

निर्देशक ने कहा, 'पहले पार्ट में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं और इसलिए धुरंधर 2 अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी।'

यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,300 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की। इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज़ होने वाला है।

राकेश रोशन ने ऋतिक को अनूठे अंदाज में दीं जन्मदिन की शुभ कामनाएं
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। मशहूर फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे एवं बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभ कामनाएं देते हुए लिखा, 'हर साल तुमसे और ज़्यादा प्यार करता हूं।'

राकेश ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर की एक फैन एडिटेड तस्वीर अपलोड की, जिसमें ऋतिक खुद को एक बच्चे के रूप में गले लगाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'डुग्गू, हर साल तुमसे और ज़्यादा प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो! क्रिएटिव: @art_ofroshans. धन्यवाद।'

ऋतिक का लेटेस्ट काम 'वॉर 2' है। अगस्त 2025 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था और यह 2019 में रिलीज़ हुई 'वॉर' का सीक्वल थी। इस फ़िल्म में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी थे, जिन्होंने इसके साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

ऋतिक ने फिल्म में कबीर का रोल दोबारा निभाया।

https://www.instagram.com/p/DTUSuk_j_dz/

आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई वॉर 2, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा थी। इसमें सलमान खान की 'टाइगर' और शाहरुख खान की 'पठान' भी शामिल हैं। इस फ्रैंचाइज़ी की अगली किस्त अल्फा है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी नज़र आएंगी।

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रु. का आंकड़ा पार किया
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। फिल्ममेकर आदित्य धर की लेटेस्ट डायरेक्टोरियल फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। मेकर्स ने यह जानकारी दी।

संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी के साथ रणवीर सिंह की इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियो के माध्यम से जियो स्टूडियो की ज्योति देशपांडे के साथ किया है।

मेकर्स ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के ज़रिए बॉक्स ऑफिस नंबर्स शेयर किए। कैप्शन में लिखा था, '1000 करोड़ क्लब में एंट्री, ज़ोरदार और गर्व के साथ। अपने टिकट बुक करें। (लिंक बायो में)। #धुरंधर का क्रेज़ दुनिया भर में जारी है।'

फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 1006.7 करोड़ रुपए हो गया है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 789.8 करोड़ रुपए कमाए हैं।

https://twitter.com/jiostudios/status/2004435420810301546

यह फिल्म अंडरवर्ल्ड की एक कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अपराधियों, मुखबिरों और एजेंटों का एक नेटवर्क होता है, जिनकी ज़िंदगी आपस में जुड़ती है और वे गुप्त ऑपरेशन, जासूसी और धोखेबाज़ी करते हैं।

यह 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट की भी पुष्टि की है, जो 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होने वाला है।

अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे
मुंबई/दक्षिण भारत। प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। वे 89 साल के थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था। इस खबर से धर्मेंद्र के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

फिल्म निर्माण करण जौहर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'यह एक युग का अंत है … एक विशाल मेगास्टार … मुख्यधारा के सिनेमा में एक नायक का प्रतीक … बेहद खूबसूरत और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन उपस्थिति … वे हैं और हमेशा भारतीय सिनेमा के एक सच्चे लेजेंड रहेंगे … सिनेमा के इतिहास में दर्ज और समृद्ध रूप से उपस्थित … लेकिन सबसे बढ़कर, वे एक बेहतरीन इन्सान थे … हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बेहद प्यार करता था।'

करण जौहर ने आगे कहा, 'उनके पास हर किसी के लिए सिर्फ अपार प्यार और सकारात्मकता थी … उनके आशीर्वाद, उनकी अविश्वसनीय गर्माहट को शब्दों से अधिक याद किया जाएगा … आज हमारी इंडस्ट्री में एक बेहद बड़ा खालीपन है … एक ऐसा स्थान जिसे कोई भी कभी नहीं भर सकता … हमेशा सिर्फ एक और एक ही धरमजी रहेंगे … हम आपको प्यार करते हैं, आदरणीय सर। हम आपको बहुत याद करेंगे … आज स्वर्ग धन्य हो गया है … आपके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए एक आशीर्वाद रहेगा … और मेरा दिल सम्मान, श्रद्धा और प्यार से कहता है… अभी न जाओ छोड़कर… कि दिल अभी भरा नहीं…।'

धर्मेंद्र कुछ समय से अस्वस्थ थे। उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिली थी। परिवार ने आखिरकार उनका इलाज घर पर ही जारी रखने का फैसला लिया था। पुलिस के एक बयान में कहा कि धर्मेंद्र का आज सुबह निधन हो गया और उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था मुंबई के विले पार्ले उपनगर स्थित पवन हंस शवदाह गृह में की जा रही है।

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब प्रांत के लुधियाना ज़िले के नसराली गांव में हुआ था। उन्हें 'शोले', 'दिल भी तेरा हम भी तेरे', 'आई मिलन की बेला', 'फूल और पत्थर', और 'आए दिन बहार के' से शोहरत मिली थी। उन्होंने साल 2004 का लोकसभा चुनाव राजस्थान के बीकानेर से लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी।

अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में आई बड़ी ख़बर
मुंबई/दक्षिण भारत। अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। वे यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मंगलवार सुबह जब सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल होने लगीं, तब ईशा देओल ने बताया कि उनके पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

इन कयासों को बढ़ावा तब मिला, जब एक चर्चित हस्ती ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन से गहरा दु:ख हुआ। एक बहुमुखी अभिनेता जिन्होंने अपने बेजोड़ आकर्षण और ईमानदारी से कई यादगार किरदारों को जीवंत किया। भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

हालांकि, अब ईशा देओल ने कहा है कि धर्मेंद्र के निधन की खबरें झूठी हैं। उन्होंने कहा, 'लगता है कि मीडिया हद से ज़्यादा सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रही है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'

सोमवार शाम को सनी देओल ने भी एक बयान जारी किया था। उसमें कहा गया था, 'धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे निगरानी में हैं। आगे की टिप्पणियां और अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। कृपया उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें।'

'महाभारत' धारावाहिक में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का निधन
मुंबई/दक्षिण भारत। टेलीविजन अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया। वे 68 साल के थे। वे बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' धारावाहिक में कर्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे। उन्होंने 'चंद्रकांता' धारावाहिक में राजा शिवदत्त की भूमिका भी निभाई थी। वे कई दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने बुधवार सुबह आखिरी सांस ली। इससे पंकज धीर के प्रशंसकों और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

9 नवंबर, 1956 को जन्मे पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों में भी भूमिकाओं निभाई थीं। उनमें 'सड़क', 'सोल्जर' और 'बादशाह' मुख्य हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'महाभारत' में कर्ण के किरदार से मिली थी। कई लोग उन्हें असल नाम के बजाय 'कर्ण' के नाम से ही जानते हैं।

वे अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी सीरीज, ज़ी हॉरर शो (1993) के पहले एपिसोड दस्तक में मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने टीवी सीरीज 'कानून' में वकील की मुख्य भूमिका भी निभाई थी।

पंकज धीर ने साल 2006 में अपने भाई के साथ मिलकर मुंबई में एक शूटिंग स्टूडियो खोला था। उन्होंने साल 2010 में 'अभिनय एक्टिंग एकेडमी' खोली थी। उनके बेटे निकितिन धीर भी अभिनेता हैं।