तमिलनाडु - Dakshin Bharat Rashtramat

चेन्नई: जीएसटी अधिकारियों के साथ तनातनी के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे
चेन्नई/दक्षिण भारत। चेन्नई के सौकारपेट में जीएसटी अधिकारियों की टीम के साथ तनातनी के बाद व्यापारियों ने शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दरअसल जीएसटी अधीक्षक निशांत के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार शाम लगभग 4 बजे मिंट स्ट्रीट स्थित महिपाल स्टेनलेस पहुंची और जांच करने लगी। इससे व्यापारी आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते 300 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट गई और अधिकारियों का घेराव कर लिया। इस दौरान भारी हंगामा हुआ।

अधिकारियों से संदेश मिलने के बाद एलिफेंट गेट पुलिस स्टेशन के कर्मी वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। टीम में निरीक्षक अज़ीज़, सुशील और अन्य अधिकारी शामिल थे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जांच पर आपत्ति जताते हुए ऑडिट के गैर-कानूनी होने का दावा किया।

'जीएसटी चुकाने में आपत्ति नहीं'

व्यापारियों का कहना है कि उन्हें जीएसटी चुकाने में आपत्ति नहीं है, लेकिन कोई भी प्रक्रिया नियमानुसार होनी चाहिए। अचानक जीएसटी अधिकारियों के आने से भय फैलता है, कई आशंकाएं जन्म लेती हैं और व्यापार के संचालन पर असर पड़ता है।

व्यापारियों ने मांग की कि आयुक्त समेत जीएसटी के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर आना चाहिए और कार्रवाई के बारे में बताना चाहिए।

अधिकारियों को पुलिस स्टेशन पहुंचाया गया

व्यापारियों के घेराव और आक्रोश की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बातचीत के ज़रिए हालात को सामान्य बनाने की कोशिश की। जब कोई सुलह नहीं हुई तो फ्लावर बाज़ार के पुलिस उपायुक्त पहुंचे और व्यापारियों के साथ बातचीत की। इसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ और जीएसटी अधिकारियों को सुरक्षित एलिफेंट गेट पुलिस स्टेशन पहुंचाया गया।

शांति और अनुशासन का ध्यान रखने की अपील

व्यापारियों के फ़ेडरेशन के बैनर तले और 52 ट्रेड एसोसिएशन के समर्थन से शनिवार को बंद के आह्वान के कारण दुकानों के शटर बंद रहे। इससे बाजारों में लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। व्यापारियों ने बंद के दौरान शांति और अनुशासन का खास ध्यान रखने की अपील की थी। इस मुद्दे की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा रही।

लक्ज़री फ़ैशन का खजाना लेकर आ रही हाई लाइफ़
चेन्नई/दक्षिण भारत। फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हाई लाइफ़ प्रदर्शनी का आगाज 4 अगस्त को हयात रीजेंसी में होगा। यह 5 अगस्त को भी जारी रहेगी।

इसके आयोजकों ने बताया कि चेन्नई का सबसे पसंदीदा डिज़ाइनर शॉपिंग डेस्टिनेशन आ गया है। इसका कई दिन पहले से ही इंतजार किया जाता है।

भारत के मशहूर डिज़ाइनर्स के मॉडर्न कपड़े, शानदार एथनिक वियर, हाथ से बनी ज्वेलरी, स्टाइलिश एक्सेसरीज़ और भी बहुत कुछ के साथ लक्ज़री फ़ैशन की दुनिया आपका इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा कि यहां लेटेस्ट ट्रेंड्स, बेहतरीन कारीगरी और खास स्टाइल सबकुछ एक ही जगह से प्राप्त कर सकते हैं।

विश्वसनीयता की विरासत, सेवा का संकल्प
'दक्षिण भारत राष्ट्रमत' के स्थापना दिवस के अवसर पर, हम उन सभी बधाई संदेशों और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं, जो हमें प्राप्त हुए हैं। दो दशक से अधिक समय से बेंगलूरु में और डेढ़ दशक से चेन्नई में, हम निरंतर हिंदी माध्यम से दक्षिण भारत के पाठकों तक समाचार और विचार पहुंचा रहे हैं।

यह मात्र एक अखबार नहीं, बल्कि विश्वसनीयता का प्रतीक और समाज को जोड़ने वाला सेतु है। हमें गर्व है कि इस यात्रा में कभी विश्वसनीयता से समझौता नहीं किया। हर खबर, हर विश्लेषण और हर रिपोर्ट के पीछे हमारा एकमात्र उद्देश्य रहा है- पाठकों को सच्चाई से रूबरू कराना और उन्हें सूचित, जागरूक तथा एक-दूसरे से जुड़ा हुआ महसूस कराना।

भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं होती है। वह लोगों को जोड़ना भी सिखाती है। जब कोई भाषा हृदय से बोली जाती है तो वह क्षेत्रवाद, भाषावाद समेत कई दीवारों से ऊपर उठ जाती है। दक्षिण भारत में हिंदी के मार्ग में चुनौतियां कम नहीं रही हैं।

इनके कारण कई लोग हिंदी को अपनाने में संकोच महसूस करते हैं। फिर भी, हमने इसे अपनी तपस्या माना। हम बिना किसी शोर के, बिना किसी समझौते के लगातार सेवा कर रहे हैं, क्योंकि हमें विश्वास है कि भाषा कोई प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एक-दूसरे को निकट लाने का नाम है।

भारत की सभी भाषाएं फूलों की तरह हैं- प्रत्येक का अपना रंग, सुगंध और सुंदरता है। हिंदी उन सबको एक सूत्र में पिरोने वाला धागा है। जब ये फूल एक माला में गूंथे जाते हैं तो अनुपम सुंदरता उभरती है। 'दक्षिण भारत राष्ट्रमत' भी ठीक यही कार्य कर रहा है- व्यक्ति को समाज से, समाज को राष्ट्र से और राष्ट्र को विश्व से जोड़ रहा है। हम सांस्कृतिक पुल का निर्माण कर रहे हैं, जहां उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम की कोई दूरी नहीं रह जाती है।

इस स्थापना दिवस पर फिर से संकल्प लेते हैं कि आने वाले वर्षों में भी हम इसी तरह निष्पक्षता, साहस और सकारात्मकता के साथ पाठकों की सेवा करते रहेंगे। आपका स्नेह, समर्थन और सुझाव ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। आइए, हम सब मिलकर सुंदर, सफल, सशक्त, समृद्ध और एकजुट भारत का निर्माण करें।

'दक्षिण भारत राष्ट्रमत' परिवार

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने नवजातों को सोने की अंगूठियां भेंट कीं
मदुरै/दक्षिण भारत। टीवीके नेता एवं तमिलनाडु के ऊर्जा संसाधन मंत्री आर निर्मलकुमार ने रविवार को यहां नवजातों को सोने की अंगूठियां भेंट कीं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि निर्मल कुमार, जिनके पास कानून विभाग का पोर्टफोलियो भी है, ने सोने की अंगूठियां टीवीके के संस्थापक एवं मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन (जो 22 जून को था) के जश्न को जारी रखते हुए तोहफ़े में दीं।

विजय ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी की योजना (थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम ​​- टीवीके का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का वादा) सितंबर में सीएन अन्नादुरई की जयंती पर शुरू की जाएगी।

जिन्हें सोने की अंगूठियां तोहफ़े में दी गईं, उनकी कुल संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। सोने की अंगूठियों के अलावा, माताओं को बेबी हैम्पर्स भी उपहार में दिए गए।

बता दें कि प्रेग्नेंसी एंड इन्फेंट कोहोर्ट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन में रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ आईडी के साथ रजिस्टर्ड माताओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

लाभार्थियों को निवास का प्रमाण जमा करना होगा, जिसमें राशन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, लेबर वेलफेयर बोर्ड द्वारा जारी आईडी कार्ड, डाक विभाग द्वारा जारी पते का प्रमाण पत्र या मूल निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ शामिल हैं।

एक से ज़्यादा बच्चों को जन्म देने वाली माताएं भी बिना किसी रोक-टोक के इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। बच्चे के लिंग की परवाह किए बिना ये फ़ायदे दिए जाएंगे। राज्य के सरकारी मेडिकल सेंटरों में हर साल 4.42 लाख बच्चों का जन्म होता है।

इनमें से 54% डिलीवरी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में, 37% ज़िला और सब-ज़िला अस्पतालों में और 9% प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में होती हैं।

विजय ने करूर भगदड़ मामले में 'राजनीतिक फ़ायदा उठाने की कोशिश' के लिए द्रमुक की आलोचना की
करूर/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को द्रमुक की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक पिछले साल यहां हुई भगदड़ की घटना से 'राजनीतिक फ़ायदा' उठाने की कोशिश कर रही है और उन्हें ज़िले का दौरा करने से रोक रही है।

साल 2025 में मची भगदड़, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी, के बाद यहां अपनी पहली यात्रा के दौरान विजय ने पुलिस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें 27 सितंबर को टीवीके कार्यक्रम स्थल पर बढ़ती भीड़ के बारे में सचेत नहीं किया और न ही बैठक रद्द करने के लिए कोई कदम उठाए, जबकि भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया था।

मई में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा के दौरान विजय ने कहा, 'पुलिस हमें बता सकती थी कि भीड़ बढ़ रही है और उसे संभालना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के पास मीटिंग रद्द करने का पूरा अधिकार था। ऐसा करने के बजाय, पुलिस ने हमें हाईवे तक पहुंचाया।'

विजय पिछले साल करूर में पीड़ित 41 परिवारों से नहीं मिल पाए थे, लेकिन उनको चेन्नई के पास लाया गया और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उन्हें सांत्वना दी थी।

आज हुई सभा में विजय ने कहा, 'मैंने पुलिस पर पूरा भरोसा किया और मीटिंग में उनका शुक्रिया भी अदा किया। मुझे इस ड्रामे के बारे में पता नहीं था। इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? किसके कहने पर यह सब किया गया?'

विजय ने कहा कि 'उन्होंने' (द्रमुक) उस त्रासदी से 'राजनीतिक फ़ायदा उठाने की कोशिश की'।यह बात साफ़ तौर पर द्रमुक के संदर्भ में कही, जो उस समय सत्ता में थी। उन्होंने कहा कि करूर में मची भगदड़ से बहुत दु:ख हुआ था।

उन्होंने कहा, 'हमने साल 2025 की करूर भगदड़ में अपनी बहनों के बच्चों को खो दिया।'

'कला उत्सवम' में छाई रौनक: हस्तशिल्प, साड़ियों, ज्वेलरी और होम डेकोर का अनोखा संगम
चेन्नई/दक्षिण भारत। तिरुवन्मियूर स्थित सीईआरसी कैंपस एग्जीबिशन ग्राउंड में भास्कर राजू द्वारा आयोजित कला उत्सवम में रौनक छाई हुई है। यह प्रदर्शनी एवं सेल 12 जुलाई तक जारी रहेगी। इसका समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक है।

यहां हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, होम डेकोर, ज्वेलरी और फ़ूड का खजाना है। साथ ही, साड़ियों की बिक्री खूब हो रही है। यहां कई तरह के हैंडीक्राफ्ट, ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी, हैंडलूम, पुरुषों के लिए चप्पल, कलात्मक वॉल हैंगिंग, टेराकोटा की गुड़िया, रेडीमेड ब्लाउज़ और कश्मीर, कांचीपुरम व कराईकुडी की साड़ियों के प्रति खास आकर्षण है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की ब्लॉक प्रिंट साड़ियां और चूड़ीदार कपड़े, कई तरह के फूलों वाले पौधे उपलब्ध हैं।

कोटा डोरिया, शिबोरी वर्क के साथ बुने हुए टसर, चंदेरी, साउथ कॉटन, खादी, कच्छी, राजस्थानी पट्टू, ऑर्गेनिक पेन कलमकारी, अकोला, अजरक और कांचीवरम प्रिंट इसमें चार चांद लगा रहे हैं।

इसके अलावा कर्नाटक के संदूर और तमिलनाडु की सिटलिंगी घाटी के आदिवासी कारीगरों की शीशे और हाथ की कढ़ाई वाली कलाकारी, राजस्थान और गुजरात के वेजिटेबल डाई वाले ऑर्गेनिक रंगों से बने ब्लॉक प्रिंट, नेचुरल फाइबर से बनीं चीज़ें और कठपुतली कला लोगों को पसंद आ रही है। साथ ही, ओडिशा की ढोकरा आर्ट ज्वेलरी की अनोखी खूबसूरती, उत्तर प्रदेश की मूंज की टोकरियां, टेराकोटा पॉटरी, चांदी और बेहतरीन फिलाग्री का काम अद्भुत है।

उत्तराखंड के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स और '5 मैजिकसीड्स' की ओर से ऑर्गेनिक खाद, पौधे और एक्सेसरीज़ भी शामिल हैं। साथ ही, हापुड़ की हैंडमेड बीड ज्वेलरी अपनी चमक बिखेर रही है। यहां एंट्री और कार पार्किंग मुफ़्त हैं।

द्रमुक छोड़कर टीवीके में शामिल होने के कयासों पर क्या बोले पनीरसेल्वम?
थेनी/भाषा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं द्रमुक विधायक ओ. पनीरसेल्वम ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन खबरों को मंगलवार को ‘अफवाह’ बताकर खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वे सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।

पनीरसेल्वम ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि इस समय तमिलनाडु की राजनीति में नेताओं के दल-बदल की चर्चा जोरों पर है, और उन्होंने इसे ‘जनता से विश्वासघात’ बताते हुए इसकी निंदा की।

जब उनसे सोशल मीडिया पर प्रसारित उन खबरों के बारे में पूछा गया कि वह टीवीके में जाने पर विचार कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘यह महज अफवाह है और इसके पीछे राजनीतिक शरारती तत्त्व हैं। यह महज अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। इसलिए इस दावे की पड़ताल की कोई जरूरत ही नहीं है।’

पनीरसेल्वम ने द्रमुक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ‘तमिलनाडु में द्रविड़ दलों की मूल संस्था है।’

उन्होंने कहा, ‘इस तरह की अफवाहें नहीं फैलाई जानी चाहिएं। लोग पहले से ही इस (टीवीके) सरकार की आलोचना करने लगे हैं।’

उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ विस्तार से नहीं बताया।

अन्नाद्रमुक के नेता रहते हुए तीन बार मुख्यमंत्री रहे पनीरसेल्वम को साल 2022 में पार्टी से निष्कासित किया गया था और वे 27 फरवरी, 2026 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उपस्थिति में द्रमुक में शामिल हुए थे।

52 साल के हुए विजय, प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सोमवार को 52 साल के हो गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एडप्पादी के पलानीस्वामी तथा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नैनार नागेंद्रन सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। टीवीके के संस्थापक को कई जगहों से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'

द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने विजय का अभिवादन किया और कहा, 'मैं कामना करता हूं कि आप खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जनता की सेवा करते रहें।'

अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने विजय को 'लोगों की सेवा करते हुए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य' की शुभकामनाएं दीं।

विजय की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की, ताकि वे जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहें।

मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष और सांसद कमल हासन ने भी इस अवसर पर विजय को शुभकामनाएं दीं।

टीएमसी (मूपनार) के संस्थापक जीके वासन ने अपने संदेश में कहा कि विजय, जो तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाए और लोगों का दिल जीता, को लोगों की सोच के अनुरूप अच्छा शासन देना चाहिए।

वासन ने कहा, 'और ईश्वर इस काम में आपका साथ दें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि लोगों की भलाई के लिए आपकी कोशिशें सफल हों और आप लंबी उम्र तक अच्छी सेहत के साथ जिएं।'

अन्नाद्रमुक की राज्य महिला विंग की डिप्टी सेक्रेटरी गायत्री रघुराम ने 'एक्स' पर कहा, 'मैं आपके दृढ़ संकल्प, समर्पण और खुद पर भरोसे की तारीफ़ करती हूं। आपके खास दिन पर, मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि आप भ्रष्टाचार को खत्म करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तमिलनाडु के विकास और तरक्की को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्यों को हासिल करें। आप इसी तरह गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करते रहें और ईमानदारी और दयाभाव से लोगों की सेवा करते रहें।'

मंत्री आधव अर्जुन और कीर्तन और टीवीके के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विजय को बधाई दी।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में वीआईटी का शानदार प्रदर्शन
वेल्लोर/दक्षिण भारत। वीआईटी यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में 597वां स्थान हासिल किया है।

ग्लोबल हायर एजुकेशन एनालिसिस फर्म क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने अपनी 'वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग' का ताजा संस्करण जारी किया है। इसमें दुनियाभर के 1,500 से ज़्यादा संस्थानों का मूल्यांकन पांच मुख्य पैमानों- 'रिसर्च एंड डिस्कवरी, लर्निंग एक्सपीरियंस, एम्प्लॉयबिलिटी, इंटरनेशनल एंगेजमेंट और सस्टेनेबिलिटी', के आधार पर किया गया है।

इस साल वीआईटी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसने साल 2026 में अपनी पिछली 691वीं रैंकिंग से 94 स्थानों की उन्नति की है। वीआईटी के चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन ने कहा, 'बेहद प्रतिस्पर्धी वैश्विक माहौल में, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वीआईटी यूनिवर्सिटी का उल्लेखनीय सुधार गर्व की बात है।'

उन्होंने कहा, 'यूनिवर्सिटी ने सस्टेनेबिलिटी कैटेगरी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और साल 2026 की रैंकिंग में दुनियाभर में 352वां और भारत में 7वां स्थान हासिल किया है। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में, वीआईटी को दुनियाभर में 119वीं और भारतीय संस्थानों में छठी रैंक मिली है। शिक्षण में इनोवेशन और रिसर्च के क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रगति के ज़रिए, वीआईटी का लक्ष्य दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज़ में जगह बनाना है।'

तमिलनाडु के 15 से ज़्यादा ज़िलों में भारी बारिश का अनुमान
चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु में गुरुवार से अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 15 से ज़्यादा ज़िलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

गुरुवार को यहां के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की एक ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, नीलगरि, कोयंबटूर, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णगिरि, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, थेनी, डिंडीगुल, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई ज़िलों के पश्चिमी घाट वाले इलाकों में तेज़ हवाओं (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार) के साथ भारी बारिश, आंधी-तूफ़ान और बिजली गिरने की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारी बारिश के कारण तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल इलाकों में 11 मई से 14 मई के बीच अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने चेन्नई के लिए गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान लगाया है। हालांकि, शाम या रात के समय गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तिरुनेलवेली के ऊथु में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज़्यादा 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद नीलगिरि के विंट वर्थ एस्टेट में इसी दौरान नौ सेंटीमीटर बारिश हुई।

हालांकि, बुधवार को चेन्नई में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हाई लाइफ के आगाज के साथ छाई रौनक
चेन्नई/दक्षिण भारत। फ़ैशन और लाइफ़स्टाइल प्रदर्शनी हाई लाइफ़ का यहां हयात रिजेंसी में जोरदार आगाज हुआ। इसमें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक भरपूर रौनक छाई रही। देश की प्रमुख फ़ैशन, स्टाइल, डेकोर और लक्ज़री एग्ज़िबिशन अपने शानदार एडिशन के साथ आई है। यह 10 जून को भी जारी रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि पूरे देश से 150 से ज़्यादा बेहतरीन डिज़ाइनर्स और लाइफ़स्टाइल ब्रांड्स को एकसाथ लाने वाली यह प्रदर्शनी शॉपिंग का शानदार अनुभव दे रही है। इसमें डिज़ाइनर वियर, एथनिक परिधान, ब्राइडल कलेक्शन, ज्वैलरी, लग्ज़री एक्सेसरीज़, होम डेकोर, गिफ़्टिंग के आइडिया और भी बहुत कुछ शामिल हैं।

फ़ैशन के शौकीन, भावी दुल्हनें, उद्यमी, सोशलाइट और ट्रेंडसेटर इस सीज़न के लिए खास तौर पर तैयार किए गए एक्सक्लूसिव कलेक्शन देख सकते हैं, जो हाई लाइफ़ को लग्ज़री शॉपिंग और स्टाइल इंस्पिरेशन के लिए एक ज़रूरी डेस्टिनेशन बनाते हैं।

इस इवेंट की शान एवं आकर्षण को और बढ़ाने के लिए कई खास मेहमान इसमें शामिल होंगे। इनमें क्षीर वसुधा कुमार (निदेशक, नवीन हाउसिंग एंड प्रॉपर्टीज़ प्रा. लि.; संस्थापक, अरिमाथुम्बी इवेंट वेन्यू; हेड ऑफ़ बिज़नेस डेवलपमेंट, रेविवो क्लिनिक) और डॉ. सुसान वर्गीस (उपाध्यक्ष, हिंदुस्तान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस; निदेशक, हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस; मेडिकल डायरेक्टर, स्मार्ट विज़न हॉस्पिटल; निदेशक, हिंदुस्तान कम्युनिटी कॉलेज) और निशा उमागोपाल (संस्थापक एवं सीईओ, मुद्रा स्टाइलिश स्टेशन प्रा. लि.) शामिल हैं। 'अर्ली बर्ड' तोहफ़ों की वजह से यह प्रदर्शनी और भी रोमांचक हो जाएगी।

हाई लाइफ़ के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ एबी डोमिनिक ने कहा, 'चेन्नई हमेशा से हमारे सबसे जीवंत और फ़ैशन को लेकर जागरूक बाज़ारों में से एक रहा है। इस एडिशन में पूरे भारत से डिज़ाइनर्स, लक्ज़री ब्रांड्स और लाइफ़स्टाइल कॉन्सेप्ट्स का शानदार कलेक्शन एकसाथ लाया गया है। हमें विज़िटर्स को खरीदारी का ऐसा अनुभव देने में खुशी हो रही है, जो क्रिएटिविटी, कारीगरी और इनोवेशन का जश्न है।'

चेन्नई में फैशन की चमक बिखेरेगी हाई लाइफ
चेन्नई/दक्षिण भारत। भारत की प्रमुख फैशन, ज्वैलरी और लग्ज़री प्रदर्शनी हाई लाइफ अब चेन्नई में गर्मियों को स्टाइलिश और शानदार बनाने के लिए तैयार है। इसका आगाज 9 जून को चेन्नई के हयात रिजेंसी में होगा। यह 10 जून को भी जारी रहेगी।

इसके आयोजकों ने कहा कि हाई लाइफ के साथ शानदार शॉपिंग और फ़ैशन का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। यहां देशभर के टॉप डिज़ाइनर्स के शानदार डिज़ाइनर कपड़े, खास तरह की ज्वैलरी, स्टाइलिश एक्सेसरीज़ और एक्सक्लूसिव कलेक्शन उपलब्ध रहेंगे।

इसके अलावा, खास मौकों के लिए शानदार कपड़ों से लेकर मॉडर्न स्टाइल तक, एक ही जगह पर फ़ैशन, लग्ज़री और क्रिएटिविटी की दुनिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाई लाइफ प्रदर्शनी बेहतरीन फ़ैशन का दूसरा नाम है, जो शॉपिंग के अनुभव को यादगार बनाती है।