नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
सूची के अनुसार, राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत, दिल्ली से राम माधव, ओडिशा से बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र से डॉ. भारती प्रवीण पवार, पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य, कर्नाटक से प्रो. एम. नागराज, उत्तर प्रदेश से प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह, बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा ने कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया है।
पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजेश मंगल राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष होंगे। भाजपा ने तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर को नॉर्थ-ईस्ट सह-संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया है।
भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। सूची के अनुसार, डॉ. हेमांग जोशी युवा मोर्चा अध्यक्ष, रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष, अमरपाल मौर्य ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा अध्यक्ष, शिवेश कुमार राम एससी मोर्चा अध्यक्ष, डॉ. मन्नालाल रावत एसटी मोर्चा अध्यक्ष और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष होंगे।
अनिल बलूनी मीडिया संयोजक, आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी, सिद्धार्थ यादव, मीडिया सह संयोजक, दीपक म्हस्के सोशल मीडिया संयोजक, प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक बनाए गए हैं।