केरल - Dakshin Bharat Rashtramat

एग्जिट पोल महत्त्वपूर्ण नहीं, एलडीएफ सत्ता में लौटेगा: केरल के मंत्री रियास
कोझिकोड/दक्षिण भारत। केरल के पर्यटन मंत्री एवं बेपोर विधानसभा सीट से एलडीएफ के उम्मीदवार पीए मोहम्मद रियास ने गुरुवार को कहा कि उन्हें एग्जिट पोल की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि साल 2021 में भी उनकी हार की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन वे 82,000 वोटों के रिकॉर्ड शेयर के साथ जीते थे।

रियास ने यहां एक टीवी चैनल से बात करते हुए यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) तीसरी बार सत्ता में लौटेगा।

उनकी यह प्रतिक्रिया एग्जिट पोल्स के उस अनुमान के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता में आएगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि जब से उन्हें साल 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए बेपोर से उम्मीदवार बनाया गया था, तब से ही उन्होंने कहा था कि इस बार उन्हें 82,000 से अधिक वोट मिलेंगे।

रियास ने कहा कि कांग्रेस के भीतर काफी आपसी कलह है, उनके शासन में सांप्रदायिक मुद्दे बढ़ेंगे और भ्रष्टाचार बेकाबू हो जाएगा, इसलिए लोग चाहते हैं कि एलडीएफ सत्ता में वापस आए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हमले मार्क्सवाद-विरोधी राजनीति का हिस्सा थे।

प. एशिया के संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को उजागर कर दिया: प्रधानमंत्री
तिरुवल्ला/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 'जय केरलम' और 'जय विकसित केरलम' का नारा लगाते हुए कहा कि मैं, श्रीवल्लभम के देवता तिरुवल्लुवर को नमन करता हूं और सबरीमाला और स्वामी अयप्पा के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग में आपका विश्वास और केरल की महिलाओं का ज़बर्दस्त समर्थन पूरे राज्य में साफ़ दिखाई दे रहा है। मैं पहले भी यहां आ चुका हूं, लेकिन इस बार हवा का रुख़ अलग है, माहौल बदल गया है। केरल एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। 9 अप्रैल को मतदान के बाद, 4 मई को केरल में भाजपा-राजग की सरकार बनना तय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग के उम्मीदवार अनूप ने पिछले पांच सालों से मेरे साथ पूरी लगन और समर्पण के साथ काम किया है। वे मेरे एक भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं- शांत, ईमानदार और अथक; जो दिन-रात काम करते हैं। मुझे लगा कि केरल को इस युवा नेता की सेवा और ऊर्जा की ज़रूरत है। आज, मैं अनूप को आपको सौंपता हूं, ताकि वे केरल की जनता की सेवा कर सकें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल में 'मेरा बूथ सबसे मज़बूत' अभियान के दौरान, केरलम भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद हुआ। केरलम भर के 5,000 शक्ति केंद्रों से 1,25,000 से ज्यादा कार्यकर्ता जुड़े और अपने विचार साझा किए। एक संदेश साफ़ था: केरलम ने एलडीएफ सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे पहुंचने पर, मैंने देखा कि इस जगह तक जाने वाले पूरे रास्ते पर भारी भीड़ थी। वामपंथी 'मानव चेन' की बात करते हैं, लेकिन केरलम की जनता ने 'मानव वॉल' बनाकर राजग के प्रति अपना प्रेम दर्शाया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों ने लंबे समय से इस क्षेत्र की उपेक्षा की है। यहां की संपर्क सड़कें बहुत ही खस्ताहाल हैं। वर्षों से कोई नया पुल नहीं बनाया गया है और मेडिकल कॉलेज की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। बुनियादी ढांचे की ऐसी भारी कमी को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि आपके जीवन की गुणवत्ता कितनी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट में एक राज्य को छोड़कर भाजपा-राजग की सरकार है और वहां पिछले 50-60 साल में जो काम नहीं हुआ, वो हमने करके दिखाया है। गोवा में लगातार भाजपा-राजग की सरकार है, गोवा विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। केरलम में भी राजग की सरकार बनेगी तो विकास की नई ऊंचाइयों को पाएंगे। स्थानीय किसानों और मछुआरों की हर समस्या का समाधान हम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मंसूबों को उजागर कर दिया है। आज पूरा देश देख रहा है कि खाड़ी देशों में कैसे हालात बने हैं और वहां हमारे लाखों लोग, केरल के हमारे भाई-बहन काम कर रहे हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं, जिससे पश्चिमी एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि गल्फ की सभी सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपना ही परिवार मानकर रक्षा कर रही हैं, लेकिन यहां से ऐसी-ऐसी भाषा बोली जा रही है। मैं उनको कहकर थक गया कि यह बोलने का समय नहीं है। वहां रह रहे हमारे लाखों भाई-बहनों की सुरक्षा ही हमारा दायित्व है। इसलिए अनाप-शनाप बोलना बंद करें, ताकि हमारे नौजवानों को, हमारी बेटियों को वहां कोई तकलीफ न हो।

केरलम में कांग्रेस और कम्युनिस्ट भ्रष्टाचार फैला रहे हैं: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केरलम के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि इस बार केरलम न केवल एक नई सरकार चुन रहा है, बल्कि एक नई व्यवस्था भी चुन रहा है। इस चुनाव में भाजपा-राजग के लिए समर्थन की एक लहर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम ने एक नई मिसाल कायम की है। अब तक, वामपंथी और कांग्रेस, दोनों ही यह मानते थे कि शासन में चाहे कितनी भी गड़बड़ी या कुप्रशासन क्यों न हो, वे बारी-बारी से सत्ता में आते-जाते रहेंगे। लेकिन तिरुवनंतपुरम ने इस धारणा को पूरी तरह से तोड़ दिया है। नतीजतन, अब यूडीएफ और एलडीएफ एक-दूसरे पर हमला करने के बजाय, अपना सारा ज़ोर भाजपा पर हमला करने में लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह क्रिकेट का मौसम है और केरलम के लोग इस खेल से कई अहम सबक सीख सकते हैं। हम अक्सर संजू सैमसन के प्रदर्शन में यह देखते हैं। वर्ल्ड कप के दौरान, जब टूर्नामेंट अपने अहम नॉकआउट चरणों में पहुंचा, तो उनका प्रदर्शन अपने चरम पर था। शुरू से आखिर तक, उनका ध्यान, आत्मविश्वास और जोश और भी मज़बूत होता गया, जो एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक महान खिलाड़ी हमेशा तब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, जब उसकी टीम को उसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। इसी तरह, वोटिंग के दिन, हर घर से जुड़ने के हमारे प्रयास और भी मज़बूत होने चाहिएं। यही वह समय है जब आपका समर्पण सबसे ज़्यादा मायने रखता है और सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपको अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार जब मैं केरलम गया तो चुनावी रैलियों में एक जीवंत माहौल देखा था, जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि केरलम की जनता इस बार भाजपा-राजग को एक अवसर देने के लिए तैयार है। अब यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम जनता के इस भरोसे को अटूट विश्वास में बदल दें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको हर घर जाकर लोगों को यह प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे इस बार हमें वोट देकर भाजपा-राजग को एक मौका दें। कांग्रेस और कम्युनिस्टों को नेतृत्व करने के लिए 75 साल मिले हैं। लोगों से कहें कि वे भाजपा-राजग को सिर्फ़ पांच साल दें। उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ बताएं कि जहां कहीं भी हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को अवसर मिला है, उन्होंने पूरी लगन और प्रभावशीलता के साथ समाज की सेवा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केरलम की मौजूदा स्थिति ने कई युवाओं को बेचैन और निराश कर दिया है। उनका मानना ​​है कि सत्ता में एलडीएफ हो या यूडीएफ, उन्हें अवसरों की तलाश में कहीं और ही जाना पड़ता है। नतीजतन, अब वे भाजपा को एक मौका देने की ओर झुक रहे हैं, इस उम्मीद में कि यह राज्य के भीतर बुनियादी ढांचे, स्टार्टअप और उद्योगों के विकास को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केरलम में कांग्रेस और कम्युनिस्ट, दोनों ही दल भ्रष्टाचार फैला रहे हैं, जिसके कारण जनता में व्यापक असंतोष व्याप्त है। उनके इन कार्यों से समाज के भीतर विभाजन पैदा हो रहा है। यह स्पष्ट है कि आज की कांग्रेस अब गांधीजी के सिद्धांतों से निर्देशित नहीं होती। इसके बजाय, यह एक ऐसी चीज़ में बदल गई है जिसे 'माओवादी लीग कांग्रेस' कहा जा सकता है।

विकसित केरलम का सपना जल्द पूरा करेंगे, यह मोदी की गारंटी: नितिन नवीन
कुथुपरम्बा/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केरलम के कुथुपरम्बा में रोड शो किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आज मुझे अपने रोडशो में आपके साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि कमल को खिलने से कोई नहीं रोक सकता। इसका खिलना तय है, जो भाजपा की निश्चित जीत का प्रतीक है।

नितिन नवीन ने कहा कि इस बार यहां कमल को खिलाना है। हमने विकसित केरलम का घोषणापत्र जारी किया है। मैं आज आपसे वादा करके जाता हूं कि विकसित केरलम के सपने को हम लोग जल्द पूरा करेंगे। यह मोदी की गारंटी है।

नितिन नवीन ने कहा कि हमें एलडीएफ और यूडीएफ, दोनों को हराना होगा, जो 'मैच-फिक्सिंग' वाली राजनीति करके जनता को धोखा देते हैं। दिल्ली में तो वे एक होकर रहते हैं, लेकिन यहां केरल में वे एक-दूसरे के विरोधी होने का दिखावा करते हैं। हमें उनकी इन चालों का पर्दाफ़ाश करना होगा और भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी होगी।

नितिन नवीन ने कहा कि सबरीमाला के मुद्दे पर कांग्रेस और एलडीएफ द्वारा खेले जा रहे राजनीतिक दांव-पेचों का सीधे तौर पर सामना किया जाना चाहिए। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि सबरीमाला में हुईं गड़बड़ियों के लिए जो भी लोग ज़िम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। एक समय-सीमा के भीतर होने वाली सीबीआई जांच यह सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को सज़ा मिले और उन्हें उनके कृत्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।

नितिन नवीन ने कहा कि केरल की महिलाओं ने पूरे देश में नर्सिंग के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। दुर्भाग्य से, उन्हें अपने ही राज्य में काम करने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें केरल में ही रोज़गार के अवसर उपलब्ध हों।

केरलम: राजग ने घोषणापत्र जारी किया, मुफ़्त एलपीजी सिलेंडर समेत ये चीजें देने का वादा
तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने मंगलवार को केरलम विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें ज़रूरतमंद महिलाओं और 70 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए आर्थिक मदद, गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ़्त एलपीजी सिलेंडर, केरल के लिए एक एम्स और राज्य में पूजा स्थलों की सुरक्षा का वादा किया गया है।

राजग के एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में, राज्य की राजधानी को कन्नूर से जोड़ने वाले एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क, हर घर के लिए 20,000 लीटर मुफ़्त पानी और मुल्लापेरियार बांध के संबंध में तमिलनाडु के लिए पानी और केरल के लिए सुरक्षा' का भी वादा किया गया है।

घोषणापत्र में कहा गया है कि गरीब और बीपीएल परिवारों की हर महिला को 'भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड' दिया जाएगा, जिसमें हर महीने 2,500 रुपए का रिचार्ज होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल वे दवा दुकानों और किराना स्टोर पर कर सकेंगी।

इसके अलावा, इसमें कहा गया है कि गरीब परिवारों की महिला मुखियाओं, विधवाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह 3,000 रुपए की कल्याण पेंशन दी जाएगी।

इसके अलावा, घोषणापत्र में कहा गया है कि गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे, एक ओणम के अवसर पर और एक क्रिसमस के मौके पर।

इसमें आगे कहा गया है कि 'हम सबरीमाला, गुरुवायूर और पूजा के अन्य सभी स्थलों की रक्षा करेंगे, जिसके लिए हम देवस्वम बोर्डों का पुनर्गठन करेंगे, ताकि मंदिर प्रबंधन में श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।'

राजग के घोषणापत्र में कहा गया है कि वह सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में समय-सीमा के भीतर सीबीआई जांच के ज़रिए भ्रष्टाचार को भी समाप्त करेगा।

इसने पहाड़ी पर स्थित इस तीर्थस्थल पर बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं पर केंद्रित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक 'सबरीमाला इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिशन' शुरू करने का भी वादा किया।

कम्युनिस्ट और कांग्रेस, दोनों ही भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से ग्रस्त हैं: प्रधानमंत्री
पलक्कड़/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरलम के पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। राजग की बढ़ती लोकप्रियता, भाजपा के प्रति बढ़ता लोगों का विश्वास, आज आप सबका यह उत्साव और यह समर्थन, इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति ... ये बता रहे हैं कि करेलम का मूड एक  मूवमेंट बन चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- भाजपा और राजग। केरलम की महिलाओं का स्नेह है- भाजपा और राजग। अब केरलम के किसानों का प्रेम है- भाजपा और राजग।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से, केरल दो तरह की स्वार्थी राजनीति के बीच फंसा हुआ है: एक तरफ, लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और दूसरी तरफ, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ)।

उन्होंने कहा कि एक का नेतृत्व कम्युनिस्ट करते हैं, तो दूसरे का कांग्रेस पार्टी। दोनों ही भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से ग्रस्त हैं; दोनों में फ़र्क बस इतना है कि यह बुराई किस हद तक है। यूडीएफ और एलडीएफ, दोनों की ही नीतियां पूरी तरह से 'वोट-बैंक' की राजनीति से प्रेरित हैं, और केरल के विकास को लेकर उनमें शायद ही कोई सच्ची चिंता नज़र आती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल में भाजपा-राजग सरकार ने तेज़ी से विकास किया है। हम 'विकसित केरलम' बनाएंगे, और यह मोदी की गारंटी है। जो कुछ भी अब तक नहीं बदला है, वह अब बदलेगा। अब केरलम का विकास होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल, कम्युनिस्ट और कांग्रेस, दोनों ने ही नए प्रचार अभियान शुरू किए हैं। कम्युनिस्टों का दावा है कि कांग्रेस, भाजपा की "बी टीम" है; वहीं कांग्रेस, कम्युनिस्टों पर भाजपा की "बी टीम" होने का आरोप लगाती है। इस आरोप-प्रत्यारोप से यह संकेत मिलता है कि यूडीएफ और एलडीएफ, दोनों ने ही परोक्ष रूप से यह स्वीकार कर लिया है कि केरल में भाजपा ही एकमात्र एकजुट टीम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूडीएफ और एलडीएफ, दोनों ही भाजपा को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि यह पार्टी उनके पिछले कारनामों का पर्दाफ़ाश कर देगी। दशकों से, एलडीएफ और यूडीएफ बड़े-बड़े घोटालों में शामिल रहे हैं। फिर भी उन्होंने कभी एक-दूसरे के ख़िलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बजाय, उन्होंने केवल खोखले बयान देने का रास्ता चुना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो एलडीएफ और यूडीएफ द्वारा किए गए सभी घोटालों की पूरी तरह से जांच की जाएगी और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इसी आशंका के चलते इन दोनों ही पार्टियों की रातों की नींद उड़ी हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान, पर्दे के पीछे, हमेशा यह सवाल उठता है कि कौनसी पार्टी किसकी 'बी टीम' है। मैं आपको सच बताता हूँ। पूरे देश में, कांग्रेस और कम्युनिस्ट अक्सर हाथ मिला लेते हैं। वे 'इंडि' गठबंधन में एकसाथ हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे पहले वे दिल्ली में मिलकर सरकार बना चुके हैं। तमिलनाडु में भी, दोनों पार्टियां गठबंधन में हैं। हालांकि, केरल में कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे के विरोधी होने का दिखावा करते हैं। इसीलिए आपको उन दोनों से सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज केरलम पर 5 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा का कर्ज़ है। यह आंकड़ा पिछले सिर्फ़ दस सालों में तीन गुना हो गया है। ज़ाहिर है, केरल के लोग जवाब मांग रहे हैं: यह सारा पैसा कहां गया? जवाब साफ़ है: यह एलडीएफ की जेबों में चला गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब केरल में भाजपा सत्ता में आएगी, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भ्रष्टाचारियों से उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति वापस ली जाए। हर एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा, और यह पक्का करने के लिए गहन जांच की जाएगी कि फंड का इस्तेमाल हमारे राज्य और यहां के लोगों के असली विकास के लिए ही हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों का पिछला रिकॉर्ड यह दिखाता है कि जहां कहीं भी वे सत्ता में आते हैं, वहां सब कुछ बिगड़ जाता है। पूरे देश को पता है कि वामपंथियों ने पश्चिम बंगाल में क्या किया, और हर किसी ने पूरे भारत में कांग्रेस के शासन का असर देखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केरलम को भी कुशासन के इसी दुष्चक्र का सामना करना पड़ा है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में देरी की खबरें सामने आई हैं और पेंशन के वितरण में आ रही कठिनाइयां भी उजागर हुई हैं।

केरलम से संदेश साफ़ है- लोग बदलाव के लिए तैयार हैं: राहुल गांधी
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केरलम की जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने राज्य में यूडीएफ सरकार बनाने की पैरवी की।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'टीम यूडीएफ ही टीम केरलम है।'

राहुल गांधी ने कहा, 'हर उम्मीदवार केरलम की जनता की आवाज़, उनकी आकांक्षाओं और उनके भरोसे को दर्शाता है। यह अनुभवी नेताओं और युवा बदलाव लाने वालों का एक समूह है-पुरुषों और महिलाओं की एक मज़बूत टीम, जो उन निर्वाचन क्षेत्रों की बारीकियों को भली-भांति समझती है जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, केरलम मेरा घर है और केरलम के लोग मेरा परिवार हैं। मैं यहां के लोगों का बहुत ऋणी हूं- उन सभी बातों के लिए जो उन्होंने मुझे सिखाई हैं, और उस प्यार व अपनेपन के लिए जिसके साथ उन्होंने मुझे अपनाया है। मैं हमेशा आपका साथी रहूंगा।'

उन्होंने कहा, 'केरलम से संदेश साफ़ है - लोग बदलाव के लिए तैयार हैं; वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी बात सुने, उन्हें समझे और ईमानदारी से काम करे।'

राहुल गांधी ने कहा, 'आने वाली यूडीएफ सरकार के साथ मिलकर, मैं इस खूबसूरत राज्य के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। केरलम जीतेगा। यूडीएफ आगे रहेगा।'

तिरुवनंतपुरम से मंगलूरु: महिला टीम ने अमृत भारत एक्सप्रेस की उद्घाटन यात्रा का नेतृत्व किया
तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन सं. 16329) अपनी यात्रा के पहले चरण में तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से मंगलूरु जंक्शन तक पूरी तरह से महिला टीम द्वारा संचालित की गई। इसे शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

तिरुवनंतपुरम से शोरानूर तक की उद्घाटन यात्रा लोको पायलट टीजे गोरेथी, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट अस्वथी बालचंद्रन और ट्रेन प्रबंधक गीता की टीम द्वारा संचालित की गई।

लोको सं. 30079/30089 की शक्ति के तहत संचालित इस टीम ने एक सहज और समयनिष्ठ यात्रा सुनिश्चित की, जिससे दक्षिण रेलवे की आधुनिक महिला कार्यबल की तकनीकी दक्षता और परिचालन सटीकता प्रदर्शित हुई।

अमृत भारत एक्सप्रेस को 'पुश-पुल' तकनीक के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसमें तेज़ एक्सलरेशन और यात्रा समय में कमी के लिए दोनों तरफ लोकोमोटिव लगाए गए हैं।

जहां उद्घाटन विशेष सेवा तिरुवनंतपुरम से मंगलूरु तक चली, वहीं नियमित सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है, जो नागरकोइल को मंगलूरु से जोड़ेगी और क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और उन्नत सुविधाएं देगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस को पूरी तरह महिला टीम द्वारा संचालित किया जाना क्षमता और प्रगति का एक सशक्त संदेश देता है।

तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक मॉडल शहर बनेगा: प्रधानमंत्री
तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए बहुत ही भावुक पल है। लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम रंग ला रहा है। आज मैं सबसे पहले केरल और तिरुवनंतपुरम की जनता को, हमारे लाखों समर्थकों को, साथियों को अपना भाषण शुरू करने से पहले बहुत ही आदरपूर्वक नमन करना चाहता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे इस सभा में बहुत ज़्यादा एनर्जी और जोश दिख रहा है। मुझे हवा में एक नई उम्मीद महसूस हो रही है। यह साफ़ है कि केरल में बदलाव आने वाला है। यहां मौजूद लेफ्ट-झुकाव वाले ग्रुप शायद मुझे पसंद न करें, लेकिन मुझे सच बताने दीजिए। साल 1987 से पहले, गुजरात में भाजपा एक छोटी पार्टी थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 1987 में, पहली बार भाजपा अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में आई थी। ठीक वैसे ही, जैसे पार्टी ने हाल में तिरुवनंतपुरम में जीत हासिल की है। तब से, गुजरात के लोगों ने हमें सेवा करने के मौके दिए हैं और हम दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी यात्रा गुजरात के एक शहर से शुरू हुई थी। इसी तरह, केरल में भी हमारी शुरुआत एक ही शहर से हुई है। मेरा मानना ​​है कि यह दिखाता है कि केरल के लोग भाजपा पर भरोसा करना शुरू कर रहे हैं और उसी तरह हमसे जुड़ रहे हैं, जैसे कभी गुजरात जुड़ा था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों से, एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने तिरुवनंतपुरम की उपेक्षा की है, जिससे शहर को बेसिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर से वंचित रखा गया है। लेफ्ट और कांग्रेस हमारी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने में लगातार नाकाम रहे हैं। हालांकि, हमारी भाजपा टीम ने पहले ही एक विकसित तिरुवनंतपुरम की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस शहर के लोगों से मैं कहता हूं: भरोसा रखें— जो बदलाव बहुत पहले हो जाना चाहिए था, वह आखिरकार आ रहा है। तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक मॉडल शहर बनेगा। मैं तिरुवनंतपुरम को भारत के सबसे अच्छे शहरों में से एक बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान अयप्पा के प्रति पूरे देश के लोगों की, हम सबकी अगाध आस्था है, लेकिन एलडीएफ सरकार ने सबरीमाला मंदिर की परंपराओं को नुकसान पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अब यहां सोना चोरी होने की खबरें आ रही हैं। मंदिर में से, भगवान के पास से सोने की चोरी की खबरें हैं। मैं एक बात स्पष्ट कहना चाहता हूं कि यहां भाजपा सरकार बनते ही, आरोपों की पूरी जांच होगी और दोषियों की जगह जेल में होगी। यह मोदी की गारंटी है।

केरल: प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, नई ट्रेनों को झंडी दिखाई
तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया।

मोदी ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और एक त्रिशूर-गुरुवायुर पैसेंजर ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करेगी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने यहां सीएसआईआर-एनआईआईएसटी इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखी और पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ किया। यह एक यूपीआई-लिंक्ड, ब्याज-मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा है।

मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत कई लाभार्थियों को ऋण राशि और क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए।

इनके अलावा, उन्होंने शहर के श्री चित्रा तिरुनाल मेडिकल साइंसेज और टेक्नोलॉजी संस्थान में एक अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी केंद्र की आधारशिला रखी और नए पूजाप्पुरा मुख्य डाकघर का उद्घाटन किया।

सबरीमाला सोना मामला: ईडी ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मारे छापे
कोच्चि/नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को सबरीमाला सोना मामले में धन शोधन की जांच के तहत तीन राज्यों में तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में लगभग 21 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी ने बेंगलूरु में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से जुड़े परिसरों और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार से जुड़े ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया है।

ईडी ने हाल में केरल पुलिस की एक एफआईआर का संज्ञान लेते हुए पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

यह राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामला है। इसकी पहले से ही केरल उच्च न्यायालय की निगरानी में राज्य की विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा जांच की जा रही है।

यह जांच कई अनियमितताओं से जुड़ी है, जिनमें आधिकारिक दुराचार, प्रशासनिक चूक और भगवान अयप्पा मंदिर की विभिन्न कलाकृतियों से सोना गबन करने की आपराधिक साजिश शामिल है।

एसआईटी द्वारा की जा रही जांच मंदिर के ‘द्वारपालक’ (रक्षक देवता) प्रतिमाओं की सोने से मढ़ी तांबे की पट्टिकाओं और ‘श्रीकोविल’ (गर्भगृह) के द्वार चौखटों से सोना गायब होने से संबंधित है।

केरल में 'कमल' निशान की सरकार बनाना और भाजपा का मुख्यमंत्री लाना हमारा लक्ष्य: अमित शाह
तिरुवनंतपुरम/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि हमारी यात्रा आसान नहीं होगी। केरल में भाजपा को जीत दिलाना हमेशा एक चुनौती भरा काम होता है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास न तो सरकारी सपोर्ट था और न ही ताकत; हमारी एकमात्र असली ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हमारी विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि कई लोगों ने हमारा आत्मविश्वास तोड़ने की कोशिश की, लेकिन हमारे केरल के कार्यकर्ता डटे रहे और आखिरकार जीत हासिल की।

शाह ने कहा कि विजय हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि लक्ष्य तक पहुंचने का एक पड़ाव है। हमारा अंतिम लक्ष्य है- 'कमल' निशान की केरल में सरकार बनाना और भाजपा का मुख्यमंत्री लाना। हमारा लक्ष्य है- केरल को पूर्ण विकसित बनाना, केरल को देशविरोधी ताकतों से सुरक्षित करना और केरल में जो सदियों से आस्था की ताकत है, उसकी भी रक्षा करना।

शाह ने कहा कि केरल अभी एक अजीब ठहराव से गुज़र रहा है, जिसका मुख्य कारण एलडीएफ और यूडीएफ के बीच मिलीभगत है। ऐसा लगता है कि इन दोनों बड़ी विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन कर लिया है और इस बात पर सहमत हो गई हैं कि जब भी कोई भी पार्टी राज्य में सत्ता में आएगी, तो वे भ्रष्टाचार करेंगी।

शाह ने कहा कि केरल का भविष्य एलडीएफ या यूडीएफ के साथ नहीं है, क्योंकि दोनों में से कोई भी हमारी परंपराओं को बचाने या राज्य का विकास करने में सक्षम नहीं है। केरल हमारा साथ दे रहा है। साल 2014 में हमें 11% वोट मिले थे, जो साल 2019 में बढ़कर 16% हो गए, और साल 2024 में 20% हो गए। हमारा वोट शेयर तेज़ी से बढ़ रहा है, और हमें भरोसा है कि यह तरक्की जारी रहेगी। हमने पूरे देश में इसी तरह की वृद्धि हासिल की है।

शाह ने कहा कि साल 1984 में भाजपा के पास लोकसभा में सिर्फ़ दो सीटें थीं। लेकिन, साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। असम में, हमने सिर्फ़ दो विधानसभा सीटों से शुरुआत की थी, लेकिन अब दो बार सरकार बना चुके हैं और तीसरी बार के लिए तैयारी कर रहे हैं।

शाह ने कहा कि आज, भाजपा की तरफ से, मैं केरल में हमारी जीत उन कार्यकर्ताओं को विनम्रतापूर्वक समर्पित करता हूं, जिन्होंने अपनी जान कुर्बान की और जो जेल में बंद हैं।