इंफाल/दक्षिण भारत। मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस की ओर से की गईं 'गलतियों' के कारण पार्टी का जनसमर्थन कम हुआ।
यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ‘संविधान हत्या दिवस’ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए खेमचंद सिंह ने कहा कि अगर लोगों को अपनी राय खुलकर व्यक्त करने का अधिकार नहीं दिया जाए, तो लोकतंत्र जीवित नहीं रह सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'आपातकाल के दौरान, कांग्रेस का विरोध करने वाले कई लोगों को जेल में डाल दिया गया था ... उस समय कांग्रेस से जो गलतियां हुईं, उन्हें अब लोग अच्छी तरह समझ गए हैं, जिसके कारण पार्टी को मिलने वाले जनसमर्थन में कमी आई है।'