आटोमोबाइल - Dakshin Bharat Rashtramat

दिलदार बॉस ने दीपावली पर अपने कर्मचारियों को तोहफे में दे दीं 51 कारें!
चंडीगढ़/दक्षिण भारत। उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता एमके भाटिया अपने कर्मचारियों को दीपावली पर तोहफे में कार देने की वजह से चर्चा में हैं। तोहफे में कार देने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, भाटिया ने लगातार तीसरे साल अपने कर्मचारियों और सेलिब्रिटी टीम सदस्यों को लक्जरी कारें तोहफे में दी हैं। जिससे वे ए​क बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

इस साल, भाटिया ने कुल 51 बिल्कुल नई कारें तोहफे में देकर नया मुकाम हासिल किया। इसे उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कार देने की हाफ सेंचुरी कहा है। जैसे ही उनके कर्मचारियों को चमचमाती नई कारों की चाबियां मिलीं, खुशी और कृतज्ञता का माहौल छा गया।

इस भव्य आयोजन के बाद, टीम ने शोरूम से मिट्स हाउस तक 'कार गिफ्ट रैली' का आयोजन किया, जिसने पूरे शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

जब उनसे पूछा गया कि वे हर साल इतनी महंगी कारें तोहफे में क्यों देते हैं, तो जवाब दिया, 'मेरे सहयोगी मेरी फार्मा कंपनियों की रीढ़ हैं। उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण हमारी सफलता की नींव हैं। उनके प्रयासों को पहचानना और उन्हें प्रेरित करना मेरा एकमात्र लक्ष्य है- उन्हें प्रेरित रखना और अधिक ऊंचाइयों की ओर ले जाना।'

टीवीएस मोटर कंपनी ने टीवीएस एनटॉर्क 150 लॉन्च किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम) ने भारत के सबसे तेज हाइपर स्पोर्ट स्कूटर टीवीएस एनटॉर्क 150 को लॉन्च किया है। 149.7 सीसी रेस-ट्यून्ड इंजन द्वारा संचालित और स्टील्थ एयरक्राफ्ट डिजाइन से प्रेरित यह स्कूटर उच्च प्रदर्शन, स्पोर्टियर एस्थेटिक्स और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का मिश्रण है। इसकी कीमत 119,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

कंपनी ने बताया कि टीवीएस एनटॉर्क स्टोरी पर आधारित यह नया स्कूटर भविष्य का एक और प्रतीक होगा। इसके मल्टीपॉइंट प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एयरोडायनामिक विंगलेट्स, कलर्ड एलॉय व्हील्स और सिग्नेचर मफलर नोट रेसिंग डीएनए को उजागर करते हैं, जबकि एलेक्सा और स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन, लाइव ट्रैकिंग, नेविगेशन और ओटीए अपडेट सहित 50 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स वाला हाई-रेज टीएफटी क्लस्टर इसे अपनी श्रेणी में सबसे उन्नत स्कूटर बनाता है।

इस अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष — हैड कम्यूटर एंड ईवी बिजनेस और कॉर्पोरेट ब्रांड प्रमुख अनिरुद्ध हलदर ने कहा, 'दो मिलियन से ज्यादा एनटॉर्किअंस और 50 सेल्फ-मैनेज्ड राइड ग्रुप और कम्युनिटीज, भारत के सबसे पसंदीदा और प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव ब्रांड्स में से एक और उसके राइडर्स के बीच बने रिश्ते को परिभाषित करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'टीवीएस एनटॉर्क आकर्षक डिजाइन, बेहतर प्रदर्शन और नए युग की तकनीक का पर्याय बन गया है। ऑल न्यू टीवीएस एनटॉर्क 150 की पेशकश, जेन जेड की उभरती हुई हाई परफॉर्मेंस आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई है। टीवीएस एनटॉर्क 150, भारत का पहला हाइपर स्पोर्ट स्कूटर है, जो अपने हाइपर फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन, हाइपर ट्यून्ड परफॉर्मेंस और हाइपर कनेक्टेड तकनीक के साथ अपने राइडर्स को रोमांचित करेगा। साथ ही, टीवीएस एनटॉर्क ब्रांड फ्रैंचाइज़ी को उल्लेखनीय रूप से मजबूत करेगा।'

टीवीएस एनटॉर्क 150 में 149.7 सीसी, एयर-कूल्ड, ओ3सीटेक इंजन है, जो 7,000 आरपीएम पर 13.2 पीएस और 5,500 आरपीएम पर 14.2 एनएम टॉर्क देता है। यह 0-60 किमी/घंटा की रफ़्तार सिर्फ़ 6.3 सेकंड में पकड़ लेता है और 104 किमी/घंटा की अधिकतम गति तक पहुंच जाता है।

टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। टाटा मोटर्स ने सोमवार को बीएमटीसी के लिए और 148 आधुनिक टाटा स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की। शहर में पहले से 921 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। नई बसों के शामिल होने से पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। इन बसों का संचालन और देखभाल 12 साल के अनुबंध के तहत टाटा मोटर्स की पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली कंपनी टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड करेगी।

बसों को कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामालिंगा रेड्डी और बीएमटीसी के प्रबंध निदेशक रामचंद्रन आर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कर्नाटक सरकार और बीएमटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

रामचंद्रन ने कहा, 'ये बसें बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और लोगों को आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव देती हैं। हमें टाटा मोटर्स से 148 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की खुशी है। नई बसें बेंगलूरु में ज्‍यादा बड़े नेटवर्क के साथ और अधिक लोगों को सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और बेहतर यात्रा का विकल्प देंगी।'

टीएमएल स्मार्ट सिटी मोबिलिटी लि. एंड कमर्शियल पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट और हेड आनंद एस ने कहा, 'हमें गर्व है कि बीएमटीसी ने न सिर्फ हमारे उत्पादों पर, बल्कि दो साल में छह करोड़ किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने और हमेशा समय पर चलने की हमारी क्षमता पर भरोसा दिखाया है। हम नई तकनीक, बेहतर सेवा और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन के उनके लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

टाटा स्टारबस ईवी को शहर में ज्‍यादा से ज्‍यादा इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है, जो बेहतरीन आराम, सुरक्षा और हमेशा समय पर चलने की गारंटी देता है। इस आधुनिक इलेक्ट्रिक बस में नई जनरेशन का इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन और एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम है। इसका लो-फ्लोर डिज़ाइन और 35 यात्रियों के लिए आरामदायक सीटें सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करती हैं। यह बस प्रदूषण नहीं फैलाती, जिससे बेंगलूरु की हवा साफ रखने में बड़ा योगदान मिला है।

केनरा बैंक ने दी राहत, आरएलएलआर में कटौती की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। केनरा बैंक ने आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा रेपो दर को 6.25 प्रतिशत से घटाकर 6.00 प्रतिशत करने के फैसले के बाद अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) में 25 आधार अंकों की कटौती की है। इससे ग्राहकों पर वित्तीय भार में कमी आएगी।

यह दर संशोधन 12 अप्रैल से प्रभावी होगा तथा ऋण को ज्यादा किफायती बनाकर प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगा। आरएलएलआर में कटौती के साथ सभी ऋणों के लिए न्यूनतम ब्याज दर कम कर दी गई है। अब आवास ऋण 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष और वाहन ऋण 8.20 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होगा।

इससे मौजूदा और नए उधारकर्ताओं के लिए कम ईएमआई तथा घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को फायदा मिलेगा। केनरा बैंक नीतिगत दरों में कटौती का समय पर लाभ ग्राहकों को पहुंचाना सुनिश्चित करते हुए अपनी पेशकश को उनकी जरूरतों के अनुरूप बनाना जारी रखे हुए है।

यह कदम ऋण को ज्यादा सुलभ बनाने और ग्राहकों को अपने सपनों एवं वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा।

अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट ने दो हफ्तों में 50,000 प्री-बुकिंग का आंकड़ा पार किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अग्रणी अल्ट्रावायलेट ने उन्नत स्कूटर टेसेरैक्ट के साथ उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वैश्विक स्तर पर पेशकश के सिर्फ दो हफ्ते के भीतर टेसेरैक्ट ने 50,000 प्री-बुकिंग को पार कर लिया। इसे उपभोक्ताओं की ओर से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है।

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव के सीईओ और सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, 'टेसेरैक्ट को मिली प्रतिक्रिया बिल्कुल अभूतपूर्व रही है। सिर्फ दो हफ्तों में 50,000 प्री-बुकिंग का आंकड़ा पार करना, वास्तव में एडवांस्ड मोबिलिटी सॉल्यूशन की चाह को दर्शाता है। टेसेरैक्ट महज एक इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं है। यह लोगों के आवागमन के तरीके में एक क्रांति है।'

उन्होंने कहा, 'भारत में सभी जगहों से ऐसा उत्साह और समर्थन देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमारा लक्ष्य टेक्नोलॉजी, डिजाइन और परफॉर्मेंस की सीमाओं को आगे बढ़ाना है। हम इसके प्रति इतना उत्साह देखकर रोमांचित हैं।'

अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव के सह-संस्थापक और सीटीओ नीरज राजमोहन ने कहा, 'टेसेरैक्ट को यथास्थिति को बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें भविष्यवादी डिज़ाइन को अनूठे प्रदर्शन के साथ जोड़ा गया है। यह सबसे उन्नत इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।'

उन्होंने कहा, 'यह वर्षों के अत्याधुनिक रिसर्च और इनोवेशन का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका नतीजा एक ऐसा स्कूटर है, जो न सिर्फ कुशल है, बल्कि सवारी करने में भी रोमांचकारी है। भारी प्री-बुकिंग से हमारा यह विश्वास मजबूत होता है कि उपभोक्ता मोबिलिटी में क्रांतिकारी बदलाव के लिए तैयार हैं। यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में एक नए युग की शुरुआत है।'

टेसेरैक्ट चार अलग-अलग रंग विकल्पों डेजर्ट सैंड, स्टील्थ ब्लैक, सोनिक पिंक और सोलर व्हाइट में उपलब्ध है। टेसेरैक्ट के लिए प्री-बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर 999 रुपए से शुरू है।

कर्नाटक में ईवी बैटरी सुविधा के लिए 15,350 करोड़ रु. का निवेश करेगा एप्सिलॉन समूह
मुंबई/दक्षिण भारत। एप्सिलॉन समूह ने बुधवार को कर्नाटक में ईवी बैटरी परीक्षण और उन्नत सामग्री के लिए विनिर्माण और अनुसंधान सुविधा विकसित करने में 15,350 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना की घोषणा की।

एप्सिलॉन ने कहा कि इस संबंध में बेंगलूरु में आयोजित इन्वेस्ट कर्नाटका शिखर सम्मेलन में कर्नाटक सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि अगले 10 वर्षों के लिए नियोजित यह रणनीतिक निवेश भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा, हजारों नौकरियां पैदा करेगा और उन्नत बैटरी प्रौद्योगिकी के केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा।

समझौता ज्ञापन के भाग के रूप में, एप्सिलॉन समूह अपनी सहायक कंपनियों एप्सिलॉन एडवांस्ड मैटेरियल्स और एप्सिलॉन सीएएम प्राइवेट लिमिटेड के साथ टिकाऊ और उच्च प्रदर्शन वाले ग्रेफाइट एनोड और लिथियम आयरन फॉस्फेट (एलएफपी) कैथोड बैटरी सामग्री का निर्माण करेगा, जबकि इंस्पायर एनर्जी रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ईवी बैटरी सामग्री और बैटरी निर्माताओं के लिए अनुसंधान एवं विकास, परीक्षण और प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करेगा।

कंपनी ने कहा कि इस योजना में ग्रेफाइट एनोड विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 9,000 करोड़ रुपए, एलएफपी कैथोड विनिर्माण संयंत्र के लिए 6,000 करोड़ रुपए और बैटरी सामग्री और बैटरी परीक्षण अनुसंधान एवं विकास तथा प्रशिक्षण केंद्र के लिए 350 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है।

टीवीएस मोटर अगले पांच वर्षों में कर्नाटक में 2,000 करोड़ रु. का निवेश करेगी
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह अगले पांच वर्षों में कर्नाटक में 2,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, जिसमें एक क्षमता केंद्र स्थापित करने और उत्पादन का विस्तार करने की योजना है।

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएम), इन्वेस्ट कर्नाटका 2025 में कंपनी की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की।

वेणु ने कहा, 'हम एक क्षमता केंद्र की कल्पना करते हैं, जो शीर्ष प्रतिभाओं और महान विचारों को आकर्षित करेगा, तथा जिसमें अगली पीढ़ी की बाइकों का जन्मस्थान बनने के लिए अनुसंधान क्षमता होगी।'

कार्यालय और संबद्ध बुनियादी ढांचा इंजीनियरों, डिजाइनरों, इनोवेटर्स, एआई और एमएल विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा, जो तय करेंगे कि आगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक एक ऐसी जगह है, जहां महान विचार पनपते हैं और कंपनी राज्य में अपने पदचिह्न का विस्तार करने के लिए उत्साहित है।

वेणु ने कहा, 'जैसे-जैसे हम अपने 2030 लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ रहे हैं, आज हमने जो योजना बनाई है, वह व्यक्तिगत और व्यावसायिक गतिशीलता में प्रभावशाली समाधान प्रदान करने में मदद करेगी, तथा नए मानक स्थापित करेगी।'

रैपिडो ने इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स के लिए बेंगलूरु इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन के साथ साझेदारी की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। अग्रणी अर्बन मोबिलिटी प्लेटफॉर्म रैपिडो ने गुरुवार को बेंगलूरु इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन (बीईडीए) के साथ साझेदारी की घोषणा की।

यह सहयोग 3,000 से ज्यादा बीईडीए सदस्य व्यवसायों को उनकी इंट्रा-सिटी शिपिंग जरूरतों के लिए रैपिडो पार्सल का उपयोग करने में सक्षम करेगा, जिससे ज्यादा किफायती और सुरक्षित डिलीवरी समाधान उपलब्ध होगा।

यह साझेदारी स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स डीलरों के सामने आने वाली लॉजिस्टिक्स चुनौतियों का समाधान करेगी। रैपिडो पार्सल अन्य डिलीवरी प्रदाताओं की तुलना में 25 प्रतिशत तक कम दरों के साथ लागत लाभ देता है। इसके अलावा, रैपिडो पार्सल के जरिए भेजे जाने वाले सभी उत्पादों का बीमा किया जाता है, जिससे व्यवसायों को सुरक्षा का भरोसा मिलता है। किसी भी सवाल का जवाब पाने और निर्बाध परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रिलेशनशिप मैनेजर भी 24/7 उपलब्ध है।

बीईडीए अध्यक्ष विशाल वरंदानी ने कहा, 'रैपिडो के साथ यह साझेदारी हमारे सदस्यों के लिए एक गेम-चेंजर है।'

वीपी ललित डाकलिया ने कहा, 'रैपिडो पार्सल बेंगलूरु में इलेक्ट्रॉनिक्स डीलरों के सामने आने वाली लॉजिस्टिक चुनौतियों के लिए एक बहुत जरूरी समाधान देगा। हमें विश्वास है कि यह सहयोग हमारे सदस्य व्यवसायों की दक्षता और लाभप्रदता को उल्लेखनीय ढंग से बढ़ाएगा।'

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ऑल-न्यू कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार का अनावरण किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बुधवार को ऑल-न्यू कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार का अनावरण किया, जिसे 'सेडान टू द कोर' के रूप में डिजाइन किया गया है। यह उन्नत 5वीं पीढ़ी की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है, जो बेहतर दक्षता और बेहतर प्रदर्शन में सक्षम है।

यह मॉडल अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं, उन्नत एक्सटीरियर और इंटीरियर, मजबूत टेक्नोलॉजी इंटिग्रेशन जैसी खूबियों से युक्त है। कंपनी ने कहा कि ऑल-न्यू कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन एक कार से कहीं ज्यादा है। यह रिडिफाइंड स्टाइल और विशिष्टता का प्रतिबिंब है।

इस अवसर पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मसाकाजू योशिमुरा ने कहा, 'ऑल-न्यू कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन का लॉन्च टोयोटा की वैश्विक पर्यावरण चुनौती 2050 के अनुरूप बेहतर, टिकाऊ गतिशीलता विकल्पों को विकसित करने के हमारे दृष्टिकोण का प्रमाण है।'

उन्होंने कहा, 'भारत एक महत्त्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हमारी उत्पाद रणनीति कार्बन उत्सर्जन को कम करने और ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है। ऑल-न्यू कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन एक हरित गतिशीलता पेशकश है, जो भविष्य के कार्बन-मुक्त, खुशहाल समाज के निर्माण की दिशा में हमारे योगदान को और मजबूत करेगी।'

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और लेक्सस के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार के उप प्रबंध निदेशक तादाशी असाजुमा ने कहा, 'ऑल-न्यू कैमरी प्रदर्शन, स्थिरता और अत्याधुनिक नवाचार का मिश्रण करने वाले वाहन तैयार करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण है। 'सेडान टू द कोर' की अवधारणा के तहत विकसित ऑल-न्यू कैमरी अपने उन्नत 5वीं पीढ़ी के हाइब्रिड सिस्टम के कारण बेजोड़ ड्राइविंग अनुभव देगी।'

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के उपाध्यक्ष सबरी मनोहर ने कहा, 'ऑल-न्यू कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन का लॉन्च भारत में हमारे लिए एक रोमांचक मुकाम है। पांचवीं पीढ़ी की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, आकर्षक डिजाइन और शानदार विशेषताओं वाला यह नया मॉडल उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो सुरक्षित और निर्बाध ड्राइविंग अनुभव लेना चाहते हैं।'

यह कार उच्च क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी के साथ टोयोटा की विश्वसनीय टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है, जो 25.49 किमी/लीटर की सर्वोत्तम ईंधन दक्षता देती है। इसे एनर्जेटिक ब्यूटी की अवधारणा के तहत डिज़ाइन किया गया है। एक नए डिज़ाइन वाले फ्रंट बम्पर और लंबे व चौड़े लोअर ग्रिल के साथ बोल्ड न्यू लुक इसे आकर्षक बनाता है।

यह अत्याधुनिक टेलीमेटिक्स से सुसज्जित है, जिसमें डेटा संचार मॉड्यूल (डीसीएम), रिमोट एसी पैकेज और मनोरंजन और ऐप्स के साथ 12.3 इंच का मल्टीमीडिया शामिल है। 12.3 इंच मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) एक पूर्ण ग्राफिक मीटर है, जो बढ़िया ग्राफिक्स और डिस्प्ले क्वालिटी देता है। यह वाहन 48,00,000 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।

एमजी विंडसर की कीमतें घोषित, आकर्षक फीचर्स के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
गुरुग्राम/दक्षिण भारत। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में लॉन्च की गई एमजी विंडसर की कीमतों की घोषणा की। इसकी शुरुआती कीमत 13,49,800 रुपए (एक्स-शोरूम) है। भारत की पहली इंटेलिजेंट सीयूवी सेडान के आराम और एसयूवी के विस्तार को जोड़ती है, जो ग्राहकों को शानदार बिजनेस-क्लास अनुभव उपलब्ध कराती है।

इस सीयूवी को भविष्योन्मुखी एयरोडायनैमिक डिजाइन, विशाल और भव्य इंटीरियर, अच्छी सुरक्षा, स्मार्ट कनेक्टिविटी, आरामदेह ड्राइविंग और कई उच्च तकनीकी सुविधाओं के साथ पेश किया गया है।

इसके अलावा, ग्राहकों के लिए विभिन्न सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। जैसे- पहले मालिक के लिए बैटरी पर आजीवन वारंटी, तीन साल के बाद 60 प्रतिशत बायबैक का आश्वासन और एमजी ऐप द्वारा ईएचयूबी का उपयोग करके सार्वजनिक चार्जर्स पर एक साल की मुफ्त चार्जिंग।

विंडसर चार रंगों के विकल्पों स्टारबर्स्ट ब्लैक, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और टर्कुएज़ ग्रीन में उपलब्ध होगी।

एमजी विंडसर की एक्स-शोरूम कीमतें एक्साइट के लिए 13,49,800 रु., एक्सक्लूसिव के लिए 14,49,800 रु., एसेंस के लिए 15,49,800 रु. हैं।

इस अवसर पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, 'एमजी विंडसर अपनी आकर्षक पैकेजिंग और मूल्य निर्धारण के माध्यम से ग्राहकों को ईवी जीवनशैली में अपग्रेड करने में सक्षम बनाएगी। हमें विश्वास है कि इससे अधिक संभावित ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे हरित भविष्य की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी।'

कंपनी ने बताया कि विंडसर में एयरोग्लाइड डिजाइन भाषा का प्रयोग किया गया है, जो भविष्योन्मुखी है। इंटीरियर शानदार है, जिसमें विशाल एयरो लाउंज सीटें हैं, जिन्हें 1350 तक झुकाया जा सकता है। इसमें विशाल इन्फिनिटी व्यू ग्लास रूफ है, जो बिजनेस क्लास के अनुभव को और बढ़ा देती है।

इमर्सिव एंटरटेन्मेंट और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स सेंट्रल कंसोल में 15.6'' ग्रैंडव्यू टच डिस्प्ले द्वारा संचालित हैं।

एमजी विंडसर 38 केडब्ल्यूएच ली-आयन बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, जो आईपी67 प्रमाणित है। यह चार ड्राइविंग मोड (इको+, इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) के माध्यम से 100 केडब्ल्यू (136पीएस) पावर और 200एनएम टॉर्क का प्रदर्शन प्रदान करती है। इसके परिणामस्वरूप एक बार चार्ज करने पर 332 किमी की एआरएआई प्रमाणित रेंज मिलती है।

संसेरा इंजीनियरिंग ने डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के साथ एमओयू किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी संसेरा इंजीनियरिंग ने एयरबस ए220 डोर प्रोग्राम के लिए जटिल स्ट्रक्चरल भागों की आपूर्ति के वास्ते डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह रणनीतिक साझेदारी दोनों कंपनियों के लिए एक उल्लेखनीय मुकाम है, जो वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति चेन में उनकी स्थिति को मजबूत करेगी।

बता दें कि डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज मशहूर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग फर्म है। इसने जटिल कंपोनेंट्स के विनिर्माण के लिए संसेरा इंजीनियरिंग को लंबी अवधि का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

यह कॉन्ट्रैक्ट डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के उस विश्वास को रेखांकित करता है, जो उसे एयरोस्पेस इंडस्ट्री की जरूरतें पूरी करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रॉडक्ट उपलब्ध कराने में संसेरा इंजीनियरिंग की क्षमताओं और विशेषज्ञता पर है।

सुरक्षित और आरामदेह होगी उड़ान

संसेरा इंजीनियरिंग अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं और कुशल कार्यबल का लाभ उठाकर सटीक इंजीनियरिंग वाले घटकों का उत्पादन करेगी, जो एयरबस ए220 विमान के दरवाजों के लिए महत्त्वपूर्ण होते हैं। ये विमान की समग्र संरचनात्मक इंटेग्रिटी और कार्यक्षमता में योगदान देंगे, जिससे यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदेह उड़ान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

गुणवत्ता पर जोर

गौरतलब है कि एयरबस ए220 दुनियाभर की एयरलाइनों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प है। इसे अपनी ईंधन दक्षता, प्रदर्शन और यात्रियों के लिए आरामदेह होने की वजह से जाना जाता है। संसेरा इंजीनियरिंग द्वारा निर्मित घटक ए220 से जुड़े गुणवत्ता और विश्वसनीयता के ऊंचे मानकों को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

देश की क्षमता का प्रदर्शन

संसेरा इंजीनियरिंग और डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के बीच यह सहयोग न केवल उनकी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करता है, बल्कि वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति चेन में भारतीय निर्माताओं के बढ़ते महत्त्व को भी जाहिर करता है। यह विश्व स्तरीय एयरोस्पेस घटकों का उत्पादन करने और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विमान कार्यक्रमों की सफलता में योगदान देने की देश की क्षमता को भी प्रदर्शित करता है।

हर साल 4000 से ज्यादा विद्यार्थियों को ऑटोमोटिव कौशल सिखा रही टाटा मोटर्स की स्किल लैब्स पहल
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। टाटा मोटर्स ने नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के सहयोग से जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में समर्पित ‘ऑटोमोटिव स्किल लैब’ की स्थापना की हैं। अब तक कई राज्यों में 25 लैब स्थापित की जा चुकी हैं। यह पहल हर साल लगभग 4,000 विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ऑटोमोटिव कौशल से सुसज्जित करती है, जिसमें 30 प्रतिशत छात्राएं होती हैं।

‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ में परिकल्पित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अनुरूप, टाटा मोटर्स की ‘ऑटोमोटिव स्किल लैब्स’ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों को जरूरी विषय ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और उद्योग का अनुभव देने पर केंद्रित है।

इसके अलावा विद्यार्थी टाटा मोटर्स के संयंत्रों का दौरा कर सकते हैं। वे सेवा और डीलरशिप पेशेवरों के साथ बातचीत कर सकते हैं और अनुभव लेने और ज्ञान में वृद्धि के लिए उद्योग विशेषज्ञों के व्याख्यानों में भाग ले सकते हैं।

इसके अलावा, इन लैब में पढ़ाने वाले प्रशिक्षकों को कंपनी के प्लांट स्थानों पर जरूरी प्रशिक्षण दिया जाता है। इस गहन शिक्षण अनुभव का प्रमाण पुणे में स्किल लैब में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित एक ई-रिक्शा है।

टाटा मोटर्स के सीएसआर प्रमुख विनोद कुलकर्णी ने कहा, 'हमारी ऑटोमोटिव स्किल लैब्स वंचित समुदायों के युवाओं को रोजगार योग्य कौशल प्रदान करती हैं, जो भारत में विकसित हो रहे ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए प्रासंगिक है। ये कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा तथा रोजगार के अवसर पाने के रास्ते तैयार करती हैं।'

उन्होंने कहा, ‘कौशल भारत मिशन’ में योगदान करते हुए, यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई सोच, उद्यमशीलता की भावना, विश्लेषणात्मक मानसिकता और महत्त्वपूर्ण संचार कौशल पैदा करता है। विद्यार्थियों से मिली प्रतिक्रिया ने भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

साल 2023 में, इस कार्यक्रम के 1,600 से ज्यादा विद्यार्थियों ने एएसडीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल ओलंपियाड में भाग लिया था। उनमें से 17 प्रतियोगिता के दूसरे चरण तक पहुंचने में सफल रहे थे।