नेपाल में आई बाढ़, दर्जनों भारतीय लापता

तिब्बत से सटे रसुवा ज़िले में अचानक बाढ़ आ गई

Photo: Google Map

काठमांडू/दक्षिण भारत। तिब्बत से सटे नेपाल के रसुवा ज़िले में बुधवार को आई अचानक बाढ़ के बाद लापता हुए लगभग 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय शामिल हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार तड़के तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के दो ज़िलों में अचानक आई ज़बरदस्त बाढ़ से चार लोगों की मौत हो गई, नदी के किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही हुई और कम से कम एक दर्जन पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत की ओर से आई बाढ़ सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) भोटे कोशी नदी में तेज़ी से बढ़ी, जिससे तिब्बत से सटे रसुवा और धाडिंग ज़िले तथा काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट ज़िला प्रभावित हुए।

नेपाल टूरिज़्म बोर्ड (एनटीबी) के एक बयान के अनुसार, रसुवा में आई बाढ़ के कारण कुल 384 यात्री, जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं, लापता हो गए हैं।

इन यात्रियों में 105 भारतीय पर्यटक, 37 एनआरआई और बाकी पर्यटक अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड से हैं।
 
नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने मदद के लिए एक टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 या टूरिस्ट पुलिस नंबर 9851289445 भी जारी किया है। 

About The Author: News Desk