तेलंगाना - Dakshin Bharat Rashtramat

केसीआर की बेटी कविता ने नया राजनीतिक संगठन लॉन्च किया
हैदराबाद/दक्षिण भारत। तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने शनिवार को 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' (टीआरएस) नाम से राजनीतिक संगठन लॉन्च किया।

कविता ने शहर के बाहरी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी के नाम की घोषणा की।

कविता को सितंबर 2025 में बीआरएस से निलंबित कर दिया गया था। यह कार्रवाई तब हुई जब उन्होंने अपने चचेरे भाइयों और पार्टी नेताओं टी हरीश राव और जे संतोष कुमार पर बीआरएस शासनकाल के दौरान निर्मित 'कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना' को लेकर, अपने पिता और बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव की छवि को 'धूमिल' करने का आरोप लगाया था।

कविता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'नाम याद रखना: तेलंगाना राष्ट्र सेना। हम पीछे हटने से इन्कार करते हैं, चाहे कुछ भी हो जाए। अब समय आ गया है कि तेलंगाना की जनता अपनी बात कहे। हम अपनी आकांक्षाओं को मिटने नहीं देंगे। अगर हमारे रास्ते में आने की हिम्मत की, तो राख बन जाओगे। तुम्हारा समय समाप्त हो चुका है, अब हमारा समय है।'

अपने निलंबन के बाद से, कविता 'तेलंगाना जागृति' के बैनर तले जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। यह एक सांस्कृतिक संगठन है जिसकी वे प्रमुख हैं। उनके पिता के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का मूल नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) था। हालांकि, साल 2022 में इसका नाम बदलकर बीआरएस कर दिया गया।

81 साल के व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने ​लगा दिया 7.12 करोड़ रु. का चूना
हैदराबाद/दक्षिण भारत। यहां एक 81 साल के व्यक्ति को 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम में 7.12 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया गया। धोखेबाजों ने मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्ग को ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट में शामिल होने की धमकी दी और वेरिफिकेशन के बहाने यह रकम ऐंठ ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल 27 अक्टूबर को साइबर फ्रॉड करने वालों ने पीड़ित को एक कूरियर कंपनी से होने का दावा करते हुए फोन किया और बताया कि उनके नाम से मुंबई से थाईलैंड एक पार्सल भेजा गया था, जिसमें एमडीएमए नशीली दवा, पासपोर्ट और कुछ डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड मिले हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पार्सल को रोक लिया है और केस मुंबई पुलिस को भेज दिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में, एक और कॉलर ने मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर उसे कॉल किया और बताया कि वह ड्रग्स तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी गतिविधियों के एक बड़े रैकेट में शामिल है।

उनके बैंक अकाउंट डिटेल्स और निवेश के वेरिफिकेशन के बहाने, कॉलर ने कहा कि वह उनके बताए गए अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करे ताकि वह केस से बाहर निकल सके और अगर वह बेगुनाह पाया गया, तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे। पीड़ित को इस मामले के बारे में किसी को भी न बताने का निर्देश दिया गया था।

बुजुर्ग ने दो महीने में 7.12 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद अपराधियों ने उनसे 1.2 करोड़ रुपए और ट्रांसफर करने की मांग की। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि धोखेबाजों ने ठग लिया है। उन्होंने 30 दिसंबर को तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित बुजुर्ग पहले बिज़नेस करते थे।

डिजिटल अरेस्ट एक फ्रॉड है जिसमें पुलिस या दूसरी जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर धोखेबाज़ लोग वीडियो कॉल के ज़रिए पीड़ितों को फंसाकर उनसे पैसे ठगते हैं।

कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
हैदराबाद/दक्षिण भारत। कांग्रेस के 'वोट चोरी' के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने सोमवार को कहा कि पार्टी को तेलंगाना और कर्नाटक में सत्ता छोड़कर एक मिसाल कायम करनी चाहिए, क्योंकि इन दोनों दक्षिणी राज्यों में सरकारें 'उसी चुनाव आयोग के तहत बनी थीं'।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को हराने के लिए 'सत्य' का सहारा लेते हुए, राहुल गांधी ने अपना पूरा तर्क 'असत्य' पर बनाया, और देश को गुमराह किया।'

भाजपा नेता ने आगे कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सभ्यता की भाषा में शक्ति को ऊर्जा के रूप में बताया, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे सत्ता के रूप में देखा।

संजय कुमार ने कहा कि सभ्यता से जुड़े किसी संदर्भ को राजनीतिक गुस्से में बदलना भारत की सांस्कृतिक भाषा और यहां तक ​​कि आधारभूत विज्ञान की भी खराब समझ को दिखाता है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले सही कहा था, जो लोग शक्ति पर हमला करने की कोशिश करते हैं, वे आखिरकार खुद को ही नुकसान पहुंचाते हैं। हिंदू धर्म जल्दी-जल्दी ब्रीफिंग से नहीं सीखा जाता, और शक्ति गद्दी जैसी नहीं है।

संजय कुमार ने कहा कि अगर कांग्रेस सच में मानती है कि चुनाव में धांधली हुई है तो उसे तेलंगाना और कर्नाटक में सत्ता छोड़कर एक मिसाल कायम करनी चाहिए, ये सरकारें भी उसी चुनाव आयोग, उसी वोटर लिस्ट और उसी संविधान के तहत बनी हैं। जब आप जीतते हैं तो लोकतंत्र का जश्न मनाते हैं और जब हारते हैं तो 'वोट चोरी' का रोना रोते हैं, ऐसा नहीं हो सकता।

संजय कुमार ने कहा कि पहले, कांग्रेस ने यह झूठा दावा करके डर फैलाया था कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। अब वह एक और झूठ फैला रही है कि वोटर वेरिफिकेशन से आधार, राशन कार्ड, ज़मीन या संपत्ति छिन जाएगी। यह जानबूझकर डराने वाली राजनीति है। कांग्रेस ने असत्य को अपना राजनीतिक हथियार बना लिया है। यह सच्चाई की लड़ाई नहीं है। यह तो अस्वीकार करने का एक बहाना है।

चुनावी हार को 'वोट चोरी' कहना उन करोड़ों मतदाताओं का अपमान है जिन्होंने सोच-समझकर, स्वतंत्र होकर अपना फैसला लिया। इमरजेंसी से लेकर दशकों तक संस्थाओं में हेरफेर तक, कांग्रेस ने लोकतंत्र को अपनी निजी संपत्ति समझा है।

तेलंगाना: भाजपा ने रेवंत रेड्डी की ‘हिंदूविरोधी’ टिप्पणियों के खिलाफ प्रदर्शन किया
हैदराबाद/दक्षिण भारत। तेलंगाना भाजपा की महिला और युवा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की कथित हिंदूविरोधी टिप्पणियों के खिलाफ यहां प्रदर्शन किया।

भाजपा की महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने यहां नामपल्ली स्थित पार्टी के तेलंगाना मुख्यालय में हुए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए।

रेड्डी की टिप्पणियों को शर्मनाक बताते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राज्य इकाई की अध्यक्ष शिल्पा रेड्डी ने उनसे माफी की मांग की।

सड़क पर धरने पर बैठे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने वहां से हटाया।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने रेड्डी की टिप्पणियों के खिलाफ 3 दिसंबर को पूरे राज्य में पुतला दहन सहित विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और बंडी संजय कुमार सहित अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की कथित हिंदूविरोधी टिप्पणियों की निंदा की और तेलंगाना में हिंदुओं की एकता का आह्वान किया।

मंगलवार को यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि यह पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है और यह विभिन्न सोच वाले लोगों का घर है।

हिंदू धर्म का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्त अनेक देवताओं की पूजा करते हैं।

उन्होंने कहा, 'हिंदुओं के लिए कितने देवता हैं? तीन करोड़? जो अविवाहित हैं उनके लिए हनुमान हैं। जो दो बार विवाह करते हैं, उनके लिए एक और देवता हैं।'

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय देवता हैं जहां विशेष अवसरों पर ... और ... भोजन परोसा जाता है, और कुछ देवता ऐसे हैं जिनकी पूजा 'दाल-चावल' खाने वाले करते हैं।

तेलंगाना: रेवंत रेड्डी ने बीआरएस पर साधा निशाना- 'कार' पहले ही गैराज में डाल दी गई है
हैदराबाद/दक्षिण भारत। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा है कि बीआरएस की 'कार' (चुनाव चिह्न) पहले ही गैराज में डाल दी गई है। उन्होंने विपक्षी नेताओं केटी रामा राव और टी हरीश राव पर आगामी जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को धोखा देने का आरोप लगाया।

पार्टी उम्मीदवार वी नवीन यादव के समर्थन में बोराबंडा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि रामा राव (केटीआर) और हरीश राव जुबली हिल के मतदाताओं को गुमराह करने के लिए ऑटोरिक्शा में घूम रहे हैं।

रामा राव, उनके चचेरे भाई और बीआरएस विधायक हरीश राव और पार्टी के अन्य नेताओं ने पिछले महीने यहां विभिन्न स्थानों पर ऑटोरिक्शा में यात्रा की और मांग की कि कांग्रेस सरकार साल 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले ऑटो चालकों को दिए गए चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करे।

रामा राव पर तीखा हमला करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष की बहन के. कविता के बयानों से पता चलता है कि बीआरएस नेतृत्व परिवार और सरकार में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'परिवार में संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर केटीआर ने अपनी ही बहन को घर से निकाल दिया। कोई भी बेटी या बहन कविता की तरह अपने परिवार के सदस्यों पर ऐसे बेबुनियाद आरोप नहीं लगाती, जब तक कि उसके साथ अन्याय न हुआ हो।'

उन्होंने पूछा, 'क्या केटीआर बीआरएस उम्मीदवार एम सुनीता को सम्मान देंगे, जबकि उनकी अपनी बहन ने उनके खिलाफ खुलेआम बगावत कर दी है?'

रेड्डी के अनुसार, नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, रामा राव ने जुबली हिल्स के स्थानीय मुद्दों का कभी समाधान नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे आरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा और शिल्परमम में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन के लिए स्टॉल आवंटित करना।

के कविता के आरोपों को खारिज करते हुए रेवंत रेड्डी ने क्या कहा?
महबूब नगर/दक्षिण भारत। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को पूर्व बीआरएस नेता के कविता द्वारा पार्टी विधायक टी हरीश राव के साथ 'अप्रत्यक्ष समझौते' के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें 'ऐसे ... लोगों के साथ शामिल होने की जरूरत नहीं है।'

रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्हें 'बीआरएस के पारिवारिक विवादों में नहीं घसीटा जाना चाहिए।'

अपने गृह जिले महबूब नगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड्डी ने बीआरएस (पार्टी का नाम लिए बिना) पर 'ऐसा माहौल बनाने का आरोप लगाया, जिसमें प्रतिद्वंद्वी पार्टियां टिक नहीं सकेंगी।'

उन्होंने आरोप लगाया, ‘विधायक बनने की आकांक्षा रखने वाले राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए।’

बीआरएस के भीतर आंतरिक पारिवारिक विवादों का अप्रत्यक्ष संदर्भ देते हुए उन्होंने दावा किया कि वे 'कथित रूप से गलत तरीके से अर्जित धन के वितरण के इर्द-गिर्द घूमते हैं।'

उन्होंने दावा किया, 'एक का कहना है कि रेवंत रेड्डी हरीश राव और संतोष कुमार के पीछे हैं। दूसरे का कहना है कि रेवंत रेड्डी के कविता के पीछे हैं। तेलंगाना की जनता आपको पहले ही नकार चुकी है। क्या कोई आपके साथ खड़ा होगा? मैं चार करोड़ तेलंगानावासियों के पीछे हूं और उनके लिए काम कर रहा हूं। मेरे पास इतना समय नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'लोग आपको पहले ही नकार चुके हैं। आप एक हज़ार रुपए के नोट की तरह हैं, जो ख़त्म हो चुका है। समय के साथ वह पार्टी ख़त्म हो जाएगी।'

उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों के साथ भी स्थिति की तुलना की। उन्होंने दावा किया, 'जनता पार्टी की कभी लोकप्रियता थी, जो अब गायब हो गई है, और टीडीपी एक अद्भुत पार्टी थी जिसने कई लोगों को अवसर दिए। हालांकि, कुछ लोगों की साजिशों के कारण टीडीपी अब तेलंगाना में समस्या का सामना कर रही है।'

रेड्डी ने बीआरएस के अस्तित्व पर सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया, 'इतने सारे बुरे काम करने के बाद आप कैसे बचे रह सकते हैं?'

अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए रेड्डी ने कहा, 'शिक्षा और सिंचाई पर मेरा ध्यान है, क्योंकि ये रोजगार सृजन को बढ़ावा देती हैं।'

इससे पहले, दिन में बीआरएस से निलंबित कविता ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि उनके चचेरे भाई एवं बीआरएस नेता टी हरीश राव की रेड्डी के साथ 'अप्रत्यक्ष सहमति' है।

पार्टी संस्थापक एवं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता ने विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है।

के कविता ने बीआरएस से नाता तोड़ा, एमएलसी पद छोड़ा
हैदराबाद/दक्षिण भारत। केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस से निलंबन के एक दिन बाद, के कविता ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अपने चचेरे भाई एवं पूर्व मंत्री टी हरीश राव पर निशाना साधा।

पार्टी संस्थापक एवं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी कविता ने  विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने संकेत दिया कि पिता पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का 'दबाव' था।

उन्होंने हरीश राव पर केसीआर के परिवार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया।

यहां अपने समर्थकों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए 47 वर्षीया पूर्व सांसद ने हरीश राव पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के साथ मौन सहमति रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, 'मैंने कभी किसी पद की आकांक्षा नहीं की। मैं (विधान परिषद) अध्यक्ष को त्यागपत्र भेज रही हूं... मैं बीआरएस की प्राथमिक सदस्यता से भी केसीआर को त्यागपत्र भेज रही हूं।'

कविता ने कहा कि उनके भाई और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव को हरीश राव की कथित साज़िशों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जब उनके ख़िलाफ़ 'दुर्भावनापूर्ण अभियान' चलाया गया था, तब उनके भाई ने उनका साथ नहीं दिया था।

कविता ने आरोप लगाया कि कालेश्वरम सिंचाई परियोजना में कथित अनियमितताओं को लेकर केसीआर के खिलाफ कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित सीबीआई जांच उनके चचेरे भाई हरीश राव और संतोष राव के भ्रष्टाचार के कारण थी।

कालेश्वरम परियोजना: रेवंत रेड्डी ने लंबी बहस के बाद सीबीआई जांच की घोषणा की
हैदराबाद/दक्षिण भारत। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार तड़के पूर्ववर्ती बीआरएस शासन के दौरान निर्मित कालेश्वरम परियोजना में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की घोषणा की।

कलेश्वरम परियोजना पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट पर विधानसभा में देर रात लगभग 2 बजे समाप्त हुई संक्षिप्त चर्चा के अंत में बोलते हुए रेड्डी ने कहा कि इस परियोजना की जांच सीबीआई को सौंपना उचित है, क्योंकि यह अंतरराज्यीय मामला है। इसमें विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार के विभाग और एजेंसियां ​​शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकारी संगठन और वित्तीय संस्थान भी परियोजना के डिजाइन, निर्माण और वित्तपोषण में शामिल हैं।

उन्होंने कहा, 'इसलिए, सदन अध्यक्ष की अनुमति से इस मामले की जाँच सीबीआई को सौंपने का निर्णय ले रहा है। चूंकि इसमें कई मुद्दे शामिल हैं और जांच योग्य मामले भी हैं, इसलिए हमारी सरकार सीबीआई जाँच के आदेश जारी कर रही है।'

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) और न्यायिक आयोग की रिपोर्टों ने परियोजना से संबंधित विभिन्न मुद्दों की गहन और अधिक व्यापक जांच की आवश्यकता पर बल दिया है।

उन्होंने कहा कि न्यायिक आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कई खामियों और अनियमितताओं की पहचान की है, जिनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीएसए की रिपोर्ट के अनुसार, योजना, डिजाइन और गुणवत्ता नियंत्रण में खामियां कालेश्वरम परियोजना के मेदिगड्डा बैराज की विफलता का कारण पाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक कालेश्वरम परियोजना के लिए लिए गए ऋण पर मूलधन और ब्याज के रूप में 49,835 करोड़ रुपए का भुगतान किया है, जिसमें कुल ब्याज 29,956 करोड़ रुपए है और मूलधन 19,879 करोड़ रुपए चुकाया गया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने केन्द्र सरकार से बातचीत की और 26,000 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण पुनर्गठन करवाया।

भाजपा ने राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा ने तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने हाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन की आलोचना करते हुए इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा के तेलंगाना अध्यक्ष के रूप में एन रामचंद्र राव की संभावित नियुक्ति से नाराज राजा सिंह ने 30 जून को तत्कालीन वर्तमान अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि यह निर्णय लाखों पार्टी सदस्यों के लिए एक झटका और निराशा है और इसे उनका त्यागपत्र माना जाना चाहिए।

कुछ घंटों बाद रेड्डी के स्थान पर राव को चुन लिया गया।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विधायक को लिखे पत्र में बताया कि उनका पत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा, 'आपके द्वारा उल्लिखित विषयवस्तु अप्रासंगिक है और पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों से मेल नहीं खाती।'

अरुण सिंह ने बताया कि नड्डा के निर्देशानुसार राजा सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

तेलंगाना: फार्मा प्लांट में धमाके से 8 लोगों की मौत, 26 घायल हुए
संगारेड्डी (तेलंगाना)/दक्षिण भारत। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक फार्मा संयंत्र में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुए धमाके से आठ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची फार्मा कंपनी के संयंत्र के रिएक्टर में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण धमाका हुआ, जहां आग भी लग गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन मौतों पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस महानिरीक्षक (मल्टीजोन) वी सत्यनारायण ने कहा, 'दुर्घटना स्थल से छह शव बरामद किए गए हैं और दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।'

फैक्ट्री सूत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि धमाके के समय फैक्ट्री में 150 लोग थे, जबकि लगभग 90 लोग उसी क्षेत्र में थे जहां धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि धमाका सुबह 9.28 से 9.35 बजे के बीच हुआ। प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिसने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि करीब 10 अग्निशमन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान भी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है तथा आगे कोई नुकसान होने की आशंका नहीं है। अधिकारी ने बताया कि करीब 10 श्रमिक एक कमरे में फंस गए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

यह पूछे जाने पर कि दुर्घटना के समय कितने श्रमिक काम कर रहे थे, उन्होंने कहा कि सटीक संख्या का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि श्रमिकों का विवरण रखने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

हैदराबाद की इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत
हैदराबाद/दक्षिण भारत/भाषा। हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में आग लगने की घटना में जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में लोगों की मौत होने से बहुत दुखी हूं। अपने प्रियजन को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।'

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जितेंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, हालांकि थोड़ा धुआं है जिसे नियंत्रित किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि इमारत के भूतल पर आभूषण की दुकानें थीं और ऊपरी मंजिल पर एक फ्लैट में लोग रह रहे थे। धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैल गया और लोगों का दम घुटने लगा।

तेलंगाना अग्निशमन विभाग ने एक बयान में बताया कि आग भूतल पर लगी और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।

अग्निशमन, खोज और बचाव कार्य एक साथ किया गया और पहली मंजिल पर फंसे 17 लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई लोग बेहोश मिले और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

परिवहन एवं हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के एक विधायक ने पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन निहित स्वार्थों से प्रेरित: जी किशन रेड्डी
हैदराबाद/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एआईएमआईएम और अन्य पर जनता को गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप लगाया और दावा किया कि जिन लोगों ने दशकों तक वक्फ संपत्तियों को लूटा, वे अब कल्याण के उद्देश्य से सुधारों का विरोध कर रहे हैं।

रेड्डी ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम और कांग्रेस इस मुद्दे पर राजग सरकार और भाजपा के खिलाफ 'झूठा अभियान' चला रहे हैं।

एआईएमआईएम और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा 19 अप्रैल को यहां आयोजित किए जाने वाले प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को गरीब मुसलमानों की मदद करनी चाहिए थी, लेकिन इसका 'मजलिस (एआईएमआईएम) के लोगों और बड़े मुस्लिम भूमि हड़पने वालों द्वारा इस्तेमाल किया गया'।

उन्होंने कहा, 'वही माफिया जिन्होंने इतने सालों तक वक्फ बोर्ड की जमीन लूटी, वे अब विरोध कर रहे हैं। मैं मुस्लिम समुदाय से अपील करना चाहता हूं। गरीब मुसलमानों को आज तक वक्फ से कोई लाभ नहीं मिला है। हम मोदी सरकार की ओर से आपको आश्वस्त करना चाहते हैं। आने वाले दिनों में हम सुनिश्चित करेंगे कि हर रुपए का हिसाब हो।'

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि मोदी सरकार द्वारा वक्फ कानून में किए गए संशोधनों का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का विकास करना और उन्हें अतिक्रमण से बचाना है।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की थी कि एआईएमपीएलबी 19 अप्रैल को हैदराबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ एक विरोध बैठक आयोजित करेगा।

यह बैठक एआईएमपीएलबी के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी के नेतृत्व में दारुस्सलाम (यहां एआईएमआईएम का मुख्यालय) में शाम 7 बजे से 10 बजे तक होगी।

इससे पहले पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा कि भाजपा वक्फ संशोधन अधिनियम के मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय से संपर्क करेगी।

उन्होंने कहा कि आउटरीच कार्यक्रम पर 17 अप्रैल को यहां एक तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी।