नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने के साथ-साथ राज्य की तरक्की के लिए मिलकर काम करने में टीवीके प्रमुख के साथ खड़े हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले विजय सोमवार को 52 साल के हो गए।
एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।'
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, 'मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं।'
इस साल विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके के साथ हाथ मिलाया और वह तमिलनाडु सरकार का हिस्सा है।