गैजेट - Dakshin Bharat Rashtramat

एयरटेल ने कर्नाटक में ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं पर कसी नकेल
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारती एयरटेल ने कर्नाटक में अपने ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के मिशन में मिली कामयाबी की जानकारी साझा की है। कंपनी ने बताया कि एआई-पावर्ड फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम की मदद से सिर्फ 25 दिनों में 1 लाख 80,000 से ज्यादा ऐसे लिंक्स को ब्लॉक किया गया है। इस तरह राज्यभर में 2.3 मिलियन से ज्यादा यूजर्स को सुरक्षित किया गया है।

इस पहल के बारे में कंपनी के कर्नाटक सीईओ रजनीश वर्मा ने कहा 'एयरटेल में, हम अपने ग्राहकों को विभिन्न तरह के फ्रॉड से बचाने के लिए समर्पित हैं। हम अपने नेटवर्क को एआई-संचालित फ्रॉड का पता लगाने वाले सॉल्यूशन के साथ जोड़कर गारंटी देते हैं कि हमारे ग्राहक बिना किसी कार्रवाई के सभी नए खतरों से सुरक्षित रहेंगे।'

उन्होंने कहा, 'हम भविष्य के डिजिटल वातावरण को सुरक्षित करने के लिए अभी से काम करना महत्त्वपूर्ण मानते हैं। हमें कर्नाटक में अपने ग्राहकों के लिए ज्यादा सुरक्षित और व्यापक नेटवर्क उपलब्ध करवाकर इस पहल में अग्रणी होने पर गर्व है।'

ऐसे काम करता है सिस्टम

सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिकली इनेबल्ड, एडवांस्ड सिस्टम एसएमएस, वॉट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल और अन्य ब्राउज़रों में लिंक को स्कैन और फ़िल्टर करता है। यह रोजाना 1 बिलियन से ज्यादा यूआरएल की जांच करने के लिए रियल टाइम खतरे की जानकारी का लाभ उठाता है और 100 मिलीसेकंड से भी कम समय में हानिकारक वेबसाइटों तक पहुंच को ब्लॉक करता है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध मैसेज मिलता है, जिसमें पैकेज डिले का जिक्र होने के साथ एक लिंक दिया होता है। अगर वह व्यक्ति अनजाने में उस लिंक पर क्लिक करता है तो एयरटेल का सिस्टम भी शुरू हो जाता है। यह तुरंत लिंक को स्कैन करता है। अगर उसे कुछ भी संदिग्ध मिलता है तो एक्सेस को ब्लॉक कर देता है। इसके साथ ही यूजर को एक वार्निंग मैसेज मिलता है कि यह सामग्री ब्लॉक की गई है। एयरटेल ने इसे खतरनाक पाया है।

जियो ने पेश किया विशेष ऑफ़र, जियो हॉटस्टार पर देखें मुफ्त में आईपीएल!
मुंबई/दक्षिण भारत। क्रिकेट प्रेमियों के लिए जियो ने विशेष ऑफ़र पेश किया है। अब 299 रुपए या ज्यादा के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपए का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहक, जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं।

कंपनी ने बताया कि इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफ़र में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90 दिनों का मुफ़्त जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वह 4के क्वालिटी में होगा। इससे ग्राहक 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद ले सकेंगे। जियो हॉटस्टार पैक आईपीएल क्रिकेट सीज़न के शुरुआती मैच से 90 दिनों की अवधि के लिए वैध होगा।

यही नहीं, जियो घरों के लिए जियो फाइबर या जियो एयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी देगा। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनों तक मुफ्त रहेगा। ग्राहक 4के में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। जियो फाइबर या जियो एयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800+ टीवी चैनल, 11+ ओटीटी ऐप, अनलिमिटेड वाईफाई भी मिलेगा।

कंपनी ने बताया कि ऑफ़र का फायदा 17 मार्च से 31 मार्च के बीच लिया जा सकता है। ऑफ़र का लाभ पाने के लिए मौजूदा जियो सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपए वाला रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा, नए जियो सिम ग्राहकों को भी 299 रुपए या उससे ज़्यादा के प्लान वाला नया जियो सिम लेना होगा। जिन ग्राहकों ने 17 मार्च से पहले रिचार्ज करा लिया, वे भी 100 रुपए का ऐड-ऑन पैक लेकर ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

बेंगलूरु: संगीता ने स्मार्ट गैजेट्स की 30 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी शुरू की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भारत की अग्रणी मोबाइल और स्मार्ट गैजेट रिटेल चेन 'संगीता' ने 30 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जो स्मार्ट गैजेट सेगमेंट के क्विक कॉमर्स में क्रांति लाएगी। यह सेवा सुनिश्चित करेगी कि दक्षिण भारत (केरल को छोड़कर) के ग्राहकों को मात्र 30 मिनट में स्मार्टफोन और गैजेट मिल जाएं।

दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी मामूली टर्नओवर से बढ़कर 3,000 करोड़ रुपए के कारोबार तक पहुंच गई है और वित्त वर्ष 2025-26 तक 1,000 स्टोर तक पहुंचने की राह पर है। बहुत जल्द 30 मिनट में एक्सप्रेस डिलीवरी पूरे भारत में शुरू की जाएगी। केरल, महाराष्ट्र, गोवा और अन्य राज्यों में इसकी उपस्थिति बढ़ेगी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगीता के प्रबंध निदेशक सुभाष चंद्रा ने कहा, 'कंपनी 47 मिनट में डिलीवरी के साथ स्मार्टफोन की एक्सप्रेस डिलीवरी में अग्रणी रही है। अब हम सिर्फ 30 मिनट में स्मार्ट गैजेट्स की डिलीवरी करके इसे अगले स्तर पर लेकर जा रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'आधुनिक उपभोक्ता गति और विश्वसनीयता को महत्त्व देते हैं। हम एक अद्वितीय शॉपिंग अनुभव देने के लिए ऑफ़लाइन रिटेल और क्विक कॉमर्स के बीच की खाई को पाट रहे हैं। यह पारंपरिक रिटेल विक्रेता से विश्वसनीय टेक्नोलॉजी पार्टनर बनने की हमारी यात्रा में एक बड़ी छलांग है।'

आईटीआई लि. ने नए क्षेत्रों में रखा कदम, 64 करोड़ रु. के अनुबंध मिले
बेंगलूरु/कोलकाता/मुंबई/दक्षिण भारत। प्रमुख दूरसंचार विनिर्माण कंपनी आईटीआई लिमिटेड ने सुरक्षा प्रणालियों और शिक्षा/आईसीटी क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी को ओडिशा के संबलपुर विश्वविद्यालय से वाई-फाई और लैन के लिए 35 करोड़ रुपए तथा मध्य रेलवे से एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के लिए 29.14 करोड़ रुपए मूल्य, यानी कुल 64 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने बताया कि अनुबंध के तहत विश्वविद्यालय परिसर में 80 स्थानों पर वाई-फाई और लैन स्थापित किए जाएंगे, ताकि पूरे परिसर में निर्बाध इंटरनेट और इंट्रानेट पहुंच प्रदान करने की जरूरत को पूरा किया जा सके। इस प्रोजेक्ट में आपूर्ति, स्थापना, कमीशनिंग के साथ तीन वर्ष की रखरखाव अवधि भी शामिल है।

आईटीआई लि. को मुंबई डिवीजन के छह रेलवे स्टेशनों पर आईपी आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली से युक्त एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के लिए मध्य रेलवे (मुंबई) से अनुबंध मिला है। काम के दायरे में मुंबई मंडल के छह रेलवे स्टेशनों यानी मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, कुर्ला, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे और कल्याण पर आईपी आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली से युक्त एकीकृत सुरक्षा प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग और तीन साल की वारंटी अवधि समाप्त होने के बाद पांच साल के लिए एएमसी शामिल है।

परियोजना को पूरा करने की अवधि लेटर ऑफ अवार्ड की प्राप्ति से 12 महीने है। इस अनुबंध के तहत 1,400 से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे, जो मध्य रेलवे के यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित बनाएंगे।

इस अवसर पर आईटीआई लि. के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा, 'हम इन दो अनुबंधों को हासिल कर बहुत खुश हैं। ये हमारे लिए रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनसे दो नए क्षेत्रों में संभावित रूप से आकर्षक रास्ते खुलते हैं। आईटीआई लि. शैक्षिक संस्थानों, रेलवे और किसी भी अन्य ग्राहक को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सेवाओं का पूरा स्पेक्ट्रम देने के लिए हमेशा उत्साहित है। परिसर की वाई-फाई और लैन सेवाएं न केवल छात्रों के शैक्षणिक अनुभव को बेहतर बनाएंगी, बल्कि परिचालन और प्रशासनिक जरूरतों को भी पूरा करेंगी।'

राय ने कहा, 'हमारी टीम हमेशा की तरह इन अनुबंधों पर काम करने के लिए बहुत उत्साहित और अत्यधिक प्रेरित है। मुझे विश्वास है कि हम इन्हें समय से पहले पूरा कर लेंगे। हमें उम्मीद है कि हमारा काम मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए एक सुरक्षित मौजूदगी में मदद करेगा।'

हाल में आईटीआई लि. ने खनन डिजिटल परिवर्तन और निगरानी प्रणाली (एमडीटीएसएस) परियोजना के लिए उत्तराखंड सरकार के भूविज्ञान और खनन निदेशालय से लगभग 95 करोड़ रुपए का अनुबंध पाया था।

आईटीआई लि. के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम एल1 के रूप में उभरा
बेंगलूरु/नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रमुख दूरसंचार विनिर्माण कंपनी आईटीआई लिमिटेड अपने कंसोर्टियम साझेदार के साथ हिमाचल प्रदेश में पैकेज संख्या 8 के लिए भारतनेट चरण-3 परियोजना में एल1 के रूप में उभरी है। वहीं, पश्चिम बंगाल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पैकेज संख्या 9 है। इनका कुल ऑर्डर मूल्य 3022 करोड़ रुपए है।

बताया गया कि आईटीआई लि. के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को देशभर में फैले कुल 16 पैकेजों में से 11 पैकेजों के लिए अब तक निविदा खोली गई थी, जिनमें से इन दो पैकेजों में सफलता मिली है।

बीएसएनएल ने 16 पैकेजों/सर्किलों में भारतनेट के मिडिल माइल नेटवर्क के डिजाइन, आपूर्ति, निर्माण, स्थापना, अपग्रेडेशन, संचालन और रखरखाव के लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। भारतनेट चरण-3 परियोजना की परिकल्पना डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव मॉडल पर भारतनेट के मिडिल माइल नेटवर्क के विकास के लिए की गई है।

इस अवसर पर आईटीआई लि. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा, 'हमें हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भारतनेट चरण-3 परियोजना के लिए एल1 के रूप में उभरने पर खुशी है। भारतनेट राष्ट्र निर्माण परियोजना है। इसके कार्यान्वयन का हिस्सा बनकर मुझे अत्यधिक संतुष्टि हो रही है।'

उन्होंने कहा, 'भारतनेट परियोजना का मकसद ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना है, जिससे रोजगार, अवसरों और विकास का सृजन होगा। हाई-स्पीड इंटरनेट ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बड़ा वरदान साबित होगा। आईटीआई लि. भारत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को निर्बाध रूप से जोड़ने की भारत सरकार की पहल में सहयोग करने पर केंद्रित है।'

आईटीआई लि. को प. बंगाल राज्य चुनाव आयोग से अपना पहला ईवीएम ऑर्डर मिला
बेंगलूरु/कोलकाता/दक्षिण भारत। देश में दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईटीआई लिमिटेड को पश्चिम बंगाल के राज्य चुनाव आयोग से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के 500 सेटों की आपूर्ति के लिए अपना पहला ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कोलकाता में आयोग के सामने सफल प्रदर्शन के बाद दिया गया है।

स्वदेशी मल्टी पोस्ट ईवीएम को आयोग/तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा अंतिम रूप दिए गए निर्देशों के अनुसार आईटीआई लि. द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इसे राज्य चुनाव आयुक्तों की स्थायी समिति द्वारा मंजूरी दी गई है।

इस मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं, निगमों या ऐसे किसी भी संस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए किया जा सकता है, जहां लोकतांत्रिक पद्धति से मतदान की जरूरत होती है।

बताया गया कि इस ईवीएम का इस्तेमाल लोकसभा और विधानसभा चुनावों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सिंगल पोस्ट मशीन के रूप में भी किया जा सकता है।

फास्ट-ट्रैक आधार पर होगी डिलिवरी

यह प्रॉडक्ट आईटीआई लिमिटेड के कारखानों में चुनाव आयोग की तकनीकी विशिष्टताओं के अनुरूप निर्मित किया जाएगा। वहीं, गुणवत्ता मानदंडों का पालन करते हुए तथा पश्चिम बंगाल के राज्य चुनाव आयोग को दी गई प्रतिबद्धताओं के अनुसार फास्ट-ट्रैक आधार पर डिलिवर किया जाएगा।

'सबसे बड़े लोकतंत्र को बनाएंगे सशक्त और समृद्ध'

ऑर्डर मिलने पर टिप्पणी करते हुए आईटीआई लि. के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा, 'आईटीआई लिमिटेड को पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के लिए ईवीएम बनाने का पहला ऑर्डर मिलने पर खुशी है। हम इस अवसर का उपयोग आईटीआई लि. को एक प्रौद्योगिकी निर्माता के रूप में पुनः स्थापित करने के लिए करना चाहेंगे, चूंकि हम भारत में ईवीएम निर्माताओं की विशिष्ट सूची में शामिल हो जाएंगे।'

उन्होंने कहा, 'आईटीआई लि. इस बात से बहुत गौरवान्वित है कि हमारे द्वारा निर्मित उपकरण, सभी प्रकार के लोकतांत्रिक चुनावों के लिए ईवीएम उपलब्ध कराकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को सशक्त और समृद्ध बनाएंगे।'

राय ने कहा, 'आईटीआई लि. अन्य राज्य चुनाव आयोगों के साथ भी ईवीएम की व्यावसायिक संभावनाएं तलाश रहा है, ताकि हम अखिल भारतीय स्तर पर जरूरतों को पूरा करते हुए अपने गुणवत्तापूर्ण प्रॉडक्ट की पेशकश कर सकें।'

जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी, 350 पेटेंट दायर किए: मुकेश अंबानी
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा डेटा बाजार है और जियो अपने 490 मिलियन ग्राहकों के साथ वैश्विक मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है, जो औसतन प्रति माह 30 जीबी से अधिक डेटा का उपयोग कर रहे हैं।

आरआईएल की 47वीं वार्षिक आम बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा डेटा बाजार है, जिसमें जियो ने वैश्विक ट्रैफिक में लगभग 8 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है और प्रमुख वैश्विक ऑपरेटरों को पीछे छोड़ दिया है।

अंबानी ने कहा, 'जियो की बदौलत भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा डेटा बाजार है। आज, जियो वैश्विक मोबाइल ट्रैफिक का लगभग 8 प्रतिशत वहन करता है, जो विकसित बाजारों सहित प्रमुख वैश्विक ऑपरेटरों से भी आगे है।

मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि जियो उपयोगकर्ताओं को अपने फोटो, वीडियो, दस्तावेज, डिजिटल सामग्री और डेटा को सुरक्षित रूप से स्टोर और एक्सेस करने के लिए 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा।

अंबानी ने कहा कि जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर आगामी दिवाली के दौरान लॉन्च किया जाएगा, जो एक शक्तिशाली और किफायती समाधान लाएगा जहां क्लाउड डेटा स्टोरेज और डेटा-संचालित एआई सेवाएं हर किसी के लिए, हर जगह उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा, 'जियो उपयोगकर्ताओं को अपने सभी फोटो, वीडियो, दस्तावेज, अन्य सभी डिजिटल सामग्री और डेटा को सुरक्षित रूप से स्टोर करने और उन तक पहुंचने के लिए 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। जिन लोगों को अधिक स्टोरेज की जरूरत है, उनके लिए हमारे पास बाजार में सबसे सस्ती कीमतें भी होंगी।'

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बोर्ड 5 सितंबर को 1:1 बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा। कंपनी ने गुरुवार को एक नियामक फाइलिंग में कहा।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस ने आखिरी बार सितंबर 2017 में बोनस शेयर जारी किए थे।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा, 'कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 5 सितंबर को होने वाली है, जिसमें शेयरधारकों को उनके अनुमोदन के लिए विचार करने और सिफारिश करने, कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को रिजर्व के पूंजीकरण द्वारा 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की जाएगी।'

आईटीआई लि. ने एसईएस 2024 में अपनी तकनीकी क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। आईटीआई लिमिटेड रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स शिखर सम्मेलन 2024 (एसईएस 2024) के 13वें संस्करण में भाग ले रही है, जो स्वदेशी रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत का प्रमुख कार्यक्रम है।

इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ईएलसीआईएनए) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 18 जुलाई तक बेंगलूरु के ललित अशोक होटल में होगा।

आईटीआई लि. 100 से अधिक प्रदर्शकों के साथ अपनी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विनिर्माण विशेषज्ञता का प्रदर्शन करेगी। एसईएस थलसेना, वायुसेना, सुरक्षा एवं निगरानी, नौसेना और अंतरिक्ष क्षेत्रों के लिए उपकरण और प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच है।

दो दिवसीय कार्यक्रम के भाग के रूप में, आईटीआई लि. संभावित ग्राहकों, साझेदारों और सहयोगियों से मुलाकात करेगी तथा स्थायी सहयोग स्थापित करने का प्रयास करेगी।

आईटीआई लि. रक्षा सुरक्षा एन्क्रिप्शन उत्पाद, ऑप्टिकल और डेटा नेटवर्क उत्पाद और पैसिव अवसंरचना उत्पाद जैसे गीगाबिट पैसिव ऑप्टिकल नेटवर्क (जीपीओएन) और मैनेज लीज्ड लाइन उत्पाद (एमएलएलएन), मल्टी-कैपेसिटी एन्क्रिप्शन यूनिट, स्मार्ट एनर्जी मीटर, स्मार्ट कार्ड, सोलर पैनल, सेट-टॉप बॉक्स और मिनी पर्सनल कंप्यूटर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (एलओटी) उत्पाद प्रदर्शित करेगी। उसके पास रक्षा और विमानन ग्राहकों की सेवा का समृद्ध अनुभव है।

इस अवसर पर आईटीआई लि. के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा, 'आईटीआई लिमिटेड आधुनिक तकनीक पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक/दूरसंचार विनिर्माण और डिजिटल समाधान एवं सेवाओं की एक पूरी शृंखला लेकर आती है, जिसमें पीसीबी विनिर्माण से लेकर 3डी प्रिंटिंग और डिजिटल मोबाइल रेडियो से लेकर डेटा सेंटर तक शामिल हैं।'

उन्होंने कहा कि हम एसईएस 2024 और प्रदर्शकों की शानदार सूची का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। यह हमारे उत्पादों के विस्तृत पोर्टफोलियो को प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मंच है। हम निश्चित रूप से अन्य समान विचारधारा वाले प्रौद्योगिकी खिलाड़ियों के साथ साझेदारी बनाने पर विचार करेंगे।

सैमसंग ने साल 2024 में टीवी कारोबार से 10,000 करोड़ रुपए की बिक्री का लक्ष्य रखा
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता सैमसंग ने साल 2024 में भारतीय बाजार में अपने टीवी कारोबार से 10,000 करोड़ रुपए की बिक्री का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजुअल डिस्प्ले बिजनेस मोहनदीप सिंह ने कहा कि कंपनी, जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सक्षम टीवी सेट की एक नई लाइन-अप पेश की, तेजी से बढ़ते भारतीय टीवी बाजार की मात्रा का लगभग 21 प्रतिशत नियंत्रित करती है और साल 2024 में इससे भी अधिक मजबूत होने की उम्मीद करती है।

उन्होंने कहा कि सैमसंग मध्य और प्रीमियम टीवी सेगमेंट में 'वॉल्यूम ग्रोथ' कर रही है और उम्मीद करती है कि साल 2023 में भारतीय टीवी उद्योग को बाजार में गिरावट का सामना करने के बाद यह प्रवृत्ति इस साल भी जारी रहेगी।

सैमसंग प्रीमियम टीवी सेटों की बिक्री पर 'बहुत फोकस्ड' है, जो वर्तमान में यहां उसकी टीवी बिक्री में 40 प्रतिशत का योगदान देता है और उम्मीद करता है कि 55 इंच और यूएचडी से ऊपर के टीवी सेटों की बढ़ती मांग से इसमें मदद मिलेगी।

मोहनदीप सिंह ने मीडिया को बताया, 'हम इस साल (टीवी बिक्री से) 2024 में अभूतपूर्व 10,000 करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य रख रहे हैं और अपने नेतृत्व को और मजबूत कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, '10,000 करोड़ रुपए की टीवी बिक्री का आंकड़ा पार करना सैमसंग के लिए '2024 की सफलता की कहानी' होगी, क्योंकि 'हमने ऐसा पहले कभी नहीं किया है, न ही टीवी में किसी अन्य ब्रांड ने पहले ऐसा किया है।'

सैमसंग ने एआई क्षमताओं से लैस बेस्पोक घरेलू उपकरण पेश किए
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने बुधवार को बेस्पोक अप्लाएंसेज का प्रदर्शन किया। ये उपकरण एआई संचालित हैं, जो कनेक्टेड और पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल घरों के भविष्य की आवश्‍यकताओं को सामने रखते हैं। एआई-संचालित घरेलू उपकरणों के साथ सैमसंग का लक्ष्य तेजी से बढ़ते प्रीमियम उपकरण बाजार में ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करना है।

कंपनी ने बताया कि इनबिल्ट वाई-फाई, आंतरिक कैमरे और एआई चिप्स के साथ बेस्पोक एआई की विशेषता वाले ये नए उपकरण स्मार्टथिंग्स एप्लिकेशन के माध्यम से आसान पहुंच नियंत्रण के साथ सहजता से कनेक्ट होते हैं। ये आसानी से घरों का प्रबंधन करने में मदद करते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सैमसंग दक्षिण पश्चिम एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा, 'हम बेस्पोक एआई पेश कर रहे हैं, जो घरेलू उपकरणों में हमारा अगला बड़ा इनोवेशन है। यह भारतीय घरों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करते हुए ऊर्जा की खपत को कम करेगा। हमारे बेस्पोक एआई-संचालित घरेलू उपकरणों के साथ उपभोक्ता अपनी पसंद के मुताबिक बदलाव करने, बुजुर्गों और बच्चों के लिए आसान कंट्रोल सुनिश्चित करने और अपने घरेलू उपकरणों की आसान जांच में सक्षम होंगे।'

सैमसंग इंडिया के डिजिटल उपकरण के वरिष्ठ निदेशक सौरभ बैशाखिया ने कहा, 'एआई के साथ उपकरण अब अधिक स्मार्ट हो सकते हैं और घरेलू कामों में लगने वाले यूजर्स के समय और ऊर्जा को कम करने में मदद कर सकते हैं। उन्नत कनेक्टिविटी और एआई क्षमताओं के माध्यम से ये उपकरण स्मार्ट होम अनुभव में क्रांति लाकर उपभोक्ता अनुभव को नई ऊंचाई पर ले जाते हैं।'

भारत में रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव और वॉशिंग मशीन सहित सैमसंग के विशेष उपकरण अब एआई द्वारा संचालित हैं।

सैमसंग ने गैलेक्सी ए55 5जी और ए35 को लॉन्च किया, इन आकर्षक खूबियों से हैं लैस
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। सैमसंग ने गुरुवार को गैलेक्सी ए55 5जी और गैलेक्सी ए35 5जी को लॉन्च करने की घोषणा की। नई ए सीरीज की डिवाइस कई प्रमुख फीचर्स से लैस है। इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन, एआई संवर्धित कैमरा फीचर्स और टैंपर-प्रतिरोधी सुरक्षा समाधान, सैमसंग नॉक्स वॉल्ट समेत कई अन्य नए फीचर्स हैं।

इस अवसर पर सैमसंग इंडिया के एमएक्स व्यापार वरिष्ठ निदेशक ग़ुफ़रान आलम ने कहा, 'गैलेक्सी ए सीरीज पिछले दो वर्षों से भारत में सबसे अधिक बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज रही है, जो भारत के एमजेड उपभोक्ताओं के बीच इसकी जबरदस्त लोकप्रियता का प्रतीक है। गैलेक्सी ए55 5जी और ए35 5जी का लॉन्च प्रमुख इनोवेशन को सभी के लिए सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। गैलेक्सी ए55 5जी और ए35 5जी हमें 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट और देश में सबसे तेजी से बढ़ते मिड-प्रीमियम (30,000-50,000 रुपए) सेगमेंट में अपने नेतृत्व की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।'

ये फोन तीन ट्रेंडी रंगों - ऑसम लिलैक, ऑसम आइस ब्लू और ऑसम नेवी में उपलब्ध हैं। इन्हें आईपी67 रेटिंग दी गई है। बताया गया कि ये फोन एक मीटर ताजे पानी में 30 मिनट तक रह सकते हैं। ये धूल और रेत प्रतिरोधी हैं।

ये स्मार्टफोन फ्रंट और बैक पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन जैसी ड्यूरैबिलिटी के साथ हैं। 6.6-इंच एफएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और न्यूनतम बेजेल्स के साथ, 120एचजेड रिफ्रेश रेट बेहद स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

नए ए सीरीज स्मार्टफोन यूजर्स के कंटेंट गेम को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई इनोवेटिव एआई-एन्हांस्ड कैमरा फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। इनमें फोटो रीमास्टर, इमेज क्लिपर और ऑब्जेक्ट इरेज़र समेत कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। कैमरा बेहद कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम है।

सैमसंग नॉक्स वॉल्ट सिक्योरिटी ए-सीरीज में पहली बार आई है। हार्डवेयर-आधारित सुरक्षा सिस्टम हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर दोनों हमलों के खिलाफ व्यापक सुरक्षा प्रदान करेगा।

4एनएम प्रोसेस टेक्‍नोलॉजी पर निर्मित बिल्कुल नया एक्सिनॉस 1480 प्रॉसेसर गैलेक्सी ए55 5जी को मजबूती देता है, जबकि गैलेक्सी ए35 5जी को 5एनएम प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर निर्मित एक्सिनॉस 1380 प्रोसेसर में अपग्रेड किया गया है। फोन से गेम खेलने या मल्टी टास्किंग के दौरान शानदार आउटपुट सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीक प्रयुक्त की गई है।

गैलेक्सी ए55 5जी और गैलेक्सी ए35 5जी के साथ, सैमसंग चार पीढ़ियों तक एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और पांच साल के लिए सुरक्षा अपडेट प्रदान करेगा

'सुविधा' और 'सुरक्षा' समेत इन खूबियों से लैस है सैमसंग का गैलेक्सी एफ15 5जी
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने गैलेक्सी एफ15 5जी के लॉन्च की घोषणा की है। यह फोन यूजर्स को कई खास फीचर्स के साथ अनुभव देने के लिए तैयार है। गैलेक्सी एफ15 5जी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 4 जेनरेशन एंड्रॉइड अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट्स जैसी सुविधाओं से लैस है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर ने कहा, 'यह इस साल एफ सीरीज स्मार्टफोन की हमारी पहली पेशकश है। यह लॉन्च दमदार उपकरणों के जरिए अपने ग्राहकों के जीवन को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।'

उन्होंने कहा कि गैलेक्सी एफ15 5जी का लॉन्च उपयोगी इनोवेशन के प्रति हमारे अटूट समर्पण को दर्शाता है, जो यूजर्स को अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करने में समर्थ बनाएगा। उन्होंने इसकी खूबियों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी के यूजर्स को शानदार अनुभव मिलेगा।

बता दें कि गैलेक्सी एफ15 5जी दिखने में आकर्षक है। इसमें सेगमेंट-ओनली 6.5'' एसएमोलेड डिस्प्ले है। यह तेज धूप में भी स्पष्ट दिखाई देने की विशेषता के साथ ऐश ब्लैक, ग्रूवी वॉयलेट और जैज़ी ग्रीन रंगों में उपलब्ध है।

इस फोन में 6000 एमएएच बैटरी है। यह फोन को दो दिनों तक पावर देने में सक्षम है। इसी तरह 25डब्ल्यू सुपर-फास्ट चार्जिंग डिवाइस इसे तुरंत सक्रिय करने में मददगार है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट है। 12 जीबी तक का अतिरिक्त वर्चुअल रैम होने से सभी ऐप सहज ढंग से काम कर सकते हैं।

गैलेक्सी एफ15 5जी का शानदार कैमरा है। 50एमपी के ट्रिपल कैमरा सेटअप होने से तस्वीर साफ आती है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 13एमपी का फ्रंट कैमरा भी शानदार अनुभव देगा।

फोन में क्विक शेयर सुविधा होने से फ़ाइल, फ़ोटो और डॉक्यूमेंट्स को दूसरी डिवाइस के साथ शेयर करना आसान हो जाता है। इसमें स्मार्ट हॉटस्पॉट फीचर कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा। यह फोन चार पीढ़ियों के एंड्रॉइड अपग्रेड और पांच साल के सुरक्षा अपडेट के साथ है। इससे यूजर्स को 'सुविधा' और 'सुरक्षा', दोनों मिलेंगी। यह फोन 11 मार्च से फ्लिपकार्ट, सैससंग की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

फोन की शुरुआती बिक्री फ्लिपकार्ट 4 मार्च की शाम से शुरू होगी। उन ग्राहकों को 1,299 रुपए का सैमसंग ट्रैवल एडेप्टर 299 रुपए में दिया जाएगा।