आंध्र प्रदेश - Dakshin Bharat Rashtramat

आंध्र प्रदेश: पटाखा इकाई में हुआ धमाका, 18 लोगों की मौत
वेटलापालेम/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने कहा कि शनिवार को काकीनाडा जिला में पटाखा इकाई में हुए धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समरलकोटा मंडल के वेटलापालेम गांव में हुए धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शव पास के धान के खेतों में जा गिरे। वंगालापुडी अनिता ने बताया, 'अब तक हमें जानकारी है कि 18 लोगों की मौत हुई है और छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मैं घटनास्थल के लिए जा रही हूं।'

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। काकीनाडा सरकारी सामान्य अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए सात मरीजों को भर्ती किया गया है। उनका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सूर्या फायरवर्क्स में बड़ी संख्या में पटाखा निर्माण श्रमिकों की जान जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'काकीनाडा जिले के वेटलापालेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में हुए धमाके ने मुझे बहुत दु:खी किया है। इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाना बहुत ही दुःखद है।'

घनी हरियाली वाले धान के खेतों के बीच भयानक दृश्य सामने आया, जहां स्थानीय लोग शवों को 'बरकुलु' में ले जाते हुए दिखाई दिए, जो उर्वरक के थैलों से बने होते हैं। घटना स्थल से आग और धुआं उठता रहा। घायल लोगों को बचाने के लिए एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची।

एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने इस दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 'हम बचाव कार्यों पर निगरानी रख रहे हैं और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आएंगे।'

आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया
अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच को सीमित करने या प्रतिबंधित करने की संभावना का अध्ययन करने के लिए मंत्रियों के एक समूह वाली समिति का गठन किया है। राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि आईटी मंत्री नारा लोकेश की अध्यक्षता वाला मंत्रियों का समूह, जिसमें स्वयं वे और स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, विभिन्न राज्य सरकारों और देशों द्वारा अपनाए जा रहे मॉडलों का अध्ययन करेगा, ताकि सबसे बेहतर मॉडल को अपनाया जा सके।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ऐसा कानून पेश किया है, जिसके तहत बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग शुरू करने की आयु सीमा 16 वर्ष निर्धारित की जाएगी। इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगी।

अनीता ने बताया, 'हम सिर्फ़ ऑस्ट्रेलियाई मॉडल नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनियाभर में लागू किए जा रहे अलग-अलग मॉडल्स का अध्ययन कर रहे हैं। हमें इस बारे में एक रिपोर्ट मिलेगी कि सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को कैसे नियंत्रित किया जाए और राज्य इसे किस हद तक लागू कर सकता है?'

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट, जिसमें कुछ सुझाव होंगे, उसे केंद्र सरकार के साथ साझा किया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'या तो प्रतिबंध या पाबंदी। इसे नियंत्रित कैसे करना है, यही मुख्य काम है।'

फेसबुक का उदाहरण देते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, हालांकि वे यूज़र की उम्र पूछते हैं, लेकिन वे साइट पर डाली गई जन्मतिथि की प्रामाणिकता की जांच नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा, 'हमें लगता है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूज़र से उम्र का प्रूफ देने वाले डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए कहना चाहिए, ताकि उनकी सच्चाई वेरिफाई हो सके।' उन्होंने बताया कि ये कुछ सुझाव हैं जो पहले हुई चर्चाओं के दौरान सामने आए थे।

उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि समिति मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ चर्चा करने के बाद एक महीने में अपनी सिफारिशें सौंप देगी।

इसरो का पीएसएलवी-सी62 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह 14 अन्य पेलोड के साथ प्रक्षेपित किया गया
श्रीहरिकोटा/दक्षिण भारत। इसरो के भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी ने सोमवार को यहां स्पेसपोर्ट से उड़ान भरी। यह अपने साथ एक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट और घरेलू और विदेशी ग्राहकों के लिए 14 दूसरे कमर्शियल पेलोड ले गया।

साल के पहले लॉन्च के तौर पर, यह मिशन इसरो की कमर्शियल शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड द्वारा हासिल किए गए कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है।

44.4 मीटर लंबे चार स्टेज वाले पीएसएलवी-सी62 रॉकेट ने सोमवार को तय समय 10.18 बजे पहले लॉन्च पैड से उड़ान भरी।

सभी सैटेलाइट्स के अलग होने के बाद, वैज्ञानिक रॉकेट के चौथे स्टेज (पीएस4) को फिर से चालू करेंगे, ताकि उसे डी-बूस्ट किया जा सके और आखिरी सैटेलाइट, केस्ट्रेल इनिशियल टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर (केआईडी) कैप्सूल को अलग करने के लिए री-एंट्री ट्रेजेक्टरी में लाया जा सके।

उम्मीद है कि यह प्रक्रिया लिफ्ट-ऑफ के बाद दो घंटे से ज़्यादा समय तक चलेगी। इसरो ने बताया कि पीएस4 स्टेज और केआईडी कैप्सूल दोनों पृथ्वी के एटमॉस्फियर में फिर से प्रवेश करेंगे और दक्षिण प्रशांत महासागर में गिरेंगे।

इसरो के एलवीएम3 रॉकेट ने अमेरिकी कम्युनिकेशन सैटेलाइट को लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया
श्रीहरिकोटा/दक्षिण भारत। एक ऐतिहासिक मिशन में, इसरो के सबसे भारी रॉकेट, एलवीएम3-एम6 ने बुधवार को एक अमेरिकी कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित कर दिया।

अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने कहा कि एलवीएम3-एम6 ने ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक उसकी तय ऑर्बिट में पहुंचा दिया है।

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन एक ग्लोबल एलईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) कॉन्स्टेलेशन का हिस्सा है, जो सैटेलाइट के ज़रिए सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी देगा। यह कॉन्स्टेलेशन हर जगह, हर समय सभी के लिए 4जी और 5जी वॉइस और वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा को संभव बनाएगा।

एलवीएम3-एम6 ने न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) और अमेरिका की एएसटी स्पेसमोबाइल (एएसटी और साइंस, एलएलसी) के बीच एक कमर्शियल डील के तहत कम्युनिकेशन सैटेलाइट को ले गया।

न्यूस्पेस इंडिया इसरो की कमर्शियल शाखा है।

43.5 मीटर लंबा रॉकेट बुधवार को सुबह 8.54 बजे यहां दूसरे लॉन्च पैड से शान से आसमान में उड़ गया।

लगभग 15 मिनट की फ्लाइट यात्रा के बाद, स्पेसक्राफ्ट ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 से अलग हो गया और उसे सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया।

स्पेस एजेंसी ने बताया कि 6,100 किलोग्राम वज़न वाला यह कम्युनिकेशन सैटेलाइट, भारतीय धरती से एलवीएम3 लॉन्च के इतिहास में लो अर्थ ऑर्बिट में रखा जाने वाला सबसे भारी पेलोड होगा।

इससे पहले सबसे भारी एलवीएम3-एम5 कम्युनिकेशन सैटेलाइट 03 था, जिसका वज़न लगभग 4,400 किग्रा था, जिसे इसरो ने 2 नवंबर को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

इस मिशन का मकसद अगली पीढ़ी के कम्युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्च करना है, जिसे सीधे स्मार्टफोन को हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

आंध्र प्रदेश: बस हादसे में 9 लोगों की मौत, 22 घायल
चिंतूर/दक्षिण भारत। शुक्रवार तड़के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक बस सड़क से नीचे गिरी और पलट गई। इससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चित्तूर से तेलंगाना जा रही बस में ड्राइवर और क्लीनर समेत 37 लोग सवार थे। उनमें से छह लोग सुरक्षित हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4.30 बजे चिंतूर-मारेडुमिल्ली घाट रोड पर एक मंदिर के पास हुआ।

बरदार ने बताया, 'घाट रोड से बस गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। बस पूरी तरह से खाई में नहीं गिरी। वह पलट गई ... और फंस गई।' उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

अधिकारी के मुताबिक, भारी कोहरे की वजह से बस ड्राइवर को हादसे वाली जगह पर मोड़ नहीं दिखा होगा, जो मोथुगुडेम पुलिस स्टेशन इलाके में आता है।

बरदार ने कहा कि बस यात्री चित्तूर से तेलंगाना के भद्राचलम में श्रीराम मंदिर जा रहे थे।

भारत साल 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा: एन चंद्रबाबू नायडू
पुट्टपर्थी/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भारत साल 2047 तक दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था होगा और भारतीय वैश्विक स्तर पर नंबर एक होंगे।

पुट्टपर्थी में श्रीसत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के 44वें दीक्षांत समारोह में बोलते हुए नायडू ने कहा कि उस समय तक तेलुगु लोगों को भारतीयों के बीच लीडिंग रोल निभाना होगा।

उन्होंने कहा, 'किसी भी तरह से, साल 2047 तक हम नंबर एक होंगे। भारत नंबर एक अर्थव्यवस्था होगा। भारतीय दुनियाभर में नंबर एक होंगे। भारतीयों में, तेलुगु लोगों को देश को लीड करना है। यह हमारा फैसला है।'

उन्होंने विद्यार्थियों से इस लक्ष्य के लिए अपने योगदान के क्षेत्र को पहचानने की अपील की।

नायडू ने कहा कि 21वीं सदी भारत की है और इसे कोई हरा नहीं सकता। भविष्य की टेक्नोलॉजी पर राज्य के फोकस पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने 'एक परिवार, एक एंटरप्रेन्योर' अवधारणा को बढ़ावा देने वाली पहलों का ज़िक्र किया और हर परिवार को एआई का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश एआई, डेटा सेंटर, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस, एयरोस्पेस, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टर को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि रायलसीमा क्षेत्र हाई-टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट का हब बनेगा।

रतन टाटा इनोवेशन हब पर ज़ोर देते हुए नायडू ने कहा कि सरकार किसी के भी नए आइडिया को बढ़ावा देगी और सपोर्ट करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए नायडू ने दोहराया कि वे सही समय पर सही जगह पर सही नेता हैं, खासकर ऐसे समय में जब 'सभी देशों में नेतृत्व का संकट' है।

'मानव सेवा ही माधव सेवा' — सत्य साईं बाबा के अनुयायियों का सबसे बड़ा आदर्श: मोदी
पुट्टपर्थी/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुट्टपर्थी में श्रीसत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीसत्य साईं बाबा का यह जन्म शताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है। आज भले ही वे हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम, उनकी सेवा भावना आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीसत्य साईं बाबा का संदेश केवल पुस्तकों, प्रवचनों और आश्रमों की सीमाओं में नहीं रहा है। उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों के बीच दिखता है। आज भारत के शहरों से लेकर छोटे गांवों तक, स्कूलों से लेकर आदिवासी बस्तियों तक, संस्कृति, शिक्षा और चिकित्सा सेवा का एक अद्भुत प्रवाह दिखाई देता है। बाबा के करोड़ों अनुयायी बिना किसी स्वार्थ के इस काम में लगे हैं। मानव सेवा ही माधव सेवा है, यह बाबा के अनुयायियों के सबसे बड़ा आदर्श है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां 20 हजार से ज्यादा बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए हैं। इससे उन बेटियों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हुआ है। भारत सरकार ने 10 साल पहले बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी।

उन्होंने कहा कि यह देश की उन योजनाओं में से एक है, जिसमें 8.2 प्रतिशत का सबसे ज्यादा ब्याज हमारी  बेटियों को मिलता है। अब तक देश की 4 करोड़ से ज्यादा बेटियों के खाते सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं।अब तक इन बैंक खातों में सवा 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जमा कराई जा चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में पिछले 11 वर्ष में ऐसी अनेक योजनाएं शुरू हुई हैं, जिन्होंने नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को बहुत मजबूत कर दिया है और देश के गरीब, वंचित निरंतर सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ रहे हैं। साल 2014 में देश में 25 करोड़ लोग ही सामाजिक सुरक्षा के दायरे में थे। आज बड़े संतोष के साथ बाबा के चरणों में बैठकर कहता हूं, यह संख्या करीब 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

आंध्र प्रदेश: कासीबुग्गा मंदिर में भगदड़ में कम से कम 10 लोगों की मौत
कासीबुग्गा (आंध्र प्रदेश)/दक्षिण भारत। श्रीकाकुलम जिले में शनिवार को एक मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, कासीबुग्गा उप-संभाग प्रभारी डीएसपी लक्ष्मण राव ने बताया कि कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11.30 बजे भगदड़ मची और 'सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।'

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना ने मुझे व्यथित कर दिया। यह बहुत दु:खद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायल व्यक्तियों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय नेताओं को भगदड़ स्थल पर राहत कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

चक्रवात 'मोंथा' की वजह से आंध्र प्रदेश के 3,778 गांवों में हो सकती है भारी बारिश: चंद्रबाबू नायडू
अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि चक्रवात 'मोंथा' का प्रभाव मंगलवार सुबह से तेज होगा और 3,778 गांवों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात मोंथा मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया।

बता दें कि थाई भाषा में 'मोंथा' का अर्थ सुगंधित फूल होता है।

मुख्यमंत्री नायडू ने अपने एक्स अकाउंट पर बताया, 'हम राज्य पर चक्रवात मोंथा के प्रभाव का हर घंटे आकलन कर रहे हैं। हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। मैंने अधिकारियों के साथ समीक्षा की है और उन्हें तूफान के कारण संपत्ति और जान-माल की हानि को रोकने के लिए एहतियाती उपाय करने का आदेश दिया है।'

उन्होंने कहा, 'हम समय-समय पर तथ्यात्मक जानकारी देकर जनता को सचेत कर रहे हैं। हमने तटीय क्षेत्रों में लोगों को निकालकर पुनर्वास केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं। हमने एनडीआरएफ और एसडीआर बलों को तैनात किया है।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमने बिजली आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, नालियों की मरम्मत और गिरे हुए पेड़ों को हटाने के लिए मशीनरी सहित टीमें उपलब्ध कराई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात के प्रभाव के कारण राज्य की वर्तमान स्थिति के बारे में फोन पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।'

नायडू ने कहा, 'मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करें और आवश्यक सावधानियां बरतें।'

आंध्र प्रदेश में हुआ बड़ा हादसा, बस में आग लगने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत
विजयवाड़ा/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। इसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कावेरी ट्रैवल्स की एक बस की बाइक से टक्कर हो गई। इससे आग भड़क गई और उसने बस को अपनी चपेट में ले लिया।

यह बस हैदराबाद से बेंगलूरु जा रही थी। इसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के तुरंत बाद आग की लपटों ने बस को अपने आगोश में ले लिया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 11 शवों की शिनाख्त हो चुकी है। वहीं, 9 शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया था, जिससे ज्यादा जनहानि हुई।

कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया जा रहा है कि बाइक से टक्कर की वजह से बस में आग लगी, लेकिन उसमें कोई ज्वलनशील पदार्थ भी था, जिससे आग अचानक बेकाबू हो गई थी। बस में आग को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

लगभग 12 लोगों ने हादसे के बाद खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि उनमें से कई झुलस गए थे। बचाव और अग्निशमन अभियान सुबह तक चलाया गया। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्हें देखकर लोग इन बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

बता दें कि हाल में राजस्थान में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। एक बस में आग लगने से 22 लोग जिंदा जल गए थे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, 'कुरनूल ज़िले के चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुए भीषण बस हादसे के बारे में जानकर मुझे गहरा दु:ख हुआ है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।'

विशाखापत्तनम: नौसेना ने पनडुब्बी रोधी पोत 'एंड्रॉथ' का जलावतरण किया
विशाखापत्तनम/दक्षिण भारत। भारतीय नौसेना ने सोमवार को यहां नौसेना डॉकयार्ड में एक समारोह में दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जलयान 'एंड्रॉथ' को शामिल किया।

नौसेना के अनुसार, एंड्रॉथथ के शामिल होने से उसकी समग्र पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) क्षमताएं बढ़ेंगी, खासकर तटीय और उथले पानी में संचालन के लिए।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों और शिपयार्ड प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की।

https://www.instagram.com/p/DPdFhOXkw02/?hl=en

ईएनसी की ओर से जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, 'एंड्रॉथ का जलावतरण नौसेना के स्वदेशीकरण और क्षमता संवर्द्धन की दिशा में चल रहे प्रयासों की ओर बड़ा कदम है।'

कोलकाता स्थित एक कंपनी द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित यह पोत भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता का प्रतीक है। इसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा घटक स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त किए गए हैं।

चंद्रबाबू नायडू बोले- अमेरिकी टैरिफ से आंध्र के इस उद्योग को 25,000 करोड़ रु. का नुकसान
अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के झींगा निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र को 25,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और 50 प्रतिशत तक निर्यात ऑर्डर रद्द हो गए हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह को संबोधित अलग-अलग पत्रों में, मुख्यमंत्री ने दक्षिणी राज्य के जलीय कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली कठिनाइयों को उजागर किया और उनसे समर्थन का अनुरोध किया।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय मंत्रियों को लिखे अपने पत्रों में नायडू ने कहा, 'अमेरिका द्वारा लगाए गए करों से झींगा निर्यात पर भारी असर पड़ा है। अनुमान है कि 25,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ होगा। 50 प्रतिशत तक निर्यात ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं।'

मुख्यमंत्री के अनुसार, 2,000 कंटेनरों के माध्यम से होने वाले निर्यात पर 600 करोड़ रुपए तक का कर लगाया गया है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आंध्र प्रदेश देश के झींगा निर्यात का 80 प्रतिशत और समुद्री निर्यात का 34 प्रतिशत निर्यात करता है, जिसका मूल्य लगभग 21,246 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष है। उन्होंने बताया कि 2.5 लाख परिवार और संबद्ध क्षेत्रों के 30 लाख से ज्यादा लोग जलीय कृषि क्षेत्र पर निर्भर हैं।

नायडू ने कहा कि उनकी सरकार ने जलीय कृषि के किसानों को समर्थन देने के लिए कदम उठाए हैं, जिसके तहत जलीय कृषि चारा निर्माताओं से कीमतों में 9 रुपए प्रति किलोग्राम की कटौती करवाई गई है और सब्सिडी वाले बिजली ट्रांसफार्मर की आपूर्ति पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने केंद्र से जलीय कृषि उत्पादों के घरेलू उपयोग को बढ़ाने, जीएसटी, वित्त और अन्य में लचीलापन लाने के उपाय करके जलीय कृषि क्षेत्र को बचाने का भी अनुरोध किया।

इसके अलावा, उन्होंने 100 करोड़ रुपये का एक कोष स्थापित करने, शीत भंडारों और स्वच्छ मछली एवं समुद्री खाद्य बाजारों की स्थापना करने का आह्वान किया। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार किसानों को सीधे बाजार तक आपूर्ति चेन की सुविधा देने के लिए आंध्र प्रदेश झींगा उत्पादक समन्वय समिति की स्थापना करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने समुद्री खाद्य उपभोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान की जरूरत पर जोर दिया।