गोवा पुड़ुचेरी - Dakshin Bharat Rashtramat

कांग्रेस-द्रमुक की सरकारें भ्रष्टाचार से भरी थीं, खामियाज़ा गरीबों को भुगतना पड़ा: जेपी नड्डा
सीथानंद नगर/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को पुड्डुचेरी के सीथानंद नगर में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनसमूह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि जब से मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से बहुत बदलाव आया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी के प्रगतिशील नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने विकास किया है और आज एक स्थिर अर्थव्यवस्था है। यह देश को अपार शक्ति प्रदान कर रही है। उनके नेतृत्व में एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि 11 साल पहले, हम 'कमज़ोर पांच' में शामिल थे। पिछले 11 सालों में, उनके नेतृत्व में, हम 11वें स्थान से आगे बढ़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। जल्द ही, हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, पुड्डुचेरी का मतलब है बेस्ट। बी फॉर बिजनेस, ई फॉर एजुकेशन, एस फॉर स्प्रिचुअलिज्म, टी फॉर टूरिज्म। यही पुड्डुचेरी के विकास का मंत्र है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि राजग 2.0 के तहत जो सरकार बनने जा रही है, वह पुड्डुचेरी के आर्थिक विकास पर विशेष ध्यान देगी।

जेपी नड्डा ने कहा कि कृपया हर घर जाकर लोगों को बताएं कि साल में दो गैस सिलेंडर मुफ़्त दिए जाएंगे- एक पोंगल पर और दूसरा विनायक चतुर्थी पर। 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को ई-स्कूटर वितरित किए जाएंगे। हम पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 30 वॉटर एटीएम भी स्थापित करेंगे, और 10,000 छात्रों को 10,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और द्रमुक की सरकारें भ्रष्टाचार और अपराधों से भरी सरकारें रही हैं, और इसका खामियाज़ा गरीबों को भुगतना पड़ा है। यह गुंडों की सरकार रही है। गुंडागर्दी अपने चरम पर थी, और ड्रग माफिया बेखौफ थे। पुड्डुचेरी की सड़कें सुरक्षित नहीं थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तभी नियंत्रण में आई, जब राजग सरकार सत्ता में आई।

यूपीए के समय में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री आतंकवादी हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते थे: अमित शाह
पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुड्डुचेरी के कराईकल में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं अपना भाषण पुड्डुचेरी की इस महान भूमि को नमन करके शुरू करता हूं। मैं आपसे माफ़ी चाहता हूं कि मैं अपने विचार प्राचीन और पवित्र भाषा तमिल में नहीं बता पाया।

अमित शाह ने कहा कि यह सभा करने के दो उद्देश्य हैं। पहला उद्देश्य है, मोदी और रंगास्वामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जो काम किया है, उसकी रिपोर्ट आपके सामने रखना है। दूसरा उद्देश्य यूपीए और इंडि गठबंधन को बेनकाब और उसका पर्दाफाश करना है।

अमित शाह ने कहा कि पांच साल पहले पुड्डुचेरी की जनता ने यहां मोदी और रंगास्वामी के नेतृत्व में राजग सरकार बनाई थी। इस सरकार ने तीन काम किए हैं। पहला- यहां पर भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। दूसरा- जो यहां पहले कांग्रेस सरकार थी, वह पुड्डुचेरी को दिल्ली के अपने मालिकों के एटीएम बनाए हुए थी। जबकि हमने पुड्डुचेरी को एक स्वायत्त यूटी बनाने का काम किया है। तीसरा काम हमने पुड्डुचेरी में राजनीतिक स्थिरता लाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि आज ही के दिन साल 2019 में पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। मैं सबसे पहले हमारे उन 40 बहादुर जवानोँ को मनपूर्वक श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के राज में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे सैनिकों पर हमले किए। यूपीए के समय में न तो प्रधानमंत्री और न ही रक्षा मंत्री कोई प्रतिक्रिया देते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक नई परंपरा शुरू की। साल 2019 में एयरस्ट्राइक की गई, पाकिस्तान के इलाके में घुसकर आतंकवादियों को खत्म किया गया।

अमित शाह ने कहा कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में पुड्डुचेरी की जनता ने 44 प्रतिशत वोट दिया और हमें 30 में से 16 सीटें दी थीं। मगर इस बार भाजपा और एआईएनआरसी एवं एआईडीएमके का अलायंस लक्ष्य करके चला है कि 60 प्रतिशत वोट के साथ हम 24 सीट से ज्यादा जीतेंगे।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हर रोज झूठ बोलने की परंपरा शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईयू और इंग्लैंड के साथ किए गए एफटीए और अमेरिका के साथ किए गए ट्रेड डील से हमारे देश के मछुआरों का सबसे बड़ा फायदा होने वाला है, लेकिन राहुल गांधी देश के मछुआरों और किसानों गुमराह करना चाहते हैं। वे झूठ बोलकर भ्रांति फैलाना चाहते हैं।

अमित शाह ने कहा कि मैं इस मंच से राहुल गांधी को जवाब देना चाहता हूं कि वे ट्रेड डील और एफटीए की बारीकियों को ध्यान से देखें। नरेंद्र मोदी ने हमारे देश के किसानों और पशुपालकों को 100 प्रतिशत सुरक्षा देने का काम किया है। इस एफटीए और ट्रेड डील से हमारे किसानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

पूर्व मिस पुड्डुचेरी सैन राचेल ने आत्महत्या की!
पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। पूर्व मिस पुड्डुचेरी सैन राचेल (26) ने कथित तौर पर बड़ी संख्या में बीपी की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोकप्रिय मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सैन राचेल ने कथित तौर पर अवसाद और वित्तीय तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें आर्थिक मदद देने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद, मॉडल ने यह कदम उठाया और बड़ी संख्या में बीपी की गोलियाँ खा लीं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सैन राचेल ने को पहले एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बात को लेकर संदेह जताया जा रहा है कि ये मॉडल भारी आर्थिक तंगी में थीं और उन्होंने अपने पेशेवर कामों के लिए धन जुटाने के लिए हाल में गहने गिरवी रखे थे।

यह भी कहा जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मॉडल ने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। बता दें कि राचेल की हाल में शादी भी हुई थी। ऐसे में तहसीलदार स्तर की जांच के आदेश दिए गए हैं।

राचेल द्वारा यह कदम उठाए जाने से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

चक्रवात फेंगल: पुड्डुचेरी में हुई भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित हुआ
पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। चक्रवात फेंगल के कारण हुई भारी बारिश से रविवार को पुड्डुचेरी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। यह तूफान 30 नवंबर की रात को यहां तट से गुजरा था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पुड्डुचेरी में रविवार सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 46 सेमी बारिश दर्ज की गई।

चक्रवात फेंगल के कारण भारी वर्षा हुई, जिसके कारण बुलेवार्ड सीमा के बाहरी इलाकों के सभी आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए।

चक्रवाती तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। शनिवार रात 11 बजे से अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गई।

कई आवासीय कॉलोनियों में पानी भर गया। निवासी कई घंटों तक घरों से बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने बताया कि सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहन और कारें बारिश के पानी में आंशिक रूप से डूब गए। कई घरों में पानी घुस गया।

सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सरकार ने निचले इलाकों से निकाले गए लोगों के लिए राहत केंद्र स्थापित किए। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में प्रकृति का ऐसा कहर तीन दशक पहले देखने को मिला था।

मुख्य मार्ग और सड़कें जलमग्न हो गए, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ। खड़ी फसलों वाले खेतों को भारी बारिश से नुकसान उठाना पड़ा।

भाजपा ने घोषणापत्र में पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा देने का जिक्र नहीं किया: खरगे
पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पुड्डुचेरी में पार्टी की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम समृद्ध भारत और विकसित पुड्डुचेरी की वकालत करने के अपने साझा लक्ष्य में एकजुट हैं।

खरगे ने कहा कि पुड्डुचेरी संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि है। ये कांग्रेस पार्टी के अथक प्रयास थे, जिसने पुड्डुचेरी को फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन के चंगुल से मुक्ति दिलाई थी।

खरगे ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ही पुड्डुचेरी को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया था। यह एक महत्त्वपूर्ण कदम था। हम समझते हैं कि हमारा काम अभी ख़त्म नहीं हुआ है।

खरगे ने कहा कि पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

खरगे ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में पुड्डुचेरी को राज्य का दर्जा देने का कोई जिक्र नहीं है।

मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के बारे में जानकारी नहीं : किरण बेदी
पुडुचेरी/भाषा। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की सिंगापुर यात्रा के बीच पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री ने यात्रा से पहले संबंधित प्राधिकारी से जरूरी मंजूरी ली थी? मुख्यमंत्री नारायणसामी, उद्योग मंत्री एमओएचएफ शाहजहां और विधायक तथा उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष आर सिवा के साथ सिंगापुर की यात्रा पर हैं, जहां वे उद्योगपतियों से केंद्र शासित प्रदेश में निवेश लाने के लिए चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि बेदी और नारायणसामी के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर आपस में टकराव चल रहा है। मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल पर निर्वाचित सरकार के कामकाज में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते रहते हैं। इस आरोप का बेदी ने खंडन किया है।
बेदी ने व्हाट्सऐप्प पर भेजे एक संदेश में कहा कि उन्हें नारायणसामी की विदेश यात्रा के बारे में मीडिया से जानकारी मिली है और वह उनकी विदेश यात्रा को लेकर भारत सरकार को रिपोर्ट करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिंगापुर की निजी यात्रा पर हैं, लेकिन वहां वह सरकारी काम कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा, नियमों के मुताबिक, सरकार में शामिल हर किसी को नियुक्ति करने वाले प्राधिकरण से पूर्व मंजूरी लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के संदर्भ में, राष्ट्रपति नियुक्ति करने वाले प्राधिकरण हैं। इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या मुख्यमंत्री ने अपनी मौजूदा और अन्य यात्राओं के लिए इजाजत ली थी।

दिल्ली पुलिस अपने रुख पर कायम रहे, चाहे नतीजा जो कुछ भी हो : किरण बेदी
पुडुचेरी/भाषा। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने तीस हजारी अदालत में पुलिस-वकीलों की झड़प पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस को सलाह दी कि वह अपने रुख पर दृढ़ता से कायम रहे, चाहे नतीजा कुछ भी हो। शनिवार को हुई इस झड़प पर प्रतिक्रिया देते हुए बेदी ने कहा कि उन्होंने जनवरी 1988 में ऐसी ही स्थिति का सामना किया था जब सेंट स्टीफन कॉलेज में चोरी के लिए गिरफ्तार किए गए एक वकील को हथकड़ी लगाकर तीस हजारी अदालत में पेश किया गया था।
उन्होंने कहा, लेकिन मैं अपने रुख पर कायम रही और वकील को हथकड़ी लगाने के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के निलंबन/गिरफ्तारी की वकीलों की मांग के आगे झुकी नहीं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के समय व्यक्ति ने अपने आप को वकील नहीं बताया था और साथ ही पुलिस को दूसरा नाम दिया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा मामले में भी दिल्ली पुलिस को अपनी बात मजबूती के साथ रखनी चाहिए और उस पर कायम रहना चाहिए चाहे नतीजा जो भी हो। डीजीपी रैंक की 1972 बैच की सेवानिवृत्त पूर्व आईपीएस अधिकारी बेदी ने कहा कि तीस हजारी में 1988 में पुलिस-वकील झड़प में वकील एसोसिएशंस ने उनके निलंबन तथा गिरफ्तारी की मांग की थी लेकिन तत्कालीन पुलिस आयुक्त वेद मारवाह ने मजबूती से उनका समर्थन किया और मांगों को नकार दिया था। वह 1988 का जनवरी का महीना था जब दिल्ली पुलिस ने राजेश अग्निहोत्री नाम के वकील को गिरफ्तार किया था। सेंट स्टीफन कॉलेज के छात्रों ने उन्हें लेडीज कॉमन रूम से कथित तौर पर चोरी करते हुए पकड़ा था।
घटना 16 जनवरी 1988 की है। पुलिस ने वकील अग्निहोत्री को हाथ में हथकड़ी लगाए तीस हजारी अदालत में पेश किया तो वकीलों ने इसे गैरकानूनी बताते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने वकील को उसी दिन दोषमुक्त कर दिया और साथ ही पुलिस आयुक्त को दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वकील, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अपनी मांग के समर्थन में 18 जनवरी से हड़ताल पर चले गए।
पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने 20 जनवरी को एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस की कार्रवाई को न्यायोचित बताया और कथित चोर को दोषमुक्त करने के मजिस्ट्रेट के आदेश की आलोचना की। अगले दिन वकीलों के समूह ने तीस हजारी अदालत परिसर में ही स्थित बेदी के कार्यालय में उनसे मुलाकात करनी चाही तो उन पर लाठी चार्ज का आदेश दिया गया जिसमें कई वकील घायल हो गए।
इसके बाद अगले दो महीने के लिए वकीलों ने दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में अदालतों में काम करना बंद कर दिया और बेदी के इस्तीफे की मांग की। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मामले की जांच के लिए न्यायाधीश डी पी वाधवा के नेतृत्व में दो सदस्यीय समिति गठित की जिसके बाद हड़ताल बंद की गई। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वकील को हथकड़ी लगाना गैरकानूनी था और उसने बेदी के तबादले की सिफारिश की।

‘रबड़ स्टांप प्रशासक नहीं हूं जो सिर्फ दस्तखत करे’ : बेदी
पुडुचेरी/नई दिल्ली/भाषा। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा उन्हें ‘राक्षस’ कहे जाने के बाद शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह कोई रबड़ स्टांप प्रशासक हैं, जिसका काम सिर्फ हस्ताक्षर करना है।’ उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री एक प्रशासक को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं जो मामला-दर-मामला के आधार पर उन्हें भेजी जाने वाली फाइलों पर अपने विवेक का इस्तेमाल करती है।
उन्होंने कहा, अगर आप उपराज्यपाल से किसी बात पर स्वीकृति चाहते हैं तो आप पहले से ही स्वयं निर्णय नहीं कर सकते हैं। फाइल को अच्छी तरह देखने के दौरान मैं अपने विवेक का इस्तेमाल करूंगी और वे मुझसे यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि मैं इस पर अपने आप हस्ताक्षर कर दूंगी। बेदी ने खुद को ‘राक्षस’ कहे जाने के विरोध में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के खिलाफ हमला जारी रखते हुए शनिवार को कहा, मुख्यमंत्री ‘असली राक्षसों’ को नहीं पहचानते, अगर वे चाहें तो असली राक्षसों को पहचानने में मैं उनकी मदद करूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुडुचेरी में जिस दिन से उन्होंने (बेदी ने) पदभार संभाला है तब से कांग्रेस सरकार उन्हें अपने इशारे पर चलाना चाहती है। उन्होंने कहा, मुझसे उनकी जो उम्मीदें थीं, शुरू से ही वो उनके उलट रहीं। हो सकता है वे इसके उलट व्यवहार के आदी रहे हों।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने उन्हें यह एहसास दिलाया कि वह कोई रबड़ स्टांप प्रशासक नहीं हो सकतीं जो सिर्फ हस्ताक्षर करे, तब उन्होंने उनके खिलाफ अशोभनीय, असभ्य और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। बेदी ने कहा कि इस मुद्दे को वह अपनी मासिक रिपोर्ट में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के सामने उठाएंगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनके राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं, पोस्टर चिपका रहे हैं, कार्टून बना रहे हैं और उनकी अशोभनीय कैरिकेचर बनाकर प्रदर्शित कर रहे हैं। वह इससे पहले भी केंद्र और उसके कैबिनेट सहयोगियों से नारायणसामी के खिलाफ शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।
बेदी ने कहा, एक तरफ कांग्रेस सरकार नेतृत्व पुडुचेरी के लिये पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ वे संवैधानिक प्रावधानों के तहत मौजूदा उपप्रशासक को मिले अधिकारों एवं जिम्मेदारियों को स्वीकारना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, केंद्र प्रशासित क्षेत्र अधिनियम और व्यापार एवं वित्तीय शक्तियां नियम के तहत मेरे पद के लिये निहित अधिकारियों और जिम्मेदारियों के साथ मैं अपने कर्तव्य का निर्वहन करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि वह उनके (नारायणसामी के) दुर्व्यवहार के बजाय अपने काम पर कहीं ‘अधिक ध्यान’ देती हैं।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें ‘राक्षस’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए वह उनकी इस टिप्पणी को असंसदीय, असभ्य, अनुचित, अशोभनीय और अस्वीकार्य बता चुकी हैं। अपने व्हाट्सऐप संदेश में उन्होंने नारायणसामी से केंद्र प्रशासित क्षेत्र में जमीन हथियाने वाले और रंगदारी वसूलने वालों के रूप में मौजूद कई ‘असली राक्षसों’ की पहचान करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन राक्षसों को गुंडा भी कहा जाता है और अब इन पर पुलिस की नजर है। उन्होंने पुडुचेरी के पुलिस महानिदेशक बालाजी श्रीवास्तव द्वारा ऐसे राक्षसों की हिस्ट्री शीट खोलने के आदेश को रेखांकित किया। इसके तहत को ऐसे सभी राक्षसों का काला-चिट्ठा एकत्र कर इसमें उनके साथियों और उनसे लाभ हासिल करने वालों की जानकारी रखने को कहा गया था।
बेदी ने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री ‘असली राक्षसों’ की पहचान करना चाहते हैं तो वह उनकी मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने आधिकारिक निवास स्थान राज निवास’ में खुली शिकायत समाधान प्रणाली के माध्यम से नियमित आधार पर इन ‘राक्षसों’ के बारे में सुनती आ रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे ‘राक्षस’ कहना गलत पहचान का मामला है क्योंकि राक्षस पुडुचेरी को जल-सम्पन्न नहीं बनाते और वहां पेड़ नहीं लगाते या भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने में तेजी नहीं दिखाते और न ही पुडुचेरी में सीबीआई की एक शाखा खोलने के लिये कहते। पुडुचेरी में 31 अक्टूबर को कांग्रेस की एक बैठक में नारायणसामी ने बेदी के खिलाफ यह टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित रूप से कहा था कि उनकी सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के बहुत से काम को पूरा करने का भरपूर प्रयास कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने उपप्रशासक के रूप में एक ‘राक्षस’ को नियुक्त किया है जो कथित रूप से कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में बाधा डालती रहती हैं।

पुद्दुचेरी सरकार ‘ब्लू व्हेल’ पर लगाएगी रोक : नारायणसामी
पुद्दुचेरी। पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ब्लू व्हेल चैलेंज की बुराई पर रोक लगाने के लिए कानून लाएगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ क़डी कार्रवाई करेगी। देश के विभिन्न हिस्सों में इस ऑनलाइन गेम को खेलने के बाद किशोर विद्यार्थियों द्वारा कथित रुप से खुदकुशी कर लेने की खबरों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर शीघ्र रोक लगनी चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है और अभिभावकों को अपने बच्चों के आचरण पर क़डी नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी सरकार स्थिति पर क़डी नजर रखने के लिए शीघ्र ही पुलिस की साइबर अपराध शाखा के माध्यम से निगरानी समितियां गठित करेगी। नारायणसामी ने कहा, इस गेम में शामिल लोगों के खिलाफ क़डी कार्रवाई की जाएगी। इस बुराई पर रोक लगाने के लिए पुद्दुचेरी में शीघ्र ही कानून भी लाया जाएगा। उन्होंने केंद्र से इस बुराई पर तत्काल ध्यान देने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने नीट मामले में तमिलनाडु में १७ साल की एक ल़डकी के खुदकुशी कर लेने पर भी दुख प्रकट किया। यह ल़डकी नीट आधारित मेडिकल परीक्षाओं के खिलाफ अदालत पहुंची थी।

बेदी ने आधी रात में स्कूटी से लिया महिला सुरक्षा का जायजा
पुदुचेरी। पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, इसका जायजा लेने के लिए मुंह ढककर शुक्रवार रात स़डक पर निकल प़डी। बेदी एक महिला के साथ स्कूटी पर निकलीं। महिला स्कूटी चला रही थी और बेदी पीछे बैठी थीं, उन्होंने अपना आधा चेहरा दुपट्टे से ढका हुआ था। भारतीय पुलिस सेवा की प्रथम महिला अधिकारी रहीं बेदी ने शनिवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, मैं महसूस करती हूं कि पुदुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, लेकिन इसको और बेहतर करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह स्वयं को पीसीआर १०० नम्बर से जो़डे और अपनी चिंताओं से अवगत कराएं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप भी डाली है। बेदी ने महिला सुरक्षा को और बेहतर करने के लिए सुझाव देने की बात कही है। शहर भ्रमण को बेदी ने अत्यंत गोपनीय रखा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। वीडियो क्लिप में वह यातायात के बीच से निकलती हुई नजर आ रही हैं। पूर्व पुलिस अधिकारी २०१५ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार थीं लेकिन पार्टी बुरी तरह हार गईं थी। बेदी को पिछले साल पुदुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया।

बेदी ने निजी कॉलेजों में पुद्दुचेरी के छात्रों के लिए कोटे पर जोर दिया
पुद्दुचेरी। पुद्दुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने आज दोहराया कि प्रदेश की सरकार को कानून बनाकर यहां के निजी कॉलेजों में मेडिकल के पाठ्यक्रमों में स्थानीय छात्रों के लिए ५० फीसदी कोटा सुनिश्चित करना चाहिए। बेदी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मई में पुद्दुचेरी के पिछले बजट सत्र का उपयोग सरकार को ऐसा कानून लाकर करना चाहिए था जिससे यहां के निजी स्व वित्तपोषित मेडिकल कॉलेजों में सरकार से मदद प्राप्त छात्रों का सीटों में कोटा सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने तमिलनाडु सरकार द्वारा लाए गए उस कानून का हवाला दिया जिसमें स्थानीय छात्रों के लिए ६५ फीसदी सीटों का कोटा तय कर दिया गया है। बेदी ने कहा कि पुडुचेरी सरकार भी इसी तरह का कानून बना सकती थी। बेदी ने कहा कि अगर कानून बनाया जाता है और उनके पास भेजा जाता है तो वह स्वीकृति पाने के लिए इसे तत्काल केंद्र के पास भेजेंगी।उन्होंने कहा कि कानून बनने के बाद हर साल कोटा पर फैसला लेने के लिए कॉलेज के प्रबंधन के पास बातचीत के लिए जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। वर्तमान में कोटा तय करने की यही प्रक्रिया है। भारतीय चिकित्सा परिषद स्पष्ट कर चुका है कि प्रबंधन कोटा के तहत तीन निजी मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तारीख आगे नहीं ब़ढाई जाएगी।

गोवा के मंत्री ने जहाज पर बने कैसीनो को जमीन पर बनाने का सुझाव किया
णजी! गोवा कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने सुझाव दिया है कि यहां मांडोवी नदी में जहाज पर बने कैसीनो को जमीन पर स्थानांतरित किया जा सकता है।गोवा में गैर सरकारी संगठनों के एक समूह ने पणजी शहर के पास बहने वाली मांडोवी नदी में जहाज पर बने :ऑफशोर: कैसीनो का विरोध किया है और आरोप लगाया है कि वह पोतों के परिचालन के चैनल को बाधित करते हैं।कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि कैसीनो सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा दे रहे हैं।भाजपा के नेतृत्व वाली गोवा सरकार ने अपने ‘सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम’ में ऑफशोर कैसीनों को नदी से स्थानांतरित करने का पिछले महीने वादा किया था।सरदेसाई ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी राय है कि ऑफशोर कैसीनो को मांडोवी नदी से स्थानांतरित किया जाना चाहिए, भले ही उन्हें जमीन पर ही स्थानांतरित क्यों न करना पड़े।’’ उनसे पूछा गया था कि कैसीनो को नदी से अभी तक हटाया क्यों नहीं गया जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही।सरदेसाई ने कहा, ‘‘सिक्किम में उन्होंने जमीन पर कैसीनो को अनुमति दी है। यदि सिक्किम ऐसा कर सकता है तो हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते?’’ उन्होंने कहा कि कैसीनो को जमीन पर लाया जाना चाहिए क्योंकि उन्हें समुद्र में और बीच में ले जाना व्यावहारिक नहीं होगा।
गोवा सरकार ने इस साल अप्रैल में पांच ऑफशोर कैसीनो को मांडोवी नदी से स्थानांतरित होने के लिए छह महीने का और समय दिया था।बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ के इस साल पहले के आदेश के बाद राज्य सरकार ने गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चलाए जा रहे एक और ऑफशोर कैसीनो पोत को नदी में परिचालन के लिए छह और महीनों का समय दिया था।सरदेसाई ने कहा, ‘‘इस मामले में मेरा रुख यह है कि यदि राज्य सरकार की किसी ऑफशोर कैसीनो को अनुमति नहीं देने की नीति है तो हमें अदालत के आदेश को चुनौती देनी चाहिए। यह मेरी पार्टी का रुख है।’’ सरदेसाई गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता हैं जो भाजपा नीत राज्य सरकार के गठबंधन साझीदारों में शामिल है।