जयपुर/दक्षिण भारत। वी पार्क आवासीय परियोजना में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फ्लैटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ये फ्लैट ऑनलाइन बुक करवाए जा सकते हैं। कंपनी ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत विकसित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
कंपनी ने दावा किया कि परियोजना जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) से अनुमोदित और रेरा में पंजीकृत है। खरीदारों के लिए 90 प्रतिशत तक होम लोन की सुविधा होगी। टू बीएचके फ्लैट की पंजीकरण राशि 96 हजार रुपए और मूल कीमत 42 लाख रुपए है। वन आरके फ्लैट की पंजीकरण राशि 66 हजार रुपए और मूल कीमत 22 लाख रुपए है।
इसके अलावा क्लब हाउस और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों, कॉर्पोरेट्स और प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक लाख रुपए तक की विशेष छूट दी जाएगी।
कंपनी ने बताया कि परिसर में जिम, मल्टीपर्पज़ हॉल, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, इंडोर गेम्स, स्पोर्ट्स एरिया, हरित परिसर, पर्याप्त पार्किंग तथा अन्य सुविधाएं होंगी। आवागमन सुविधाजनक होगा, क्योंकि यह परियोजना शहर के प्रमुख रास्तों से जुड़ी हुई है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट वीपार्कसीएमजेएवाई.इन देखें।