52 साल के हुए विजय, प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का पहला जन्मदिन है

Photo: TVKVijayHQ FB Page

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सोमवार को 52 साल के हो गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और एडप्पादी के पलानीस्वामी तथा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नैनार नागेंद्रन सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। टीवीके के संस्थापक को कई जगहों से बधाई संदेश मिल रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'

द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने विजय का अभिवादन किया और कहा, 'मैं कामना करता हूं कि आप खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जनता की सेवा करते रहें।'
 
अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने विजय को 'लोगों की सेवा करते हुए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य' की शुभकामनाएं दीं।
 
विजय की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की, ताकि वे जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहें। 
 
मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष और सांसद कमल हासन ने भी इस अवसर पर विजय को शुभकामनाएं दीं।

टीएमसी (मूपनार) के संस्थापक जीके वासन ने अपने संदेश में कहा कि विजय, जो तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाए और लोगों का दिल जीता, को लोगों की सोच के अनुरूप अच्छा शासन देना चाहिए। 

वासन ने कहा, 'और ईश्वर इस काम में आपका साथ दें। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि लोगों की भलाई के लिए आपकी कोशिशें सफल हों और आप लंबी उम्र तक अच्छी सेहत के साथ जिएं।'

अन्नाद्रमुक की राज्य महिला विंग की डिप्टी सेक्रेटरी गायत्री रघुराम ने 'एक्स' पर कहा, 'मैं आपके दृढ़ संकल्प, समर्पण और खुद पर भरोसे की तारीफ़ करती हूं। आपके खास दिन पर, मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि आप भ्रष्टाचार को खत्म करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तमिलनाडु के विकास और तरक्की को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्यों को हासिल करें। आप इसी तरह गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करते रहें और ईमानदारी और दयाभाव से लोगों की सेवा करते रहें।'

मंत्री आधव अर्जुन और कीर्तन और टीवीके के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विजय को बधाई दी।

About The Author: News Desk