व्यापार - Dakshin Bharat Rashtramat

1,500 ब्रांड्स के साथ लॉन्च हुआ ‘अजियो ब्यूटी’
मुंबई/दक्षिण भारत। अजियो पर पहले से उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स का दायरा बड़ा करते हुए रिलायंस रिटेल ने ‘अजियो ब्यूटी’ को लॉन्च किया है। इस पर ग्राहकों को 1,500 से ज्यादा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर उत्पाद एक ही जगह मिलेंगे।

इसके अलावा बाथ एंड बॉडी और ब्यूटी एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें रोजमर्रा के किफायती उत्पादों से लेकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स तक शामिल होंगे। कंपनी के मुताबिक, इन उत्पादों की डिलीवरी देशभर के 19,000 से ज्यादा पिन कोड पर की जाएगी। चुनिंदा शहरों में ‘अजियो रश’ के जरिए तेज डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।

रिलायंस रिटेल ने अपने ओम्नीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘टीरा’ की विशेषज्ञता को अजियो की डिजिटल पहुंच के साथ जोड़ा है। यहां ब्यूटी ट्रेंड्स, जरूरतों के अनुरूप रूटीन, इंग्रीडिएंट आधारित जानकारी और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सुझाव दिए जाएंगे।

अजियो के प्रवक्ता ने कहा कि फैशन और ब्यूटी तेजी से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। ग्राहक व्यक्तिगत शैली को कपड़ों के साथ मेकअप, स्किनकेयर और दूसरे ब्यूटी उत्पादों के जरिए भी व्यक्त करना चाहते हैं। अजियो ब्यूटी इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

आईटीआई लि. को बीएसएनएल से 856.39 करोड़ रुपए का 4जी विस्तार ऑर्डर मिला
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। प्रमुख टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग कंपनी आईटीआई लिमिटेड को हाल में बीएसएनएल से पश्चिमी भारत में 4जी मोबाइल नेटवर्क के विस्तार के लिए 856.39 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर मिला है। इस काम के दायरे में पश्चिमी ज़ोन में 7,613 साइट्स के लिए टर्नकी आधार पर 4जी मोबाइल नेटवर्क की योजना, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है।

बता दें कि बीएसएनएल घरेलू बाज़ार की ज़रूरतें पूरी करने और टेलीकॉम सेक्टर में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए स्वदेशी 4जी टेलीकॉम उपकरणों की एक महत्त्वपूर्ण परियोजना को लागू कर रहा है।

आईटीआई लि. ने टीसीएस के साथ मिलकर बीएसएनएल के पश्चिमी ज़ोन, जिसमें महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मुंबई एलएसए शामिल हैं, के लिए फ़ेज़ 9.2 के तहत 4जी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने की 2,640 करोड़ रुपए की टर्नकी परियोजना पूरी की है। इसमें पश्चिमी ज़ोन में 23,633 साइट्स पर 4जी मोबाइल नेटवर्क की आरएफ योजना, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग, इंटीग्रेशन और सालाना मेंटेनेंस का काम शामिल था।

इस परियोजना के सफल समापन के बाद आईटीआई लि. को हाल में बीएसएनएल पश्चिमी ज़ोन में 4जी मोबाइल नेटवर्क के विस्तार के लिए एक वर्क ऑर्डर मिला है। इसमें सैचुरेशन साइट्स (डीबीएन फंडेड) भी शामिल हैं।

इस अवसर पर आईटीआई लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश राय ने कहा, 'यह बहुत गर्व का पल है, क्योंकि हमारे प्रतिष्ठित क्लाइंट बीएसएनएल ने हमें वर्क ऑर्डर देकर आईटीआई लि. की कार्य क्षमता पर भरोसा बरकरार रखा है। आईटीआई लि. देश की 'आत्मनिर्भर टेलीकॉम' पहल को लगातार आगे बढ़ा रही है और इसमें एक सक्षम सहयोगी साबित हुई है।'

आईटीआई लि. अभी हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में बीएसएनएल के लिए 7,000 करोड़ रुपए के भारतनेट फ़ेज़ 3 परियोजनाओं पर काम कर रही है।

जयपुर में निवेश करने का सुनहरा मौका
जयपुर/दक्षिण भारत। वी पार्क आवासीय परियोजना में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फ्लैटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ये फ्लैट ऑनलाइन बुक करवाए जा सकते हैं। कंपनी ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत विकसित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।

कंपनी ने दावा किया कि परियोजना जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) से अनुमोदित और रेरा में पंजीकृत है। खरीदारों के लिए 90 प्रतिशत तक होम लोन की सुविधा होगी। टू बीएचके फ्लैट की पंजीकरण राशि 96 हजार रुपए और मूल कीमत 42 लाख रुपए है। वन आरके फ्लैट की पंजीकरण राशि 66 हजार रुपए और मूल कीमत 22 लाख रुपए है।

इसके अलावा क्लब हाउस और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों, कॉर्पोरेट्स और प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक लाख रुपए तक की विशेष छूट दी जाएगी।

कंपनी ने बताया कि परिसर में जिम, मल्टीपर्पज़ हॉल, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, इंडोर गेम्स, स्पोर्ट्स एरिया, हरित परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा अन्य सुविधाएं होंगी। आवागमन सुविधाजनक होगा, क्योंकि यह परियोजना शहर के प्रमुख रास्तों से जुड़ी हुई है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट वीपार्कसीएमजेएवाई.इन देखें।

निसान ने भारत में पेश की नई प्रीमियम सी-एसयूवी ‘टेक्टॉन’
मुंबई/भाषा। निसान मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सी-एसयूवी 'निसान टेक्टॉन' को पेश किया है। कंपनी ने इसे भारत में अपनी वापसी की रणनीति के तहत उतारा है।

नई टेक्टॉन की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपए रखी गई है, जबकि 'टर्बो टी280 डीसीटी' संस्करण की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपए है।

कंपनी के अनुसार, टेक्टॉन निसान की दूसरी नई पेशकश है और यह भारत में कंपनी के विस्तार अभियान में अहम भूमिका निभाएगी। यह वाहन चेन्नई संयंत्र में बनाया जाएगा और भारत के अलावा पश्चिम एशिया तथा अफ्रीकी बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।

कंपनी के मुताबिक, टेक्टॉन इस श्रेणी की एकमात्र एसयूवी है, जिसमें पूरे मॉडल में टर्बोचार्ज्ड इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें टर्बो टी160 और टर्बो टी280 इंजन विकल्प मिलेंगे। टी280 इंजन 163 पीएस की अधिकतम शक्ति और 280 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।

टेक्टॉन में गूगल आधारित कनेक्टिविटी सुविधा दी गई है, जिसके तहत ग्राहक गूगल मैप, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 200 से अधिक ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि वाहन में 700 लीटर तक का श्रेणी में अग्रणी सामान रखने का स्थान (बूट स्पेस), 212 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लियरेंस और बेहतर सड़क पकड़ के लिए उन्नत सुविधाएं दी गई हैं।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि ‘टेक्टॉन’ कंपनी की भारत में वापसी की रणनीति का प्रमुख आधार है। इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह भारत में निर्मित होकर वैश्विक बाजारों में जाएगी।

फ़ैशन, लग्ज़री और सदाबहार स्टाइल लेकर आ रही हाई लाइफ
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हाई लाइफ प्रदर्शनी का बेंगलूरु में आगाज होने जा रहा है। यह 3 जुलाई को द ललित अशोक में शुरू होगी। प्रदर्शनी 5 जुलाई तक जारी रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि हाई लाइफ इस सीज़न के सबसे पसंदीदा डिज़ाइनर कलेक्शन की शानदार प्रदर्शनी के साथ वापस आ रही है। यहां देश के जाने-माने डिज़ाइनर्स के शानदार ऑकेज़न वियर, मॉडर्न फ़ैशन, हाथ से बनी ज्वेलरी, लग्ज़री एक्सेसरीज़, होम डेकोर और लाइफ़स्टाइल ब्रांड्स उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चाहे आप किसी खास मौके के लिए खरीदारी कर रहे हों या अपने वॉर्डरोब को नया रूप दे रहे हों, यहां आकर फ़ैशन, लग्ज़री और सदाबहार स्टाइल की दुनिया का आनंद ले सकते हैं। फैशनप्रेमियों को हाई लाइफ प्रदर्शनी का बेसब्री से इंतजार रहता है।

वॉट्सऐप के यूज़रनेम फ़ीचर की होगी जांच, छिपे हैं कई जोखिम
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। सरकार धोखाधड़ी और किसी और का रूप धरने (इम्पर्सोनेशन) की चिंताओं के चलते वॉट्सऐप के प्रस्तावित यूज़रनेम फ़ीचर की जांच कर रही है। साथ ही, कानून के तहत कानूनी ढांचे और प्रावधानों पर भी गौर कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सरकार द्वारा वॉट्सऐप को नोटिस भेजकर उसके फ़ीचर्स के बारे में पूरी जानकारी मांगे जाने और उनके असर व कंपनी की योजनाओं पर सवाल उठाए जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां ​​भी इस मामले की जांच कर सकती हैं।

एक सूत्र ने बताया कि कानूनी अधिकार रखने वाली सरकार को यह सु​निश्चित करना होगा कि इस फ़ीचर से कोई जोखिम न हो, क्योंकि इसे लेकर जायज़ चिंताएं हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि मेटा के मालिकाना हक वाले प्लेटफ़ॉर्म की हालिया घोषणा से गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं।

वाणिज्यिक एलपीजी को लेकर मोदी सरकार ने दी देशवासियों को बड़ी राहत
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। होटलों और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बुधवार को 19-किलो के सिलेंडर पर 183.50 रुपए की कटौती की गई। यह इस साल कीमतों में पहली कटौती है।

तेल कंपनियों ने बताया कि वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब 19-किलो के सिलेंडर के लिए 2,930 रुपए है।

पिछले महीने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें 19-किलो के सिलेंडर के लिए 3,113 रुपए के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया।

पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनियाभर में एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई थी, जिसके बाद वाणिज्यिक कुकिंग गैस की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई थी। इस साल इन कीमतों में यह पहली बार कटौती की गई है।

वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें हर महीने की 1 तारीख को पिछले महीने के औसत बेंचमार्क रेट के आधार पर बदली जाती हैं। हालांकि, घरेलू 14.2-किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपए पर ही बनी रही। इसकी कीमतों में आखिरी बार 7 जून को 29 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

फैशन, लग्जरी और स्टाइल का संगम हाई लाइफ फिर आ रही है...
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हाई लाइफ प्रदर्शनी एक बार फिर आ रही है। इसका आगाज 5 जून को द ललित अशोक में होगा। यह 7 जून तक जारी रहेगी। इसके आयोजकों ने बताया कि इंतज़ार की घड़ियां पूरी हुईं। अब फ़ैशन डेस्टिनेशन हाई लाइफ वापस आ गई है।

उन्होंने बताया कि यह देश के टॉप डिज़ाइनरों को एक साथ ला रही है, जो शानदार फ़ेस्टिव वियर, कंटेम्पररी फ़ैशन, लग्जरी कुटूर, एलिगेंट ज्वेलरी और स्टाइलिश एक्सेसरीज़ — सबकुछ एक ही छत के नीचे पेश करेंगे। इस शानदार प्रदर्शनी में एक्सक्लूसिव कलेक्शन देखने और फ़ैशन एवं लाइफ़स्टाइल के लेटेस्ट ट्रेंड्स जानने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी हर बार बेंगलूरु में धूम मचाती है। इसे शहर का सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट माना जाता है। जो लोग फैशन, लग्जरी और स्टाइल से लगाव रखते हैं, वे इसमें जरूर शिरकत करें।

मई में यूपीआई ट्रांज़ैक्शन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर 29.9 लाख करोड़ रु. हो गए
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में गर्मियों की यात्रा और आईपीएल के चलते लोकप्रिय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के ज़रिए होने वाले लेन-देन ने रिकॉर्ड ऊंचाई छू ली। मूल्य और संख्या के लिहाज़ से यह आंकड़ा क्रमशः 29.90 लाख करोड़ रुपए और 23.2 अरब तक पहुंच गया।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बताया कि अप्रैल में ट्रांज़ैक्शन की वैल्यू 29.03 लाख करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 25.14 लाख करोड़ रुपए थी। इस तरह सालाना आधार पर इसमें 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वॉल्यूम के लिहाज़ से, इसने इस महीने 23.2 अरब ट्रांज़ैक्शन के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले साल की इसी अवधि के 18.67 अरब ट्रांज़ैक्शन से 24 प्रतिशत ज़्यादा है।

अप्रैल 2026 में, यूपीआई लेन-देन की संख्या 22.35 अरब दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, मई के आंकड़े मज़बूत ऑर्गेनिक मांग को दिखाते हैं। गर्मियों की यात्रा, आईपीएल 2026 और मौसमी उपभोक्ता खर्च की वजह से इस महीने 23.20 अरब ट्रांज़ैक्शन हुए, जिनकी कुल कीमत 29.90 लाख करोड़ रुपए थी। यह महीने-दर-महीने एक अच्छी रिकवरी है और यूपीआई के लगातार ऊपर की ओर बढ़ते सफ़र का ही एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि आरबीआई की पेमेंट्स सिस्टम्स रिपोर्ट से पता चलता है कि यूपीआई का औसत टिकट साइज़ साल 2021 के 1,848 रुपए से घटकर 2025 में 1,313 रुपए हो गया है। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात नहीं है, बल्कि यह एक परिपक्व होते इकोसिस्टम का संकेत है।

यूपीआई पहले से ही सात देशों में लाइव है, जिनमें यूएई, सिंगापुर, भूटान, नेपाल और मॉरीशस शामिल हैं। एनपीसीआई, जो भारतीय रिज़र्व बैंक और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की एक पहल है।

सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड डिविडेंड देगा रिज़र्व बैंक
मुंबई/दक्षिण भारत। रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपए के डिविडेंड की घोषणा की, जिससे भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच वित्तीय राहत मिली है।

वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड या अधिशेष हस्तांतरण 2.69 लाख करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2023-24 में किए गए भुगतान से 27.4 प्रतिशत अधिक है। रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को लाभांश के रूप में 2.1 लाख करोड़ रुपए और वर्ष 2022-23 के लिए 87,416 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए थे।

डिविडेंड भुगतान पर निर्णय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 623वीं बैठक में गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की अध्यक्षता में लिया गया।

रिज़र्व बैंक ने एक बयान में कहा, 'जोखिम प्रावधान और वैधानिक कोषों में हस्तांतरण से पहले, शुद्ध आय वित्तीय वर्ष 2024-25 के 3,13,455.77 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 3,95,972.10 करोड़ रुपए रही।'

रिज़र्व बैंक की बैलेंस शीट 31 मार्च, 2026 को 20.61 प्रतिशत बढ़कर 91,97,121.08 करोड़ रुपए हो गई।

गर्मियों में धूम मचाने के लिए तैयार हाई लाइफ प्रदर्शनी
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मशहूर फैशन प्रदर्शनी हाई लाइफ गर्मियों में धूम मचाने के लिए तैयार है। इसका आगाज 8 मई को बेंगलूरु के 'द ललित अशोक' में होगा। यह 10 मई तक जारी रहेगी। इसके आयोजकों ने कहा कि यहां आकर प्रीमियम फैशन अनुभव का आनंद ले सकते हैं।

हाई लाइफ का समर एडिशन डिज़ाइनर कपड़ों, शानदार कुट्यूर, आकर्षक ज्वैलरी और ट्रेंडी एक्सेसरीज़ की बेहतरीन प्रदर्शनी लेकर आ रहा है। यहां देश के टॉप डिज़ाइनरों के एक्सक्लूसिव कलेक्शन देख सकते हैं। साथ ही, अपने सीज़नल वॉर्डरोब को और भी शानदार बनाने के लिए बेहतरीन पीस चुन सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि हाई लाइफ वह जगह है, जहां स्टाइल और नज़ाकत का मेल होता है। यह प्रदर्शनी फैशन प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आ रही है। यहां आपको जरूरत का हर सामान मिलेगा। डिजाइनर आउटफिट्स से लेकर ट्रेंडिंग ज्वैलरी और एक्सेसरीज़ तक, सबकुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

गर्मियों के नए ट्रेंड्स, शानदार डिजाइन्स और हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स इस प्रदर्शनी को बेंगलूरु के फैशन कैलेंडर का महत्त्वपूर्ण आयोजन बनाते हैं।

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हुई भारी वृद्धि
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़ा दी गई। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से, यह लगातार तीसरी मासिक वृद्धि है।

19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत, जिसका इस्तेमाल होटल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर होता है, अब दिल्ली में बढ़कर रिकॉर्ड 3,071.5 रुपए हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 2,078.50 रुपए थी।

कीमतें पिछली बार 1 अप्रैल को प्रति सिलेंडर 195.50 रुपए बढ़ाई गई थीं। उससे पहले, 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतें 114.5 रुपए बढ़ी थीं।

तीन बार की बढ़ोतरी में, वाणिज्यिक एलपीजी की दरें 1,303 रुपए बढ़ गई हैं। घरेलू कुकिंग गैस की कीमतें अपरिवर्तित रहीं। घरेलू एलपीजी की कीमतों में आखिरी बार 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 913 रुपए है।

सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं।

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति शृंखलाओं में बाधा आने के बाद, वैश्विक तेल की कीमतें लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।