मुंबई/दक्षिण भारत। भारत के वरिष्ठ बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का सही समय है।
38 वर्षीय खिलाड़ी ने सन् 2013 में शुरू हुए अपने करियर में भारत के लिए कुल मिलाकर 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ सन् 2023 की अवे टेस्ट सीरीज के बाद से वे भारत के लिए नहीं खेले हैं।
रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'आज मुझे लगता है कि आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा करने का सही समय आ गया है।'
नेशनल सेलेक्टर्स की नज़रों से दूर होने के बावजूद, रहाणे घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं और 2024-25 सीज़न तक मुंबई की कप्तानी की है।
अजिंक्य रहाणे का जन्म 6 जून, 1988 को महाराष्ट्र के अश्वी खुर्द में मधुकर बाबूराव रहाणे और सुजाता रहाणे के घर में हुआ था। उनका पैतृक गांव अहमदनगर ज़िले के संगमनेर तालुका में चंदनपुरी है।
अजिंक्य रहाणे ने 2007-08 रणजी ट्रॉफी सीज़न में मुंबई के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अगस्त 2011 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ़ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला और मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।