पालघर/दक्षिण भारत। महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में एक ज्वेलरी की दुकान पर लूट की नाकाम कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ़्तार किया है। उसने प्लास्टिक की रिवॉल्वर दिखाकर दुकान के मालिक को धमकाया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी कन्नन मुरुगेश थेवर को अपराध के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। यह अपराध 25 जून की दोपहर नालासोपारा में हुआ था।
उन्होंने बताया कि थेवर और उसका साथी नालासोपारा ईस्ट के नागिंदास पाडा स्थित ज्वेलरी शॉप में घुसे और सोने के गहने चुराने की कोशिश में मालिक को प्लास्टिक की रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया।