बांकीपुर: प्रशांत किशोर ने 3400 से ज्यादा वोटों के अंतर से बढ़त बनाई

उन्हें 11603 वोट मिल चुके हैं

Photo: jansuraajofficial Instagram

बांकीपुर/दक्षिण भारत। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने 3451 वोटों की बढ़त बना ली है। ये पंक्तियां लिखे जाने तक उन्हें 11603 वोट मिल चुके हैं।

वहीं, भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार के हिस्से में 8152 वोट आए हैं। राजद की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्हें अब तक सिर्फ 2154 वोट मिले हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 6 ईवीएम राउंड की गणना हो चुकी है। प्रशांत किशोर के खाते में कुल डाले गए वोटों का 49.96 प्रतिशत हिस्सा आ चुका है।

हालांकि यह आंकड़ा बदल सकता है। वहीं भाजपा उम्मीदवार अब तक 35.1 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा करने में कामयाब रहे हैं। राजद का प्रदर्शन कमजोर है। उसे अब तक सिर्फ 9.28 प्रतिशत वोट मिले हैं।

बांकीपुर से 'लालू प्रसाद यादव' भी चुनाव लड़ रहे हैं! बता दें कि ये राजद प्रमुख लाल यादव नहीं, बल्कि एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं। उन्हें अब तक 14 वोट ही मिले हैं। नोटा के हिस्से में 102 वोट आए हैं।

सोशल मीडिया पर बांकीपुर के रुझानों की चर्चा है। प्रशांत किशोर के समर्थकों का दावा है कि जन सुराज का खाता खुलने जा रहा है। नीरज कुमार के समर्थकों का दावा है कि अभी अंतिम परिणाम नहीं आए हैं, इसलिए सब्र रखना चाहिए।  

About The Author: News Desk