फ़ैशन, लग्ज़री और सदाबहार स्टाइल लेकर आ रही हाई लाइफ

3 जुलाई को द ललित अशोक में शुरू होगी

प्रदर्शनी 5 जुलाई तक जारी रहेगी

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हाई लाइफ प्रदर्शनी का बेंगलूरु में आगाज होने जा रहा है। यह 3 जुलाई को द ललित अशोक में शुरू होगी। प्रदर्शनी 5 जुलाई तक जारी रहेगी।

आयोजकों ने बताया कि हाई लाइफ इस सीज़न के सबसे पसंदीदा डिज़ाइनर कलेक्शन की शानदार प्रदर्शनी के साथ वापस आ रही है। यहां देश के जाने-माने डिज़ाइनर्स के शानदार ऑकेज़न वियर, मॉडर्न फ़ैशन, हाथ से बनी ज्वेलरी, लग्ज़री एक्सेसरीज़, होम डेकोर और लाइफ़स्टाइल ब्रांड्स उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चाहे आप किसी खास मौके के लिए खरीदारी कर रहे हों या अपने वॉर्डरोब को नया रूप दे रहे हों, यहां आकर फ़ैशन, लग्ज़री और सदाबहार स्टाइल की दुनिया का आनंद ले सकते हैं। फैशनप्रेमियों को हाई लाइफ प्रदर्शनी का बेसब्री से इंतजार रहता है।

About The Author: News Desk